logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइकिल से 14,000 KM का सफर दस ज्योतिर्लिंग और तीन धाम फतह कर कल घर लौट रहे शिकारपुर के लाल रोहित शिकारपुरिया ​शिकारपुर : जज्बा अगर बुलन्द हो तो पहाड़ भी रास्ता दे देते है इस कहावत को सच कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के शिकारपुर के रहने वाले युवा साइकिलिस्ट रोहित शिकारपुरिया, ने रोहित ने अपनी साइकिल पर सवार हो कर देश के कोने-कोने को नापते हुए 14,000 किलोमीटर की लम्बी और दुर्गम यात्रा पूरी की है दस ज्योतिर्लिंग और तीन प्रमुख धामों के दर्शन कर जब रोहित कल अपने घर लौटेगे तो क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत करने कि तैयारियां पूरी कर ली है ​​रोहित शिकारपुरिया, की यह यात्रा केवल भक्ति की ही नहीं बल्कि अदम्य साहस और शारीरिक क्षमता की परीक्षा भी थी उनकी यात्रा कुल दूरी लगभग 14,000 किलोमीटर​लक्ष्य: देश के दस ज्योतिर्लिंग और तीन धामों की यात्रा ​साधन साधारण साइकिल ​आवास रास्ते में जहाँ भी जगह मिली मन्दिर, ढाबे या खुले आसमान के नीचे, वहीं विश्राम किया ​सोनू सूद से मुलाकात यात्रा का सबसे यादगार पल ​इस लम्बी यात्रा के दौरान रोहित को देश की कई जानी-मानी हस्तियों का साथ और प्रोत्साहन मिला मुम्बई प्रवास के दौरान रोहित की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता और मसीहा के नाम से मशहूर सोनू सूद से हुई सोनू सूद ने रोहित के इस साहसी कदम की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी रोहित शिकारपुरिया, ने बताया कि सोनू सूद से मिलना उनके लिए ऊर्जा भरने जैसा था संसाधनों की कमी लेकिन हौसला भरपूर ​रोहित की इस यात्रा की सबसे खास बात उनकी सादगी रही उन्होंने किसी वीआईपी सुविधाओं की मांग नहीं की सफर के दौरान उन्हें जहाँ भी रात हुई वहीं उन्होंने अपना बसेरा बना लिया चिलचिलाती धूप, बारिश और कड़ाके की ठण्ड के बीच कई राज्यों की सीमाओं को पार करते हुए रोहित ने यह संदेश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सुख-सुविधाएँ नहीं संकल्प की आवश्यकता होती है ​विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू ​अपनी 14,000 KM की साइकिलिंग के दौरान रोहित देश के कई राज्यों से हो कर गुजरे उन्होंने बताया कि इस यात्रा ने उन्हें भारत की विविधता और एकता को करीब से देखने का मौका दिया रास्ते में लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और सहयोग दिया जिससे उनका सफर आसान हो गया यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने रास्ते में मुझे पानी पिलाया या रुकने की जगह दी शिव भक्ति और देश को जानने की इच्छा ने मुझे कभी थकने नहीं दिया रोहित शिकारपुरिया ​कल शिकारपुर पहुंचने पर रोहित का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा उनकी इस उपलब्धि पर पूरा शिकारपुर गर्व महसूस कर रहा है ।

1 hr ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
dfec1a26-dcc2-4cb6-8d8e-d65ce8fba297

साइकिल से 14,000 KM का सफर दस ज्योतिर्लिंग और तीन धाम फतह कर कल घर लौट रहे शिकारपुर के लाल रोहित शिकारपुरिया ​शिकारपुर : जज्बा अगर बुलन्द हो तो पहाड़ भी रास्ता दे देते है इस कहावत को सच कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के शिकारपुर के रहने वाले युवा साइकिलिस्ट रोहित शिकारपुरिया, ने रोहित ने अपनी साइकिल पर सवार हो कर देश के कोने-कोने को नापते हुए 14,000 किलोमीटर की लम्बी और दुर्गम यात्रा पूरी की है दस ज्योतिर्लिंग और तीन प्रमुख धामों के दर्शन कर जब रोहित कल अपने घर लौटेगे तो क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत करने कि तैयारियां पूरी कर ली है ​​रोहित शिकारपुरिया, की

