अमरोहा में मोमोज वाले पर सिपाही ने बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड *अमरोहा में मोमोज वाले पर सिपाही ने बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड* अमरोहा. जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में मोमोज विक्रेता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अमरोहा पुलिस में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही राजीव कुमार मोमोज विक्रेता को कथित तौर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के संज्ञान में पहुंचा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही राजीव कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।एसपी लखन सिंह यादव ने स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता के साथ अभद्रता करने वाले और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ शालीनता और जिम्मेदारी से पेश आने की अपेक्षा है।सिपाही पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और आम जनता से दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- फतेहपुर में पेट्रो पम्प में कम पेट्रोल देने में ग्राहक ने हंगामा मचाया1
- जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन पर अवैध कोचिंग संस्थानों पर की गई सघन चेकिंग, हमीरपुर न्यूज़ हमीरपुर : जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन पर अवैध कोचिंग संस्थानों पर की गई सघन चेकिंग, दो लाइब्रेरी एक कोचिंग को एसडीएम सदर ने मौके पर किया सीज, बिना फायर एनओसी व आपात स्थिति में निकलने की व्यवस्था न होने के चलते की गई कार्रवाई, जिला प्रशासन की कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही से मचा हड़कंप, सदर एसडीएम अभिषेक कुमार के साथ सीएफओ स्थानीय पुलिस रही मौजूद, सदर कोतवाली क्षेत्र में की गई कार्यवाही । चेकिंग अभियान आगे भी रहेगा जारी। बाइट : अभिषेक कुमार एसडीएम सदर।1
- रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर चढ़ी पुलिस के हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय झांसी में रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने फोटो अफसर के परिजनों को भी भेजी थी। युवती अफसर और उनके घरवालों से 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। 40 हजार रुपए वसूल भी चुकी थी। रेलवे अफसर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मरीना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। झांसी पुलिस ने मरीना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।मरीना मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही है। बाइट- सिमरन सिंह (सीओ सदर, झांसी)2
- हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- नरैनी के पूर्व विधायक राजकरण कबीर के गनर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के साथ वाद-विवाद एवं धक्का/मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले अभियुक्त अभिषेक उर्फ अभि पुत्र मायाराम निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां जनपद बांदा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।1
- रायपुर उन्नाव ।जयराज म ऊ से पसनिया खेडा रो ड में बने नये पुल के पास कानपुर से रायपुर अपनी नानी के घर आया अमन सोनी गंगा स्नान के दोरान गंगा मे डूब गया ।थाना प्रभारी थाना बारा सगवर धर्मेद्र मिश्र के नेतृत्व में एस आई आर पी सिंह सिपाही बसंत सिंह प्रदीप सहित तहसील प्रशासन से आकाश सिंह लेखपाल एव मिश्रा जी राकेश बाबू सहित कई अधिकारियों ने पहुंच कर बाडी की तलास जारी है बाडी अभी मिली नही है4
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय राय गोरखपुर पहुंचे गोरखपुर ब्रेकिंग------ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय राय गोरखपुर पहुंचे कुछ दिन पूर्व अंत्येष्टि अस्तर राजघाट पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत के बाद उनके आवास पर पहुंचे अजय राय परिजनों से की मुलाकात1
- रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो कानपुर - पुलिसिया इकबाल की हवा! कल्याणपुर सर्किल में अपराध पर नकेल कसने में नाकाम दिख रही खाकी!" बीच सड़क जमकर हुड़दंग; कल्याणपुर क्षेत्र में बेलगाम हुआ क्राइम का ग्राफ सिलिंडर चौराहे पर उपद्रव, कल्याणपुर सर्किल में खाकी बेअसर रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित रावतपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सिलिंडर चौराहे से दबंगई और सड़क पर उपद्रव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में सवार मनचले युवकों ने सड़क के बीचों-बीच जमकर हंगामा और हुड़दंग काटा, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। सरेराह हुड़दंगई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आपराधिक वारदातों और सरेआम दबंगई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रावतपुर, कल्याणपुर जैसे इलाकों में पुलिस गश्त और मुस्तैदी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जिससे बेखौफ हुड़दंगी आए दिन कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नरेट कानपुर से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर कार सवार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में पुलिस चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।1