logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग* जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

12 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग* जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    *अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग*
जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अब आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेएर करें और व्यूज के साथ साथ शेएर सब्सक्राइब पर भी पैसा कमाये
    1
    अब आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेएर करें और व्यूज के साथ साथ शेएर सब्सक्राइब पर भी पैसा कमाये
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *हाईवे-30 की हरनामपुर सर्विस रोड बनी मुसीबत, धूल-धुआँ और दुर्घटनाओं का खतरा — प्रभात द्विवेदी* मैहर। नेशनल हाईवे-30 के अंतर्गत आने वाली हरनामपुर सर्विस रोड इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय रहवासियों के लिए यह सड़क अब सुविधा नहीं बल्कि नरकीय जीवन का कारण बनती जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति, उड़ती धूल, भारी वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। भारी ट्रकों और टैंकरों के गुजरने से सड़क पर धूल और धुएँ का गुबार उठता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। बरसात या पानी जमा होने की स्थिति में यह मार्ग और भी खतरनाक बन जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छोटे-छोटे हादसे आम बात हो गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने सरकार और संबंधित विभागों पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे और नारे देती है, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई देती है। यदि यही विकास है तो यह क्षेत्रवासियों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड की स्थिति यह दर्शाती है कि निर्माण और रखरखाव में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क पर धूल-धुआँ और प्रदूषण का अंबार जमा हो चुका है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर सड़क की मरम्मत और उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। टोल वसूली पर भी उठाए सवाल प्रभात द्विवेदी ने टोल वसूली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब सड़क की स्थिति इतनी खराब है और लोगों को मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं मिल पा रही हैं, तो फिर टोल टैक्स किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर है वहीं दूसरी ओर टोल के नाम पर लोगों से लगातार वसूली की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक सड़क की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक टोल वसूली पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभागों से आग्रह किया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड का तत्काल पुनर्निर्माण, नियमित पानी का छिड़काव और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
    1
    *हाईवे-30 की हरनामपुर सर्विस रोड बनी मुसीबत, धूल-धुआँ और दुर्घटनाओं का खतरा — प्रभात द्विवेदी* 
मैहर। नेशनल हाईवे-30 के अंतर्गत आने वाली हरनामपुर सर्विस रोड इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय रहवासियों के लिए यह सड़क अब सुविधा नहीं बल्कि नरकीय जीवन का कारण बनती जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति, उड़ती धूल, भारी वाहनों का दबाव और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इस सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। भारी ट्रकों और टैंकरों के गुजरने से सड़क पर धूल और धुएँ का गुबार उठता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। बरसात या पानी जमा होने की स्थिति में यह मार्ग और भी खतरनाक बन जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छोटे-छोटे हादसे आम बात हो गए हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने सरकार और संबंधित विभागों पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे और नारे देती है, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं  लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई देती है। यदि यही विकास है तो यह क्षेत्रवासियों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है।
प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड की स्थिति यह दर्शाती है कि निर्माण और रखरखाव में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क पर धूल-धुआँ और प्रदूषण का अंबार जमा हो चुका है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर सड़क की मरम्मत और उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
टोल वसूली पर भी उठाए सवाल
प्रभात द्विवेदी ने टोल वसूली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब सड़क की स्थिति इतनी खराब है और लोगों को मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं मिल पा रही हैं, तो फिर टोल टैक्स किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर है वहीं दूसरी ओर टोल के नाम पर लोगों से लगातार वसूली की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक सड़क की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक टोल वसूली पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभागों से आग्रह किया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हरनामपुर सर्विस रोड का तत्काल पुनर्निर्माण, नियमित पानी का छिड़काव और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Jaisinghpur, Kanpur•
    22 hrs ago
  • सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल पिता को उनकी नाबालिग बेटी जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर लेटर देकर लखनऊ भेजने की बात कही। इस घटना के बाद तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घायल पिता को उनकी नाबालिग बेटी जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर लेटर देकर लखनऊ भेजने की बात कही।
इस घटना के बाद तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ: फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    1
    प्रयागराज
Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी 
Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ:
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम
एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें
युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही। मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी चौंकाने वाला है—“वो भी हमें ही जांच के लिए कहेंगे।” मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस के रवैये की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है। बताया जाता है कि संबंधित चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान भी उनका नाम मारपीट और विवादों में सामने आया था, जहां एक घटना में उनकी वर्दी तक फाड़े जाने की नौबत आ गई थी। शिकायतकर्ताओं से टकराव की यह प्रवृत्ति अब पृथ्वीगंज चौकी में भी खुलकर सामने आ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    1
    रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही।
मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी चौंकाने वाला है—“वो भी हमें ही जांच के लिए कहेंगे।”
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस के रवैये की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
बताया जाता है कि संबंधित चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान भी उनका नाम मारपीट और विवादों में सामने आया था, जहां एक घटना में उनकी वर्दी तक फाड़े जाने की नौबत आ गई थी। शिकायतकर्ताओं से टकराव की यह प्रवृत्ति अब पृथ्वीगंज चौकी में भी खुलकर सामने आ रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ: फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    1
    प्रयागराज
Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी 
Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ:
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम
एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें
युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.