*हाईवे-30 की हरनामपुर सर्विस रोड बनी मुसीबत, धूल-धुआँ और दुर्घटनाओं का खतरा — प्रभात द्विवेदी* मैहर। नेशनल हाईवे-30 के अंतर्गत आने वाली हरनामपुर सर्विस रोड इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय रहवासियों के लिए यह सड़क अब सुविधा नहीं बल्कि नरकीय जीवन का कारण बनती जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति, उड़ती धूल, भारी वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। भारी ट्रकों और टैंकरों के गुजरने से सड़क पर धूल और धुएँ का गुबार उठता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। बरसात या पानी जमा होने की स्थिति में यह मार्ग और भी खतरनाक बन जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छोटे-छोटे हादसे आम बात हो गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने सरकार और संबंधित विभागों पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे और नारे देती है, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई देती है। यदि यही विकास है तो यह क्षेत्रवासियों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड की स्थिति यह दर्शाती है कि निर्माण और रखरखाव में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क पर धूल-धुआँ और प्रदूषण का अंबार जमा हो चुका है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर सड़क की मरम्मत और उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। टोल वसूली पर भी उठाए सवाल प्रभात द्विवेदी ने टोल वसूली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब सड़क की स्थिति इतनी खराब है और लोगों को मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं मिल पा रही हैं, तो फिर टोल टैक्स किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर है वहीं दूसरी ओर टोल के नाम पर लोगों से लगातार वसूली की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक सड़क की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक टोल वसूली पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभागों से आग्रह किया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड का तत्काल पुनर्निर्माण, नियमित पानी का छिड़काव और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

- सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल पिता को उनकी नाबालिग बेटी जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर लेटर देकर लखनऊ भेजने की बात कही। इस घटना के बाद तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- *अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग* जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।1
- Post by Raju.u.p.441
- अब आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेएर करें और व्यूज के साथ साथ शेएर सब्सक्राइब पर भी पैसा कमाये1
- *गैस को छोड़कर अब लोग पेट्रोल टंकियो पर पहुंच रहे डिब्बा ड्रम लेकर भरवाने तेल* *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के इलफातगंज रोड पर चंदयनी के पास स्थित शेखर पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के लिए लगी लंबी लाइन , ड्रम डिब्बा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर पहुंच रहे लोग, पेट्रोल टंकी चालक खुले आम दे रहा अधिकारियों को चुनौती। सख्त आदेश के बाद भी नहीं पड़ रहा कोई प्रभाव। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अफवाह फैलाने व इस तरीके से बड़े-बड़े ड्रम व डिब्बों में तेल देने पर टंकी चालकों पर दिए थे कार्रवाई करने का निर्देश फिर भी नहीं मान रहे पेट्रोल टंकी चालक। अगर इसी तरीके से चलता रहा तो जल्द ही जानता में गलत अफवाह फैलने में देरी नहीं लगेगी , और लोग पेट्रोल टंकियो पर खड़े नजर आएंगे। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️2
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- **सम्राट अशोक महान की जयंती पर भव्य शोभायात्रा व बाइक रैली कल* *नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा भव्य शोभायात्रा* अम्बेडकरनगर अखंड भारत के निर्माता एवं विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330 वीं जयंती के अवसर पर 25 मार्च को जनपद में नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सम्राट अशोक के आदर्शों, मानवता, शांति और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोभायात्रा एवं बाइक रैली की शुरुआत अकबरपुर-जलालपुर रोड स्थित सदरपुर स्थित निर्माणाधीन अशोक स्तंभ से की जाएगी। यहां से बड़ी संख्या में युवाओं और सर्व समाज के लोगों की भागीदारी के साथ बाइक रैली निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सम्राट अशोक स्तंभ तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजक समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। रैली में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों तथा उनके द्वारा स्थापित शांति और सद्भाव के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सम्राट अशोक महान के विचारों को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया है।1
- जनपद में सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली में पुलिस अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर यह रैली निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सुरक्षा और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।1