Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर चढ़ी पुलिस के हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय झांसी में रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने फोटो अफसर के परिजनों को भी भेजी थी। युवती अफसर और उनके घरवालों से 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। 40 हजार रुपए वसूल भी चुकी थी। रेलवे अफसर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मरीना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। झांसी पुलिस ने मरीना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।मरीना मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही है। बाइट- सिमरन सिंह (सीओ सदर, झांसी)
पत्रकार आसिफ हुसैन
रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर चढ़ी पुलिस के हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय झांसी में रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने फोटो अफसर के परिजनों को भी भेजी थी। युवती अफसर और उनके घरवालों से 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। 40 हजार रुपए वसूल भी चुकी थी। रेलवे अफसर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मरीना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। झांसी पुलिस ने मरीना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।मरीना मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही है। बाइट- सिमरन सिंह (सीओ सदर, झांसी)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ऊँचाहार में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ऊँचाहार (रायबरेली): ऊँचाहार क्षेत्र में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अवसर पर एक अत्यंत भव्य और अलौकिक कलश यात्रा निकाली गई। पावन गोकना गंगा घाट से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आयोजन की शुरुआत पावन गोकना गंगा घाट से हुई, जहाँ मनोज पांडे ने अपनी पत्नी नीलम पांडे एवं पुत्री मणि पांडे के साथ पवित्र गंगाजल भरकर कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। कलश यात्रा की मुख्य विशेषताएं: भव्य झांकियां व शोभायात्रा: यात्रा में हजारों मातृशक्ति अपने सिर पर पवित्र कलश धारण किए शामिल हुईं। हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े और धार्मिक टोलियों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा: कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलश स्थापना: कथा स्थल पर पहुंचकर नीलम पांडे सहित उपस्थित महिलाओं ने पूर्ण विधि-विधान से पवित्र कलशों की स्थापना की। पंडित प्रदीप मिश्रा जी सुनाएंगे कथा: कल से ऊँचाहार की पावन धरा पर पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा की अमृतमयी वाणी प्रवाहित होगी। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से इस दिव्य कथा का साक्षी बनने और शिव भक्ति का लाभ उठाने की अपील की है।1
- ऊंचाहार में डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित प्रदीप मिश्रा जी का भव्य स्वागत, 11 सितंबर से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा,,,, ऊंचाहार (रायबरेली): रायबरेली के लोकप्रिय नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। डॉ. पांडेय के नेतृत्व में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का ऊंचाहार के न्यू बटोही के समीप भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की दूरदर्शिता और सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था के फलस्वरूप ऊंचाहार की पावन धरा पर संगीतमय शिवमहापुराण कथा का अलौकिक आयोजन संभव हो सका है। यह विशाल समागम ऊंचाहार स्थित चड़रई चौराहा टोल प्लाजा के पास बने भव्य कथा स्थल पर आयोजित किया जा रहा है, जो 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु महाराज जी के मुखारविंद से कथा का रसपान करेंगे। महाराज जी के आगमन पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच डॉ. पांडेय ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री के साथ निगोहां प्रधान व ऊंचाहार मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाषा चंद्र कौशल, समाजसेवी जितेंद्र यादव, अरुण पांडेय, अरुण सिंह (बाबा), शिवपूजन, गोलू भदौरिया, प्रशांत सिंह, अशोक मिश्रा, लाला चंद कौशल, मनीष कौशल और कमरेश यादव सहित सैकड़ों समर्थक व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महाराज जी का फूल-मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सनातन संस्कृति और शिवभक्ति की अविरल धारा बह रही है।1
- ऊंचाहार में ऐतिहासिक कलश यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गुरुवार को भव्य शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। कलश यात्रा के दौरान एडीजी और मंडलायुक्त भी ऊंचाहार पहुंचे और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खाद एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय तथा रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था के साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्री ने कहा कि यह रायबरेली की ऐतिहासिक कलश यात्राओं में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल हुए हैं। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वहीं, जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इस भव्य शिव महापुराण कथा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- पेट्रोल पंप पर दो लोगों ने युवक को पीटा → पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद के बाद मारपीट का आरोप → घटना का वीडियो/मामला सामने आने के बाद जांच की मांग → संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा का मामला कौशाम्बी: पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ मारपीट, पेट्रोल पंप पर हंगामा1
- रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो कानपुर - पुलिसिया इकबाल की हवा! कल्याणपुर सर्किल में अपराध पर नकेल कसने में नाकाम दिख रही खाकी!" बीच सड़क जमकर हुड़दंग; कल्याणपुर क्षेत्र में बेलगाम हुआ क्राइम का ग्राफ सिलिंडर चौराहे पर उपद्रव, कल्याणपुर सर्किल में खाकी बेअसर रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित रावतपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सिलिंडर चौराहे से दबंगई और सड़क पर उपद्रव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में सवार मनचले युवकों ने सड़क के बीचों-बीच जमकर हंगामा और हुड़दंग काटा, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। सरेराह हुड़दंगई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आपराधिक वारदातों और सरेआम दबंगई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रावतपुर, कल्याणपुर जैसे इलाकों में पुलिस गश्त और मुस्तैदी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जिससे बेखौफ हुड़दंगी आए दिन कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नरेट कानपुर से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर कार सवार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में पुलिस चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।1
- ऊंचाहार में हो रहे शिव महापुराण कथा को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, वीआईपी आगमन से पहले अफसरों ने संभाला मोर्चा ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं अलर्ट है। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के सफल आयोजन के बाद शुक्रवार से कथा का शुभारंभ होना है। कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमाम केंद्रीय मंत्रियों, कई प्रदेशों के राज्यपालों तथा देशभर की अनेक गणमान्य हस्तियों के आगमन को देखते हुए शासन स्तर से लगातार व्यवस्थाओं की अपडेट ली जा रही है। इसी क्रम में एडीजी जोन प्रवीण कुमार, आईजी किरण एस., लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी रायबरेली सुरनीत कौर बरनाल, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कथा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का गहन जायजा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कथा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी से भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। मंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें। विशाल जनसमूह और वीआईपी आगमन को देखते हुए शासन-प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का व्यापक खाका तैयार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार निगरानी में कथा स्थल से लेकर आसपास के मार्गों तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासनिक अमला किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। भव्य कलश यात्रा के बाद अब शुक्रवार से श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ को लेकर ऊंचाहार सहित पूरे रायबरेली में आस्था और उत्साह का माहौल है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है।1
- कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पानी की टंकी के ऊंचे टॉवर पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक बेखौफ अंदाज में ऊंचाई पर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी कल्लू यादव बीती रात से अचानक लापता थे। सुबह परिजनों ने उनकी चारपाई के पास जमीन पर खून की छींटों जैसे निशान देखे, जिसके बाद अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बुजुर्ग के लापता होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार शाम गांव के कटरा मोहल्ले स्थित उर्दानिया तालाब में कल्लू यादव का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- 🚨 दर्दनाक सड़क हादसा 🚨 नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर भीटी देह माफी गांव के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे मूरतगंज से प्रयागराज जा रही बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भोले (27) और विजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मूरतगंज सरकारी अस्पताल भेजा, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट: मोहम्मद आमिर डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश 📢 खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश #Kaushambi #RoadAccident #SandipanGhat #BreakingNews #AccidentNews #DailyDainikNews #DailyDainikNewsUP #कौशाम्बी #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़1