Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचकूला पुलिस ने बनाया ग्रीन ' चंद मिनटों में रवाना.... पंचकूला पुलिस ने बनाया 'ग्रीन कॉरिडोर' , तीन अलग-अलग शहरों के लिए चंद मिनटों में रवाना हुए जीवन रक्षक अंग
News Public Live Kuldeep
पंचकूला पुलिस ने बनाया ग्रीन ' चंद मिनटों में रवाना.... पंचकूला पुलिस ने बनाया 'ग्रीन कॉरिडोर' , तीन अलग-अलग शहरों के लिए चंद मिनटों में रवाना हुए जीवन रक्षक अंग
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Daily Media 24 News1
- अंबाला में आज सुबह ही मौसम ने करवट ले ली है तेज आंधी के साथ तेज बरसात शुरू हो गई हैं ! इसके बाद मौसम में काफी ठंडक हो गई, आंधी इतनी तेज थी और बादल इतने गहरे थे कि बिल्कुल दिन में अंधेरा छा गया, उसके तुरंत बाद लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलने पर मजबूर होना पड़ा ! हालांकि लोग इस मौसम का पूरा एंजॉय कर रहे थे लेकिन उसके बावजूद भी तेज बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया ! लोग काफी खुश नजर आ रहे थे कि कई दिन की गर्मी के बाद मौसम के करवट लेते ही गर्मी से राहत मिल गई !अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच गई थी तापमान 40 डिग्री पार कर गया था लेकिन मई माह शुरू होते ही मौसम में हल्की बरसात के कारण कुछ राहत की सांस ली ! लेकिन आज सुबह ही इतने गहरी घने बादल छा गए और इतनी तेज आंधी आ गई धूल भरी आंधी में लोगों को आगे दिखाना भी मुश्किल हो गया जिस कारण लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन कुछ भी देर बाद तेज बारिश ने सारी धूल को दबा दिया और मौसम में पूरी ठंडक कर दी ! लोग ऐसे मौसम का पूरा एंजॉय कर रहे थे ! लोगों का कहना है कि कई दिन से वह भीषण गर्मी से जूझ रहे थे लेकिन आज की अचानक तेज आंधी और तेज बरसात ने मौसम खुशनुमा कर दिया और पूरी तरह से ठंडक खोल दी, अब मौसम में पूरी ठंडक है ! लोगों का कहना है कि वह इस मौसम का पूरा एंजॉय कर रहे हैं उनका कहना है की मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी की बारिश और आंधी आएंगे उसी के अनुसार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई और आंधी तूफान के साथ मौसम सुहावना हो गया !1
- Post by Aasif Saharanpur1
- हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महिला सम्मान का दिखावा करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिमला में हुई रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के महिलाओं पर दिए गए बयान को सभी ने सुना है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हित में है, तो 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को उसी रूप में लागू क्यों नहीं किया जा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री हिमाचल आते हैं, तो वे केवल औपचारिक दौरा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री यहां केवल तस्वीरें खिंचवाकर चले जाते हैं और स्थानीय नेताओं से संवाद तक नहीं करते। VO—- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कांगड़ा दौरे को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की और अन्य कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने भाजपा को इस प्रकार की बयानबाजी से बचने की सलाह दी। नगर निगम चुनावों को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धियों और कार्यप्रणाली के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार नगर निगम चुनाव होने हैं और मंडी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। बाइट—- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री, हिमाचल प्रदेश VO—-2—- हिमाचल प्रदेश में सड़कों के टायरिंग कार्य पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिटुमेन और एलडीओ की कीमतों में वृद्धि के कारण पीएमजीएसवाई फेज-3 के तहत टारिंग कार्य ठप हो गए हैं। इसके चलते परियोजना की लागत में लगभग 70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को कई बार केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इस पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन मतदान के बाद अचानक 993 रुपये की वृद्धि कर दी गई, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक इस बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डालेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सस्ते तेल के विकल्प होने के बावजूद उसका लाभ नहीं उठाया जा रहा। विक्रमादित्य सिंह ने चार राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर दोबारा मतदान होने से आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के प्रभाव में काम कर रहा है। बाइट—- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री, हिमाचल प्रदेश4
- Post by Kashyap1
- Post by North India bulletin1
- पंचकूला में हिट एंड रन का के सामने आया है एक बोलेरो गाड़ी चालक के द्वारा 7 से 8 लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया । घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है वहीं पुलिस गाड़ी चालक की तलाश कर रही है । पंचकूला के एमडीसी में एक तेज रफ्तार गाड़ी के द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने और मौके से भागने का मामला सामने आया है । घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । बताया जा रहा है कि एक नशे की हालत में बोलेरो गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आया और कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,यह हादसा एमडीसी के गांधी कॉलोनी के पास हुआ बताया जा रहा है कि रोड साइड बैठे लोगों को टक्कर मारकर गाड़ी चालक फरार हो गया और इस हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए । कई लोगों के टांगे टूट चुकी है और कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिनका पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ,वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है पुलिस के द्वारा गाड़ी चालक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके । घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता नरेंद्र लबाना भी घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे । बाइट:- प्रत्यक्षदर्शी व परिजन बाइट:- नरिंदर लुबाना- भाजपा नेता पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली थी बोलोरो गाड़ी वाला कई लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गई, पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है । पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।1
- जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला2
- Post by North India bulletin1