logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो कानपुर - पुलिसिया इकबाल की हवा! कल्याणपुर सर्किल में अपराध पर नकेल कसने में नाकाम दिख रही खाकी!" बीच सड़क जमकर हुड़दंग; कल्याणपुर क्षेत्र में बेलगाम हुआ क्राइम का ग्राफ सिलिंडर चौराहे पर उपद्रव, कल्याणपुर सर्किल में खाकी बेअसर रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित रावतपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सिलिंडर चौराहे से दबंगई और सड़क पर उपद्रव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में सवार मनचले युवकों ने सड़क के बीचों-बीच जमकर हंगामा और हुड़दंग काटा, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। सरेराह हुड़दंगई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आपराधिक वारदातों और सरेआम दबंगई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रावतपुर, कल्याणपुर जैसे इलाकों में पुलिस गश्त और मुस्तैदी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जिससे बेखौफ हुड़दंगी आए दिन कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नरेट कानपुर से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर कार सवार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में पुलिस चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।

9 hrs ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो कानपुर - पुलिसिया इकबाल की हवा! कल्याणपुर सर्किल में अपराध पर नकेल कसने में नाकाम दिख रही खाकी!" बीच सड़क जमकर हुड़दंग; कल्याणपुर क्षेत्र में बेलगाम हुआ क्राइम का ग्राफ सिलिंडर चौराहे पर उपद्रव, कल्याणपुर सर्किल में खाकी बेअसर रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों की दबंगई; बीच सड़क हुड़दंग का वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित रावतपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सिलिंडर चौराहे से दबंगई और सड़क पर उपद्रव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में सवार मनचले युवकों ने सड़क के बीचों-बीच जमकर हंगामा और हुड़दंग काटा, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। सरेराह हुड़दंगई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आपराधिक वारदातों और सरेआम दबंगई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रावतपुर, कल्याणपुर जैसे इलाकों में पुलिस गश्त और मुस्तैदी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जिससे बेखौफ हुड़दंगी आए दिन कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नरेट कानपुर से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर कार सवार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में पुलिस चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदौली में दो साल से 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का हंगामा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बंधक बनाने का वीडियो वायरल बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी से कहा कि जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन नहीं देते, तब तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नेटवर्क समस्या को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने और 5G सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    हरदौली में दो साल से 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का हंगामा, टावर कर्मचारी को बनाया बंधक
नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बंधक बनाने का वीडियो वायरल
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल फोन में 5G नेटवर्क नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर के एक कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने टावर कर्मचारी से कहा कि जब तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन नहीं देते, तब तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नेटवर्क समस्या को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने और 5G सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    1
    हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एफसीएम का इंजेक्शन लगा तो हीमोग्लोबिन पहुंचा छह से 12, मार्च से अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा रायबरेली : गर्भावस्था के आठवें महीने में हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पहुंचने के बाद कुसुमा देवी (बदला हुआ नाम) को लगातार कमजोरी, थकान और हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत रहती थी। आयरन की गोलियां अनुकूल न लगने के कारण वह उनका नियमित सेवन भी नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की सलाह से उन्हें एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) इंजेक्शन लगाया गया। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। इसके बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने 2.8 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। कुसुमा देवी का यह मामला रायबरेली में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए शुरू की गई एफसीएम सुविधा के परिणामों का एक उदाहरण है। जनपद में मार्च 2026 से गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इंजेक्शन लगने के करीब एक माह बाद कराई गई। हीमोग्लोबिन जांच में महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार दर्ज किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना के अनुसार, एफसीएम इंजेक्शन प्राप्त करने वाली सभी 800 गर्भवती महिलाओं की एक माह बाद दोबारा हीमोग्लोबिन जांच कराई गई। इन गर्भवती महिलाओं में इंजेक्शन से पहले हीमोग्लोबिन का औसत स्तर 7.8 ग्राम प्रति डेसीलीटर था, जो उपचार के बाद बढ़कर लगभग 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। अब तक एफसीएम लगाए जाने के बाद किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। रोहनिया क्षेत्र के छिपिया गांव निवासी कुसुमा देवी को गर्भावस्था के दौरान पहले से आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाएं दी जा रही थीं। उन्हें आयरन युक्त एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई थी। गांव की आशा कार्यकर्ता नीलम देवी बताती हैं कि 24 जुलाई को गर्भावस्था के आठवें महीने में जांच के दौरान कुसुमा देवी का हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। उन्हें पेट में दर्द, कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सूजन की शिकायत भी थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। नीलम देवी के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के बाद कुसुमा देवी को किसी तरह की परेशानी या प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनके हीमोग्लोबिन में सुधार पाया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां और गर्भस्थ शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं में समय पर एनीमिया की पहचान, नियमित हीमोग्लोबिन जांच और आवश्यकता के अनुसार उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर एनीमिया की पहचान की जाए और उन्हें आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके और मां एवं नवजात, दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
    1
    एफसीएम का इंजेक्शन लगा तो हीमोग्लोबिन पहुंचा छह से 12, मार्च से अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा


रायबरेली : गर्भावस्था के आठवें महीने में हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पहुंचने के बाद कुसुमा देवी (बदला हुआ नाम) को लगातार कमजोरी, थकान और हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत रहती थी। आयरन की गोलियां अनुकूल न लगने के कारण वह उनका नियमित सेवन भी नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की सलाह से उन्हें एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) इंजेक्शन लगाया गया। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। इसके बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने 2.8 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
