logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी दुकानों के लिए सैंपल लखनऊ से आई टीम ने शामली में की कुमारी

14 hrs ago
user_Avinash sharma
Avinash sharma
शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी दुकानों के लिए सैंपल लखनऊ से आई टीम ने शामली में की कुमारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार बलवा कट से चोरी हुई थी ई-रिक्शा, आरोपी के कब्जे से तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का तमंचा बरामद शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम काबड़ौत निवासी कुलवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा बलवा कट से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली शामली पुलिस ने आवेश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बलवा, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दो मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध ई-रिक्शा चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 392/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) तथा अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा संख्या 486/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, थाना कोतवाली शामली। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट
    1
    शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
बलवा कट से चोरी हुई थी ई-रिक्शा, आरोपी के कब्जे से तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का तमंचा बरामद
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम काबड़ौत निवासी कुलवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा बलवा कट से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली शामली पुलिस ने आवेश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बलवा, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दो मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध ई-रिक्शा चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 392/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) तथा अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा संख्या 486/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, थाना कोतवाली शामली।
पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह घायल, एक की मौत हाईवे पर गांव सिंगरा के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान ने तोड़ा दम शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंगरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फुरकान अपने साथी नईम, जब्बार, शाहिद, रमजान और सलीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव सिंगरा के पास पुराल लेने आ रहे थे। बताया गया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर कट पार करते समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। फुरकान की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।
    1
    ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह घायल, एक की मौत
हाईवे पर गांव सिंगरा के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान ने तोड़ा दम
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंगरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फुरकान अपने साथी नईम, जब्बार, शाहिद, रमजान और सलीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव सिंगरा के पास पुराल लेने आ रहे थे। बताया गया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर कट पार करते समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। फुरकान की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शामली। धर्मांतरण और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाबरी पुलिस की कार्रवाई, भन्दौड़ा गांव के दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र में धर्मांतरण कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी व्यक्तियों की पहचान उमरदीन पुत्र नत्थू और गुलजार अली पुत्र उमरदीन, निवासी ग्राम भन्दौड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा पुत्र बशेश्वर दयाल ने थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी गुलजार अली और उसके परिजनों ने प्रदीप उर्फ रवि नामक युवक को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया तथा उसका नाम बदलकर एक मुस्लिम युवती से निकाह कराया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मामले के संबंध में पूछताछ करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच की गई और उमरदीन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना बाबरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शामली। धर्मांतरण और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाबरी पुलिस की कार्रवाई, भन्दौड़ा गांव के दो आरोपी गिरफ्तार।

शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र में धर्मांतरण कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी व्यक्तियों की पहचान उमरदीन पुत्र नत्थू और गुलजार अली पुत्र उमरदीन, निवासी ग्राम भन्दौड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा पुत्र बशेश्वर दयाल ने थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी गुलजार अली और उसके परिजनों ने प्रदीप उर्फ रवि नामक युवक को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया तथा उसका नाम बदलकर एक मुस्लिम युवती से निकाह कराया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मामले के संबंध में पूछताछ करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच की गई और उमरदीन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना बाबरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शामली: भाजपा किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष बने शिवकुमार प्रधान
    1
    शामली: भाजपा किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष बने शिवकुमार प्रधान
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शानदार बल्लेबाजी से बिडौली सादात ने जीता फाइनल, खिलाड़ियों में खुशी की लहर कमालपुर की टीम को हराकर बिडौली सादात ने हासिल की शानदार जीत, कप्तान तारिक हाशमी ने खेली 40 रनों की दमदार पारी बिडौली। जनपद शामली के गांव बिडौली सादात में आयोजित सुपर-22 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिडौली सादात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमालपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कमालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कमालपुर की टीम ने निर्धारित मुकाबले में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। बिडौली सादात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिडौली सादात की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक हाशमी ने 32 गेंदों में 40 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए छक्का लगाकर 114 रन बनाए और मुकाबले में जीत हासिल की। इस शानदार जीत से बिडौली सादात की टीम के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक, उपकप्तान इब्राहिम, मोहम्मद शमी, जब्बार, गाजी, शौकीन, रिहान, सलमान, फुरकान, शाहनवाज, मोहम्मद जेगाम, भूरा और मुस्तकीम सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रत्याशी महबूब प्रधान, पूर्व प्रत्याशी वासिद प्रधान, हाफिज मोहम्मद इनाम (पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव), पूर्व प्रधान इसरार, कय्यूम, कय्यूम गुजरपुर, एडवोकेट इरफान इंजीनियर, फारुख, आबिद, नसीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    शानदार बल्लेबाजी से बिडौली सादात ने जीता फाइनल, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
कमालपुर की टीम को हराकर बिडौली सादात ने हासिल की शानदार जीत, कप्तान तारिक हाशमी ने खेली 40 रनों की दमदार पारी
बिडौली। जनपद शामली के गांव बिडौली सादात में आयोजित सुपर-22 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिडौली सादात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमालपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कमालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कमालपुर की टीम ने निर्धारित मुकाबले में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। बिडौली सादात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिडौली सादात की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक हाशमी ने 32 गेंदों में 40 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए छक्का लगाकर 114 रन बनाए और मुकाबले में जीत हासिल की।
इस शानदार जीत से बिडौली सादात की टीम के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक, उपकप्तान इब्राहिम, मोहम्मद शमी, जब्बार, गाजी, शौकीन, रिहान, सलमान, फुरकान, शाहनवाज, मोहम्मद जेगाम, भूरा और मुस्तकीम सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रत्याशी महबूब प्रधान, पूर्व प्रत्याशी वासिद प्रधान, हाफिज मोहम्मद इनाम (पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव), पूर्व प्रधान इसरार, कय्यूम, कय्यूम गुजरपुर, एडवोकेट इरफान इंजीनियर, फारुख, आबिद, नसीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Shakir ali
    Shakir ali
    Salesperson Un, Shamli•
    8 hrs ago
  • 👉 पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, 500 रुपये फीस देने के बाद दुर्व्यवहार का दावा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर SLUG = पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी नई मंडी पुलिस ANCHOR = मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौपले के आगे स्थित पारस नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने पहुंचे डिंडोली निवासी विश्वास बलियान ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी की रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार कराने के बाद उन्हें मरीज को साथ लाने की बात कही गई। विरोध करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विश्वास बलियान ने जानकारी देते हुए बताया की एक दिन पहले ही डॉक्टर से बातचीत की थी। उस दौरान उन्हें बताया गया था कि सुबह मैडम से मुलाकात हो जाएगी। बाद में मरीज को साथ लाने के संबंध में पूछने पर उन्हें बताया गया कि मरीज को लाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 12:10 बजे वह पारस नर्सिंग होम पहुंचे और 500 रुपये फीस जमा कर दी। इसके बाद करीब आधा से पौना घंटा इंतजार कराया गया। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दिखाने के लिए पर्ची भेजे जाने के बाद उन्हें बताया गया कि डॉक्टर मरीज को साथ लाने के लिए कह रही हैं। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मरीज को लाना जरूरी था, तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। आरोप है कि इसके बाद उन्हें अपने 500 रुपये वापस लेकर जाने के लिए कहा गया। विश्वास बलियान के मुताबिक, उन्होंने केवल सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही थी। इसी दौरान डॉक्टर सुमित जैन के आने और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन्हें कथित तौर पर बाहर निकलने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजन पहले से ही परेशानी की स्थिति में डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, ऐसे में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग पीड़ित ने अस्पताल में कथित रूप से गलत चिकित्सा गतिविधियां किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने महिला चिकित्सक पर गर्भपात सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अस्पताल की संपत्ति और संबंधित चिकित्सकों की डिग्री की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विश्वास बलियान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज या उसके परिजन के साथ इस तरह का व्यवहार न हो। मामले में पुलिस की कार्रवाई और नर्सिंग होम प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। BYTE = विश्वास बालियान ( शिकायतकर्ता )
    4
    👉 पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, 500 रुपये फीस देने के बाद दुर्व्यवहार का दावा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
SLUG = पारस नर्सिंग होम में अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी नई मंडी पुलिस 
ANCHOR = मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौपले के आगे स्थित पारस नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने पहुंचे डिंडोली निवासी विश्वास बलियान ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी की रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार कराने के बाद उन्हें मरीज को साथ लाने की बात कही गई। विरोध करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विश्वास बलियान ने जानकारी देते हुए बताया की एक दिन पहले ही डॉक्टर से बातचीत की थी। उस दौरान उन्हें बताया गया था कि सुबह मैडम से मुलाकात हो जाएगी। बाद में मरीज को साथ लाने के संबंध में पूछने पर उन्हें बताया गया कि मरीज को लाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 12:10 बजे वह पारस नर्सिंग होम पहुंचे और 500 रुपये फीस जमा कर दी। इसके बाद करीब आधा से पौना घंटा इंतजार कराया गया।
पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दिखाने के लिए पर्ची भेजे जाने के बाद उन्हें बताया गया कि डॉक्टर मरीज को साथ लाने के लिए कह रही हैं। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मरीज को लाना जरूरी था, तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। आरोप है कि इसके बाद उन्हें अपने 500 रुपये वापस लेकर जाने के लिए कहा गया।
विश्वास बलियान के मुताबिक, उन्होंने केवल सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही थी। इसी दौरान डॉक्टर सुमित जैन के आने और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन्हें कथित तौर पर बाहर निकलने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजन पहले से ही परेशानी की स्थिति में डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, ऐसे में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।
जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने अस्पताल में कथित रूप से गलत चिकित्सा गतिविधियां किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने महिला चिकित्सक पर गर्भपात सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अस्पताल की संपत्ति और संबंधित चिकित्सकों की डिग्री की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विश्वास बलियान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज या उसके परिजन के साथ इस तरह का व्यवहार न हो। मामले में पुलिस की कार्रवाई और नर्सिंग होम प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
BYTE = विश्वास बालियान ( शिकायतकर्ता )
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    Fitness Trainer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लद्दाख के द्रास में भी सीजन की पहली बर्फबारी- लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
    1
    लद्दाख के द्रास में भी सीजन की पहली बर्फबारी-

लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
    user_Syed sherbaaz
    Syed sherbaaz
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी दुकानों के लिए सैंपल लखनऊ से आई टीम ने शामली में की कुमारी
    1
    खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी दुकानों के लिए सैंपल
लखनऊ से आई टीम ने शामली में की कुमारी
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.