ब्रैकिग सबलगढ़ (मुरैना)-सबलगढ महिला एवं बाल विकास परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत गर्भवती महिला मातृ वंदना योजना के फॉर्म के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मांग रहीं रिश्वत, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, सबलगढ़ (मुरैना)। जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम रामपहाड़ी में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र पर शासकीय योजना का लाभ देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। क्या है पूरा मामला? ग्राम रामपहाड़ी निवासी लोकेन्द्र कुशवाहा ने तहसीलदार सबलगढ़ को लिखित आवेदन देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा एवं सहायिका ललिता जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी पत्नी संगीता कुशवाहा का 'मातृ वंदना योजना' का फॉर्म भरवाने आंगनवाड़ी केंद्र गए थे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरने के बदले ₹500 रिश्वत की मांग की। पीड़ित द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना पैसों के काम नहीं होगा और अंततः ₹200 देने का दबाव बनाया। सबूत के रूप में वीडियो का दावा शिकायतकर्ता लोकेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है, जिसके चलते वे अपना फॉर्म वापस ले आए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कार्यालय द्वारा आवेदन को संज्ञान में लेते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सबलगढ़ को निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रैकिग सबलगढ़ (मुरैना)-सबलगढ महिला एवं बाल विकास परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत गर्भवती महिला मातृ वंदना योजना के फॉर्म के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मांग रहीं रिश्वत, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, सबलगढ़ (मुरैना)। जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम रामपहाड़ी में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र पर शासकीय योजना का लाभ देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। क्या है पूरा मामला? ग्राम रामपहाड़ी निवासी लोकेन्द्र कुशवाहा ने तहसीलदार सबलगढ़ को लिखित आवेदन देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा एवं सहायिका ललिता जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी पत्नी संगीता कुशवाहा का 'मातृ वंदना योजना' का फॉर्म भरवाने आंगनवाड़ी केंद्र गए थे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरने के बदले ₹500 रिश्वत की मांग की। पीड़ित द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना पैसों के काम नहीं होगा और अंततः ₹200 देने का दबाव बनाया। सबूत के रूप में वीडियो का दावा शिकायतकर्ता लोकेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है, जिसके चलते वे अपना फॉर्म वापस ले आए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कार्यालय द्वारा आवेदन को संज्ञान में लेते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सबलगढ़ को निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- ब्रैकिग सबलगढ़ (मुरैना)-सबलगढ महिला एवं बाल विकास परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत गर्भवती महिला मातृ वंदना योजना के फॉर्म के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मांग रहीं रिश्वत, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, सबलगढ़ (मुरैना)। जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम रामपहाड़ी में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र पर शासकीय योजना का लाभ देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। क्या है पूरा मामला? ग्राम रामपहाड़ी निवासी लोकेन्द्र कुशवाहा ने तहसीलदार सबलगढ़ को लिखित आवेदन देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा एवं सहायिका ललिता जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी पत्नी संगीता कुशवाहा का 'मातृ वंदना योजना' का फॉर्म भरवाने आंगनवाड़ी केंद्र गए थे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरने के बदले ₹500 रिश्वत की मांग की। पीड़ित द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना पैसों के काम नहीं होगा और अंततः ₹200 देने का दबाव बनाया। सबूत के रूप में वीडियो का दावा शिकायतकर्ता लोकेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है, जिसके चलते वे अपना फॉर्म वापस ले आए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कार्यालय द्वारा आवेदन को संज्ञान में लेते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सबलगढ़ को निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, दूसरे चरण का मतदान कल नागरिकों को आश्वस्त करने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, दूसरे चरण का मतदान कल, नागरिकों को आश्वस्त करने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, एडिशनल एसपी श्रवण कुमार के नेतृत्व में निकली पुलिस, विभिन्न वार्डो में जाकर नागरिकों को किया आश्वस्त, बिना भय के निष्पक्ष करें मतदान, पोलिंग पार्टियों पहुंची बूथों पर, शुक्रवार सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।2
- विजयपुर- छिम-छिमा हनुमान जी के विशाल मेले के अवसर पर 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धाकड़ समाज विजयपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे को लेकर समाजबंधुओं एवं युवा साथियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।भंडारे में मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समाज के कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जय श्री छिम-छिमा हनुमान जी।1