कुसुमा देवी का यह मामला रायबरेली में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए शुरू की गई एफसीएम सुविधा के परिणामों का एक उदाहरण है। जनपद में मार्च 2026 से गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इंजेक्शन लगने के करीब एक माह बाद कराई गई। हीमोग्लोबिन जांच में महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार दर्ज किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना के अनुसार, एफसीएम इंजेक्शन प्राप्त करने वाली सभी 800 गर्भवती महिलाओं की एक माह बाद दोबारा हीमोग्लोबिन जांच कराई गई। इन गर्भवती महिलाओं में इंजेक्शन से पहले हीमोग्लोबिन का औसत स्तर 7.8 ग्राम प्रति डेसीलीटर था, जो उपचार के बाद बढ़कर लगभग 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। अब तक एफसीएम लगाए जाने के बाद किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है।
रोहनिया क्षेत्र के छिपिया गांव निवासी कुसुमा देवी को गर्भावस्था के दौरान पहले से आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाएं दी जा रही थीं। उन्हें आयरन युक्त एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई थी।
गांव की आशा कार्यकर्ता नीलम देवी बताती हैं कि 24 जुलाई को गर्भावस्था के आठवें महीने में जांच के दौरान कुसुमा देवी का हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। उन्हें पेट में दर्द, कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सूजन की शिकायत भी थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया।
नीलम देवी के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के बाद कुसुमा देवी को किसी तरह की परेशानी या प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनके हीमोग्लोबिन में सुधार पाया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां और गर्भस्थ शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं में समय पर एनीमिया की पहचान, नियमित हीमोग्लोबिन जांच और आवश्यकता के अनुसार उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर एनीमिया की पहचान की जाए और उन्हें आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके और मां एवं नवजात, दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग ​रायबरेली के ऊँचाहार विकास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। मलकाना से पुरवारा नाले की पटरी से जाने वाली यह सिंगल सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मूसलाधार बारिश ने सड़क की कमर तोड़ दी है, जिससे डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह खतरनाक एवं गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क के दोनों तरफ फैले जंगली बबूलों और झाड़ियों ने मार्ग को और अधिक संकीर्ण व खतरनाक बना दिया है। ​इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग, किसान और आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों अबोध बच्चे आवागमन करते हैं। सड़क पर बने ये गड्ढे जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक हमेशा सहमे रहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला। ​क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठा है? क्या सड़क पर किसी की जान जाने के बाद ही नींद से जागेगा महकमा? क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, जिससे संभावित हादसों को टाला जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग
रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग
​रायबरेली के ऊँचाहार विकास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। मलकाना से पुरवारा नाले की पटरी से जाने वाली यह सिंगल सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मूसलाधार बारिश ने सड़क की कमर तोड़ दी है, जिससे डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह खतरनाक एवं गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क के दोनों तरफ फैले जंगली बबूलों और झाड़ियों ने मार्ग को और अधिक संकीर्ण व खतरनाक बना दिया है।
​इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग, किसान और आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों अबोध बच्चे आवागमन करते हैं। सड़क पर बने ये गड्ढे जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक हमेशा सहमे रहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला।
​क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठा है? क्या सड़क पर किसी की जान जाने के बाद ही नींद से जागेगा महकमा? क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, जिससे संभावित हादसों को टाला जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी में रोड और नाली ये बनी नहीं हैं बच्चों को स्कूल जाने में और लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है अध्यक्ष कविता पासी के द्वारा इस कम को करने से मना कर दी
    1
    नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी में रोड और नाली ये बनी नहीं हैं बच्चों को स्कूल जाने में और लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है 
अध्यक्ष कविता पासी के द्वारा इस कम को करने से मना कर दी
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर चढ़ी पुलिस के हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय झांसी में रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने फोटो अफसर के परिजनों को भी भेजी थी। युवती अफसर और उनके घरवालों से 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। 40 हजार रुपए वसूल भी चुकी थी। रेलवे अफसर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मरीना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। झांसी पुलिस ने मरीना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।मरीना मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही है। बाइट- सिमरन सिंह (सीओ सदर, झांसी)
    2
    रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर चढ़ी पुलिस के हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय 
झांसी में रेलवे अफसर को एक युवती AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने फोटो अफसर के परिजनों को भी भेजी थी। युवती अफसर और उनके घरवालों से 15 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। 40 हजार रुपए वसूल भी चुकी थी।
रेलवे अफसर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मरीना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। झांसी पुलिस ने मरीना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।मरीना मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही है।
बाइट- सिमरन सिंह (सीओ सदर, झांसी)
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨 🔴 सर्राफा व्यापारी व राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी पर जानलेवा हमला! तिल्हापुर मेले से लौटते समय विकास हॉस्पिटल और डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने देव रस्तोगी की स्कार्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के पिछले दरवाजे में लगी और देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल सराय अकिल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। देव रस्तोगी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। अब सवाल है कि आखिर रात के अंधेरे में घात लगाकर हमला करने वाले ये हमलावर कौन थे? 📍 सराय अकिल, कौशाम्बी 📰 रिपोर्ट — सत्यम कुमार कुशवाहा #Kaushambi #BreakingNews #SaraiAkil #DevRastogi #Firing #CrimeNews #KaushambiNews #UttarPradesh #DailyDainikNews खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨
🔴 सर्राफा व्यापारी व राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी पर जानलेवा हमला!
तिल्हापुर मेले से लौटते समय विकास हॉस्पिटल और डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने देव रस्तोगी की स्कार्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गनीमत रही कि गोली गाड़ी के पिछले दरवाजे में लगी और देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल सराय अकिल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
देव रस्तोगी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। अब सवाल है कि आखिर रात के अंधेरे में घात लगाकर हमला करने वाले ये हमलावर कौन थे?
📍 सराय अकिल, कौशाम्बी
📰 रिपोर्ट — सत्यम कुमार कुशवाहा
#Kaushambi #BreakingNews #SaraiAkil #DevRastogi #Firing #CrimeNews #KaushambiNews #UttarPradesh #DailyDainikNews
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.