147a2cfc-5dd9-46e1-be8b-d7c966627b9e

यह यात्रा केवल भक्ति की ही नहीं बल्कि अदम्य साहस और शारीरिक क्षमता की परीक्षा भी थी उनकी यात्रा कुल दूरी लगभग 14,000 किलोमीटर​लक्ष्य: देश के दस ज्योतिर्लिंग और तीन धामों की यात्रा ​साधन साधारण साइकिल ​आवास रास्ते में जहाँ भी जगह मिली मन्दिर, ढाबे या खुले आसमान के नीचे, वहीं विश्राम किया ​सोनू सूद से मुलाकात यात्रा का सबसे यादगार पल ​इस लम्बी यात्रा के दौरान रोहित को देश की कई जानी-मानी हस्तियों का साथ और प्रोत्साहन मिला मुम्बई प्रवास के दौरान रोहित की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता और मसीहा के नाम से मशहूर सोनू सूद से हुई सोनू सूद ने रोहित के इस साहसी कदम की सराहना

45d11639-8c96-448f-b6ad-6b4cfeafcdaf

की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी रोहित शिकारपुरिया, ने बताया कि सोनू सूद से मिलना उनके लिए ऊर्जा भरने जैसा था संसाधनों की कमी लेकिन हौसला भरपूर ​रोहित की इस यात्रा की सबसे खास बात उनकी सादगी रही उन्होंने किसी वीआईपी सुविधाओं की मांग नहीं की सफर के दौरान उन्हें जहाँ भी रात हुई वहीं उन्होंने अपना बसेरा बना लिया चिलचिलाती धूप, बारिश और कड़ाके की ठण्ड के बीच कई राज्यों की सीमाओं को पार करते हुए रोहित ने यह संदेश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सुख-सुविधाएँ नहीं संकल्प की आवश्यकता होती है ​विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू ​अपनी 14,000 KM की साइकिलिंग के

2e8e45ec-960c-4d88-80ae-21fc831de569

दौरान रोहित देश के कई राज्यों से हो कर गुजरे उन्होंने बताया कि इस यात्रा ने उन्हें भारत की विविधता और एकता को करीब से देखने का मौका दिया रास्ते में लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और सहयोग दिया जिससे उनका सफर आसान हो गया यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने रास्ते में मुझे पानी पिलाया या रुकने की जगह दी शिव भक्ति और देश को जानने की इच्छा ने मुझे कभी थकने नहीं दिया रोहित शिकारपुरिया ​कल शिकारपुर पहुंचने पर रोहित का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा उनकी इस उपलब्धि पर पूरा शिकारपुर गर्व महसूस कर रहा है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर: कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी बड़े स्तर पर यूरिया की काला बाजारी। सरकारी संस्था पीसीएफ से की गई थी 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी। गोदाम पर गैर जिले के ट्रकों की लोडिंग होती देख एक्टिव की गई थी कृषि विभाग की टीम। कृषि अधिकारी ने अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़े यूरिया से लदे तीन ट्रक। ट्रकों से यूरिया ले जाया जा रहा था रामपुर और सम्भल। कृषि अधिकारी ने ड्राइवर और तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पीसीएफ के गोदाम से खाद तस्कर ने 400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से यूरिया खरीदा, जबकि सरकारी रेट 286 रुपये प्रति बोरा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई जा रही है खाद माफियाओं पर एफआईआर।
    1
    बुलंदशहर: कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी बड़े स्तर पर यूरिया की काला बाजारी।

सरकारी संस्था पीसीएफ से की गई थी 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी।

