Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh Kumar
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को सुजानपुर में व्यापारी वर्ग से मुलाकात करके एक बैठक का आयोजन किया आयोजित इस बैठक में लाइसेंस रजिस्ट्रेशन एवं नवीकरण को लेकर जानकारी दी गई जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विभागीय उच्च अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर महेश कश्यप डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने विभाग के नए नियमों को लेकर व्यापारी वर्ग को जागरूक किया उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2026 से लाइसेंस बनाने को लेकर नए नियम निर्धारित किए गए हैं अब यह लाइसेंस व्यापारी वर्ग की वार्षिक टर्नओवर के मुताबिक बनाया जाएगा और इस व्यापारी अपनी सुविधा अनुसार कितने वर्ष का बनाना है इसको लेकर बनवा सकते हैं इसमें व्यापारी वर्ग को जितने वर्ष का यह लाइसेंस बना है उतने वर्ष की इकट्ठी फीस जमा करवानी होगी यहां लाइसेंस बनाने के साथ-साथ व्यापारी को भी अपना मेडिकल हर 6 महीने के बाद बनाना होगा इसके साथ-साथ जो व्यापारिक प्रतिष्ठान में कर्मचारी काम कर रहे हैं उनके मेडिकल भी बनवाने होंगे अधिकारियों ने कहा कि आपका लाइसेंस नवीकरण जिस दिन आपका लाइसेंस समाप्त हो रहा है उससे एक सप्ताह पहले बनाना सुनिश्चित करें आप इसे इससे पहले भी बनवा सकते हैं लेकिन समय अवधि पूरी होने के बाद अगर आप इस लाइसेंस को बनाते हैं तो आपको तीन गुना पेनल्टी के साथ इसे बनाना होगा ऐसे में व्यापारी इस बात का पूरा ध्यान रखें उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस बनवाया जा सकता है इसे लोक मित्र केंद्र में बनवाये आपको जिला मुख्यालय में आने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऑफलाइन इसकी कोई भी कार्रवाई नहीं होती लाइसेंस बनाने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को ही पूरा करना है इस मौके पर विभाग की टीम ने होली मेला ग्राउंड में जाकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और नियम न मानने वालों को निर्देश जारी किए अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर सुजानपुर में पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जांच पड़ताल की जाती रही है और आगे भी की जाएगी उन्होंने व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि नियमों की पालना करें गुणवत्ता के साथ स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें इस मौके पर विभाग की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर महेश कश्यप विभागीय अधिकारी डॉ अभिषेक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे यहां पहुंचे अधिकारियों का व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता महासचिव गौरव जैन सहित व्यापारी वर्ग ने स्वागत किय1
- परीक्षा केंद्र बदलने पर छात्रों का विरोध | देहरी से नूरपुर शिफ्ट पर हंगामा | Himachal News1
- दो दिवसीय मां शारदा मेला भालारिहड़ा का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका। मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।1
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिपोर्ट 28 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बीते बर्ष पिन पर्वती नदी में भयंकर बाढ़ आने के कारण पार्वती जल विद्युत परियोजना बांध को काफी नुकसान हुआ था इसकी मनोरम मत को लेकर बांध के आसपास निर्माण कार्य योजना स्तर पर चला हुआ है उम्मीद अच्छी जल्दी कार्य पूरा किया जाएगा1
- हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज अपनी गलती सुधारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले सदन में 1100 करोड़ के घोटाले की बात कही। अब वे इसे 100 करोड़ रुपए का घोटाला बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। VO—- जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना को आयुष्मान भारत के पैटर्न पर लागू किया गया था, ताकि आयुष्मान भारत से बाहर रह गए लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग बीमारी के समय जमीन गिरवी रखने और रिश्तेदारों से उधार लेने को मजबूर होते थे, लेकिन इस योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी।उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बंद करने से पहले इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। VO—- जयराम ठाकुर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हिमकेयर योजना पर करीब 972 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि इसका अनुमानित वार्षिक खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये था। उनके अनुसार, तीन वर्षों में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि दवाइयों की ऊंचे दामों पर खरीद के कारण खर्च बढ़ा है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी सिटिंग हाईकोर्ट जज की निगरानी में करवाई जाए और ऑडिट केवल पूर्व सरकार का ही नहीं, बल्कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों का भी किया जाए। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को प्रश्नकाल में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक कारणों से योजना को बंद करना चाहते हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को नुकसान हो रहा है। बाइट—- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश2
- हमीरपुर हमीरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा पुष्पेन्द्र वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक के द्वारा विधानसभा में केवल परिवार चालीस पढने का आरोप लगाया है। डा वर्मा ने कहा कि खनन के खिलाफ चले हुए मुददे को लेकर विधायक ने अगले दिन ही पत्रकार वार्ता करके मामले केा उठाया और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा खनन मामले में परिवारजनों की जमानत को खरिज करने पर विधायक से जबाव मांगा था। उन्हांेने कहा कि विधानसभा के पटल पर जनता के मुददों को पीछे छोड कर केवल अपने परिवार का चालीसा ही पढते रहते है। डा पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि विधायक का कहना है कि इस मामले पर कांग्रेसी नेता राजनीति कर रहे है लेकिन उल्टा विधायक ने खुद ही होठों सहित नाक कटवा दिया है और वोट फार कैश का काम करने के बाद आपरेशन लोटस भी फेल रहा है । उन्हांेने कहा कि विधायक का मुखौटा जनता के सामने खुल गया है और अब गुमराह करने की राजनीति करना छोड देना चाहिए। उन्हांेने कहा कि विधायक बिहार वाली राजनीति लाना चाहते है वह गलत बात है।1
- सुजानपुर सुजानपुर में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। यहां एक महिला ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के सामने ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर 1500 रुपये में ब्लैक में बेचा जा रहा है। महिला के इस बयान के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भी भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। आम जनता का कहना है कि अगर सच में सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, तो यह सीधे-सीधे गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आरोप सीधे अधिकारियों की मौजूदगी में लगाया गया, जिससे अब खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अगर विभाग मौके पर मौजूद है, तो फिर इस तरह की कालाबाज़ारी कैसे हो रही है? अब देखना यह होगा कि खाद्य आपूर्ति विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, क्या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर शिकंजा कसेगा या फिर मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा। सुजानपुर की जनता अब जवाब चाहती है… सिलेंडर 1500 में क्यों? और किसके संरक्षण में चल रहा है ये खेल?2
- 59 की उम्र में बना इतिहास! परवीन मोहिनी बनी Misses Himachal 2026 Winner | Mother Daughter Story1