- अमोलपठा में शराब को लेकर बवाल, पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के अमोलपठा में शराब की बिक्री के विरोध को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान के विरोध में पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की बिक्री से परिवारों और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ने से पुलिस और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। हालांकि झड़प में कितने लोग घायल हुए और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। अमोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।1
- निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस का पुख्ता सुरक्षा प्लान बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा के 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, 791 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 11 सितंबर को बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा नगरपालिकाओं के कुल 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में करीब 800 पुलिस अधिकारी एवं जवान चुनाव सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। चुनाव ड्यूटी में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक तथा निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों सहित कुल 791 पुलिस अधिकारी-जवान लगाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात द्वितीय चरण के सभी 101 मतदान केंद्रों पर दो-दो पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान केंद्र एवं चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। 31 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा चुनाव क्षेत्रों में चिन्हित 31 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी के साथ पुलिस का लगातार भ्रमण भी रहेगा। 15 मोबाइल पार्टियां रहेंगी सक्रिय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 15 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता रहेगा। मोबाइल पार्टियां मतदान दिवस पर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत व्यक्तियों अथवा असामाजिक तत्वों को अनावश्यक रूप से एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल पार्टियां मतदाताओं की सुव्यवस्थित कतार बनाए रखने में भी तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करेंगी। 14 सुपरवाइजरी अधिकारी करेंगे निगरानी चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 3 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 11 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी को चार पुलिसकर्मियों का जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन आचार संहिता के पालन और पुलिस व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। रिजर्व पुलिस बल भी रहेगा तैयार किसी भी आकस्मिक कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक रिजर्व के रूप में पर्याप्त बल मुस्तैद रहेगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा जा सके। तीनों निकायों में फ्लैग मार्च मतदान से एक दिन पहले पुलिस टीमों ने बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान तथा मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। धौलपुर पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पुलिस ने अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर देने की अपील की है।2
- @मासलपुर के खनपुरा गाँव में आज भाद्रपद मास में 14 (चौदस) को भोमिया बाबा कारस बाबा का मेला लगता है मासलपुर के खनपुरा गाँव में आज भाद्रपद मास में 14 (चौदस) को भोमिया बाबा कारस बाबा का मेला लगता है जहाँ पर भूत प्रेत एलर्जी और भी कई बीमारियों का इलाज होता है1
- ब्रैकिग सबलगढ़- *सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल दुकान से लाखों की नकदी से भरा बैग लेकर फरार* सबलगढ़। मुरैना जिले के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1:05 बजे मेडिकल थोक विक्रेता सुरेश गोयल के मेडिकल स्टोर पर हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने के लिए सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर उनका नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 2 से 2.50 लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नकदी की वास्तविक राशि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद मेडिकल स्टोर पर हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। 24 घंटे में लूट ट्रेस नहीं हुई तो मेडिकल स्टोर बंद करने की चेतावनी घटना को लेकर मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो मुरैना जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- 🚨 विजयपुर ताज़ा खबर | अभी-अभी 🚨 🔥 मोटरसाइकिल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी! 📍 विजयपुर, जिला श्योपुर 🕡 समय: शाम 6:30 बजे 📅 10 सितंबर 2026 बताया जा रहा है कि विजयपुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🔥 आग लगने का कारण और नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है। 📹 मौके की तस्वीर/वीडियो सामने आते ही अपडेट… #विजयपुर #विजयपुरखबर #श्योपुर #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #Vijaypur #Sheopur 🚨 विजयपुर ताज़ा खबर | अभी-अभी 🚨 🔥 मोटरसाइकिल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी! 📍 विजयपुर, जिला श्योपुर 🕡 समय: शाम 6:30 बजे 📅 10 सितंबर 2026 बताया जा रहा है कि विजयपुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🔥 आग लगने का कारण और नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है #विजयपुर #विजयपुरखबर #श्योपुर #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #Vijaypur #Sheopur1