गोदाम पर गैर जिले के ट्रकों की लोडिंग होती देख एक्टिव की गई थी कृषि विभाग की टीम।
कृषि अधिकारी ने अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़े यूरिया से लदे तीन ट्रक।
ट्रकों से यूरिया ले जाया जा रहा था रामपुर और सम्भल।
कृषि अधिकारी ने ड्राइवर और तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
पीसीएफ के गोदाम से खाद तस्कर ने 400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से यूरिया खरीदा, जबकि सरकारी रेट 286 रुपये प्रति बोरा है।
आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई जा रही है खाद माफियाओं पर एफआईआर।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।
    1
    बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    20 hrs ago
  • राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    3
    राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।
तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।
पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग
    1
    बुलंदशहर में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का गोला बन गई! देखिए इन तस्वीरों को... धू-धू कर जलती ये कार चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सुरक्षित हैं? ​ गनीमत रही कि आग लगते ही लोग वक्त रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग डरे हुए हैं। ​ कभी टू-व्हीलर, तो कभी फोर-व्हीलर... आखिर क्यों बार-बार EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं? क्या ये गर्मी का असर है या तकनीक में कोई बड़ी चूक?आपकी क्या राय है? क्या आप अब भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का भरोसा जुटा पाएंगे? कमेंट में हमें जरूर बताएं!
    1
    ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का गोला बन गई!
देखिए इन तस्वीरों को... धू-धू कर जलती ये कार चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सुरक्षित हैं?
​
गनीमत रही कि आग लगते ही लोग वक्त रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग डरे हुए हैं।
​
कभी टू-व्हीलर, तो कभी फोर-व्हीलर... आखिर क्यों बार-बार EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं? क्या ये गर्मी का असर है या तकनीक में कोई बड़ी चूक?आपकी क्या राय है? 
क्या आप अब भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का भरोसा जुटा पाएंगे? कमेंट में हमें जरूर बताएं!
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिलाध्यक्ष के पिता के चैंबर का ताला तोड़ा गया। उन्हें मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    बुलंदशहर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिलाध्यक्ष के पिता के चैंबर का ताला तोड़ा गया। उन्हें मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बुलंदशहर के अनूपशहर में 1575 बोरी इफको यूरिया खाद की कालाबाजारी पकड़ी गई। तीन ट्रकों में सरकारी गोदाम से संभल ले जाई जा रही खाद के साथ खाद माफिया हारून भी गिरफ्तार हुआ। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने यह कार्रवाई की, दोषियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज होगा।
    1
    बुलंदशहर के अनूपशहर में 1575 बोरी इफको यूरिया खाद की कालाबाजारी पकड़ी गई। तीन ट्रकों में सरकारी गोदाम से संभल ले जाई जा रही खाद के साथ खाद माफिया हारून भी गिरफ्तार हुआ। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने यह कार्रवाई की, दोषियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज होगा।
    user_वरुण शर्मा
    वरुण शर्मा
    Newspaper publisher बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन। आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता कई किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट गेट पहुचे और मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। भारतीय किसान यूनियान महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर से निकल रहे एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे में जा रही किसानो क़ी ज़मीन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। और ना गंगा हाईवे पर बुलंदशहर में कोई उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया गया है। स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए स्मार्ट मीटर मीटर में संशोधन तो किया लेकिन बिजली बिल कई गुना ज्यादा बढकर आ रहा हैं। इसी तरह क़ी कई मांगों को लेकर जिला जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    3
    भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन।
आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता कई किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट गेट पहुचे और मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
भारतीय किसान यूनियान महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर  से निकल रहे एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे में जा रही किसानो क़ी ज़मीन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। और  ना गंगा हाईवे पर बुलंदशहर में कोई  उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया गया है।
स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए स्मार्ट मीटर मीटर में संशोधन तो किया  लेकिन बिजली बिल कई गुना ज्यादा बढकर आ रहा हैं।
इसी तरह क़ी कई मांगों को लेकर जिला जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री के नाम  भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.