Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली: भाजपा किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष बने शिवकुमार प्रधान
Ch Pankaj Chauhan
शामली: भाजपा किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष बने शिवकुमार प्रधान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शामली: भाजपा किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष बने शिवकुमार प्रधान1
- शानदार बल्लेबाजी से बिडौली सादात ने जीता फाइनल, खिलाड़ियों में खुशी की लहर कमालपुर की टीम को हराकर बिडौली सादात ने हासिल की शानदार जीत, कप्तान तारिक हाशमी ने खेली 40 रनों की दमदार पारी बिडौली। जनपद शामली के गांव बिडौली सादात में आयोजित सुपर-22 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिडौली सादात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमालपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कमालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कमालपुर की टीम ने निर्धारित मुकाबले में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। बिडौली सादात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिडौली सादात की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक हाशमी ने 32 गेंदों में 40 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए छक्का लगाकर 114 रन बनाए और मुकाबले में जीत हासिल की। इस शानदार जीत से बिडौली सादात की टीम के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहम्मद तारिक, उपकप्तान इब्राहिम, मोहम्मद शमी, जब्बार, गाजी, शौकीन, रिहान, सलमान, फुरकान, शाहनवाज, मोहम्मद जेगाम, भूरा और मुस्तकीम सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रत्याशी महबूब प्रधान, पूर्व प्रत्याशी वासिद प्रधान, हाफिज मोहम्मद इनाम (पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव), पूर्व प्रधान इसरार, कय्यूम, कय्यूम गुजरपुर, एडवोकेट इरफान इंजीनियर, फारुख, आबिद, नसीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार बलवा कट से चोरी हुई थी ई-रिक्शा, आरोपी के कब्जे से तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का तमंचा बरामद शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम काबड़ौत निवासी कुलवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा बलवा कट से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली शामली पुलिस ने आवेश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बलवा, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दो मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध ई-रिक्शा चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 392/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) तथा अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा संख्या 486/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, थाना कोतवाली शामली। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट1
- ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह घायल, एक की मौत हाईवे पर गांव सिंगरा के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान ने तोड़ा दम शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंगरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय फुरकान की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फुरकान अपने साथी नईम, जब्बार, शाहिद, रमजान और सलीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव सिंगरा के पास पुराल लेने आ रहे थे। बताया गया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर कट पार करते समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। फुरकान की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।1
- शामली। धर्मांतरण और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाबरी पुलिस की कार्रवाई, भन्दौड़ा गांव के दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र में धर्मांतरण कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी व्यक्तियों की पहचान उमरदीन पुत्र नत्थू और गुलजार अली पुत्र उमरदीन, निवासी ग्राम भन्दौड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा पुत्र बशेश्वर दयाल ने थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी गुलजार अली और उसके परिजनों ने प्रदीप उर्फ रवि नामक युवक को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया तथा उसका नाम बदलकर एक मुस्लिम युवती से निकाह कराया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मामले के संबंध में पूछताछ करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच की गई और उमरदीन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना बाबरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Automatic अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को करनाल की CIA 3 पुलिस ने किया काबू। बड़ी वारदात को अंजाम देने से रोका।1
- गंगोह मां भगवती मेले में सजा कविताओं और हास्य का शानदार मंच—कवियों की हास्य-व्यंग्य रचनाओं पर जमकर गूंजे ठहाके - भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने किया कवि सम्मेलन का शुभारंभ-देर रात तक श्रोताओं ने उठाया काव्य रस का आनंद... कस्बा गंगोह में आयोजित मां भगवती मेले के अंतर्गत कवि सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने फीता काटकर किया - सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और काव्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया - हास्य कवि बलबीर सिंह खिचड़ी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं मोनिका मंतशा ने अपनी कविताओं से खूब वाहवाही बटोरी - मोहन मुंतज़िर, संजीव भ्रमर और सत्यपाल सत्यम सहित अन्य कवियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए - पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद भी सम्मेलन में पहुंचे और अंत तक मौजूद रहे-कार्यक्रम के संयोजक गगन गर्ग और दीपांशु गोयल रहे - इस अवसर पर श्री मां भगवती मेला समिति के प्रबंधक राकेश गर्ग, संदीप तायल, रजत गर्ग, सुहेल खान सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे!!ll1
- खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी दुकानों के लिए सैंपल लखनऊ से आई टीम ने शामली में की कुमारी1