Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ - इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, शादी से इंकार प्रेमी के लिए युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी,
24News उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ - इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, शादी से इंकार प्रेमी के लिए युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी,
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- आज आजमगढ़ में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह ज्ञापन राजन नामक युवक के म्यांमार में कथित अवैध हिरासत और जेल में बंद होने के संबंध में दिया गया, जिसमें उसकी मां शांति भी मौजूद रहीं। परिजनों का आरोप है कि राजन को गलत तरीके से म्यांमार में हिरासत में रखा गया है और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को विदेश मंत्रालय को पत्र भेजने का निर्देश दिया है, ताकि राजन की स्थिति स्पष्ट हो सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इस संवेदनशील मामले को मीडिया ने भी प्रमुखता से उठाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी राजन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों में भी इस मुद्दे को लेकर चिंता और आक्रोश देखने को मिल रहा है।1
- *गोरखपुर से दुखद खबर* *ड्यूटी के दौरान सोनू शर्मा एवं शैलेश त्रिपाठी के उत्पीड़न, धमकी और टॉर्चर से EMT विजय यादव को आया हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज — मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती* *जनपद गोरखपुर* 102 एंबुलेंस सेवा में तैनात EMT विजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रेन हेमरेज की सूचना के बाद उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत विजय यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रेन हेमरेज हुआ और हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों में चिंता का माहौल है। गंभीर आरोप भी सामने आए हैं प्राप्त जानकारी और पूर्व में प्रकाशित खबरों के अनुसार, आरोप लगाया जा रहा है कि पिछले लगभग एक महीने से सोनू शर्मा और शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजय यादव पर फर्जी केस (20 से 25) और 250 किलोमीटर तक एंबुलेंस फर्जी चलाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि ऐसा न करने पर 300 किलोमीटर दूर ट्रांसफर या नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही थी। इसके अलावा, RM दिग्विजय मौर्य के निर्देश पर काम करते हुए लगातार दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं EME सोनू शर्मा और EME शैलेश त्रिपाठी पर मानसिक दबाव, टॉर्चर और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। लगातार ड्यूटी का भी मामला बताया जा रहा है कि विजय यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और पिछले डेढ़ से दो महीनों से लगातार दिन-रात (करीब 24 घंटे) ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में अत्यधिक कार्य दबाव और मानसिक तनाव को भी उनकी हालत बिगड़ने की संभावित वजह माना जा रहा है। पहले भी दी गई थी जानकारी दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर कई दिनों से खबरों के माध्यम से गोरखपुर प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बड़ा सवाल क्या लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक दबाव इस गंभीर स्थिति की वजह बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? मांग तेज इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए अब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है— पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए एंबुलेंस कर्मियों की कार्य परिस्थितियों की तत्काल समीक्षा हो लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों पर स्पष्ट नीति बनाई जाए अब कार्रवाई जरूरी यह मामला केवल एक कर्मचारी की गंभीर हालत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी एंबुलेंस सेवा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस तरह के दबाव और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। फिलहाल विजय यादव का इलाज जारी है और पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।2
- Post by Satyavan Chauhan1
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az1
- Post by BALRAM1
- आजमगढ़: बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत का आरोप, वीडियो वायरल #Azamgarh #BreakingNews #BankNegligence #ViralVideo #UPNews #Bardah #GraminBank #JusticeForMagan #fecbookpost1