Shuru
Apke Nagar Ki App…
#नैना_देवी : जिला बिलासपुर में तेज तूफान और बारिश से भारी नुकसान, शक्तिपीठ श्री नैना देवी में तेज तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त लेकिन श्रद्धालुओं किया आस्था बरकरार
North India bulletin
#नैना_देवी : जिला बिलासपुर में तेज तूफान और बारिश से भारी नुकसान, शक्तिपीठ श्री नैना देवी में तेज तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त लेकिन श्रद्धालुओं किया आस्था बरकरार
More news from Bilaspur and nearby areas
- Post by North India bulletin1
- Post by Himachal Punjab News1
- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ती नलवाडी तलमेहडा जोल सड़क के मध्य गलुआ में रविवार सुबह भारी बारिश तथा तेज़ हवाओं के चलते सड़क के मध्य पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित,वाहन चालकों को तलमेहडा से बाया सोहारी होकर जोल पहुंचना पड़ रहा है।बहीं पर वन विभाग को सूचना मिलने ही रामगढ़ रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए टीम सदस्यों को मौके पर भेज दिया है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- ऊना जिला में स्पेशल टास्क फोर्स एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.005 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में जिला ऊना के ही रहने वाले तीन आरोपियों गुरमुख सिंह निवासी बरनोह, रमन कुमार निवासी समूर कलां और सर्वजीत सिंह उर्फ विन्दर निवासी लोअर देहलां को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात करीब 10:50 बजे स्पेशल टास्क फ़ोर्स कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी अपनी टीम के साथ ऊना-संतोषगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाहलीवाल की ओर से एक सफेद रंग की कार (HP-20J-6570) में सवार तीन व्यक्ति ऊना की ओर आ रहे इनकी तलाशी ली जाये तो इनसे नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-1 स्थित शिव मंदिर के पास नाका लगाया गया। स्वतंत्र गवाहों को मौके पर शामिल कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखे गए 15 पोलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। जांच करने पर यह चिट्टा निकला, जिसका कुल वजन 1.005 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही डिजिटल तराजू से वजन कर बरामद चिट्टे को सील कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।2
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आयोजित की गई। हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ये परीक्षा केंद्र कुल 2773 उम्मीदवारों को आवंटित किए गए थे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी में 408 उम्मीदवारों, एनआईटी में 720, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु में 960, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 181 और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में 504 उम्मीदवारों द्वारा नीट की परीक्षा दी गई। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए एनटीए के अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए थे। जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कालेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की बस सेवाएं उपलब्ध रही। पुलिस की कड़ी निगरानी में आयोजित की गई इस परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स ने भाग लिया। हालांकि सुबह हुई भारी बारिश से लोगों ने गर्मी से काफी राहत ली। एसपी बलबीर सिंह ने सभी परीक्षा केदो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आए बच्चों की सैकड़ो की तादाद में आई गाड़ियों से शहर में लगभग दिन भर लंबा जाम रखना रहा।1
- हमीरपुर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 30 महिलाओं ने जूट के उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से या समूह का गठन करके अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण लेने हेतु आरसेटी भी उनकी मदद कर सकता है। इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता आरएस कलोत्रा, हरबंस लाल, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, ट्रेनर सीमा देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।1
- Post by North India bulletin1