logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरकंटक - रीवा मार्ग राजेन्द्रग्राम मे शव रख कर परिजन कर रहे आन्दोलन* *अमरकंटक - रीवा मार्ग राजेन्द्रग्राम मे शव रख कर परिजन कर रहे आन्दोलन* राजेन्द्रग्राम मे छोटे सिंह नेताम को आक्सीजन एम्बुलेंस देने मे तीन - चार घंटे की प्राणघातक लापरवाही की गयी। अनूपपु्र से जबलपुर ले जाते समय बुढार के पास इसकी मृत्यु हो गयी। अब राजेन्द्रग्राम मे इनके परिजन बीएमओ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर जोहिला पुल मे आन्दोलन कर रहे हैं। समय रहते आन्दोलन समाप्त करवाने की जरुरत।

6 hrs ago
user_Mrigendra  Singh Gaharwar
Mrigendra Singh Gaharwar
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

अमरकंटक - रीवा मार्ग राजेन्द्रग्राम मे शव रख कर परिजन कर रहे आन्दोलन* *अमरकंटक - रीवा मार्ग राजेन्द्रग्राम मे शव रख कर परिजन कर रहे आन्दोलन* राजेन्द्रग्राम मे छोटे सिंह नेताम को आक्सीजन एम्बुलेंस देने मे तीन - चार घंटे की प्राणघातक लापरवाही की गयी। अनूपपु्र से जबलपुर ले जाते समय बुढार के पास इसकी मृत्यु हो गयी। अब राजेन्द्रग्राम मे इनके परिजन बीएमओ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर जोहिला पुल मे आन्दोलन कर रहे हैं। समय रहते आन्दोलन समाप्त करवाने की जरुरत।

More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
  • चिरमिरी (एमसीबी): बंद SECL माइंस में अवैध उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर सवाल चिरमिरी क्षेत्र में बंद पड़ी SECL माइंस में कोयले के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर दिन-रात बेखौफ तरीके से कोयला निकाले जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद खदानों में माफिया सक्रिय हैं और खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन या SECL प्रबंधन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।
    1
    चिरमिरी (एमसीबी): बंद SECL माइंस में अवैध उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर सवाल
चिरमिरी क्षेत्र में बंद पड़ी SECL माइंस में कोयले के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर दिन-रात बेखौफ तरीके से कोयला निकाले जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद खदानों में माफिया सक्रिय हैं और खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन या SECL प्रबंधन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    7 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Hamare ghar ke pass ka headphone Pani Lal nikalta hai pipe dalna hai ismein Sarkari head pump hai Pani bahut let se nikalta hai
    1
    Hamare ghar ke pass ka headphone Pani Lal nikalta hai pipe dalna hai ismein Sarkari head pump hai Pani bahut let se nikalta hai
    user_Puja Kanediya
    Puja Kanediya
    भैयाथान, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • रघुनाथपुर चौक प्रेमनगर की हालात देखो पर्यावरण प्रदूषण फैलाने का काम प्रेमनगर रघुनाथपुर क्षेत्र
    1
    रघुनाथपुर चौक  प्रेमनगर की हालात देखो पर्यावरण प्रदूषण फैलाने का काम प्रेमनगर रघुनाथपुर क्षेत्र
    user_छत्तीसगढ़ राज्य सरगुजा सुरजपुर
    छत्तीसगढ़ राज्य सरगुजा सुरजपुर
    Voice of people सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई
    1
    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छात्र छात्राओ ने किया थाना/ चौकी का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए अवगत। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे छात्र छात्राओं ने सीसीटीएनएस कक्ष, रोजनामचा, बंदीगृह, मालखाना एवं शस्त्रागार की व्यवस्था को करीब से देखा, भ्रमण मे बच्चे रहे उत्साहित। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी किया गया प्रदान। थाना/ चौकी के शैक्षणिक भ्रमण से सकरात्मक रूप से छात्र छात्राओं के मनोबल मे हुई वृद्धि। :- छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाने दी गई समझाईस। छात्र छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर बच्चों के मन मे पुलिस के प्रति सकरात्मक अवधारणा उत्पन्न करने सहित छात्र छात्राओं को विधिक जागरूकता, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने संबंधी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, थाना लखनपुर, थाना लुन्ड्रा, थाना धौरपुर, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मठपारा मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर, हायर सेकंडरी स्कूल बोदा, बतौली, नवीन कॉलेज धौरपुर, स्वामी आत्मानन्द स्कूल गांधीनगर, मिशन स्कूल उदयपुर के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कराया गया। छात्र छात्राओं को थाना/चौकी के विभिन्न कक्षों, शस्त्रागार, बंदी गृह (हवालात), सीसीटीएन कक्ष, मालखाना, बालकक्ष दिखकर पुलिस बल की कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, आपातकालीन सेवाएँ, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, छात्र छात्राओं को बताया गया कि पुलिस आप सभी सुरक्षा के लिये मुस्तैद है। पुलिस का मुख्य कार्य समाज मे क़ानून व्यवस्था बनाये रखकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना है, उक्त बात छात्र छात्राओं को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया गया। जिससे छात्र छात्राओं के मन में पुलिस की एक अच्छी छवि निर्मित हो। किसी भी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगने पर या उनके व्यवहार से कुछ गलत महसुस होने पर अपने माता-पिता को उक्त जानकारी से अवगत कराने सहित पुलिस को निःसंकोच साझा करने की जानकारी दी गई, उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विधिक जागरूकता एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराना था। थाना/चौकी प्रभारियों ने छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सरल भाषा में किया गया। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास मे वृद्धि तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता में वृद्धि हुई। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण के दौरान थाना चौकी प्रभारी समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।
    1
    छात्र छात्राओ ने किया थाना/ चौकी का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए अवगत।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे छात्र छात्राओं ने सीसीटीएनएस कक्ष, रोजनामचा, बंदीगृह, मालखाना एवं शस्त्रागार की व्यवस्था को करीब से देखा, भ्रमण मे बच्चे रहे उत्साहित।
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी किया गया प्रदान।
थाना/ चौकी के शैक्षणिक भ्रमण से सकरात्मक रूप से छात्र छात्राओं के मनोबल मे हुई वृद्धि।
:- छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाने दी गई समझाईस।
छात्र छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर बच्चों के मन मे पुलिस के प्रति सकरात्मक अवधारणा उत्पन्न करने सहित छात्र छात्राओं को विधिक जागरूकता, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने संबंधी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत  स्कूल के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, थाना लखनपुर, थाना लुन्ड्रा, थाना धौरपुर, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मठपारा मिडिल  स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर, हायर सेकंडरी स्कूल बोदा, बतौली, नवीन कॉलेज धौरपुर, स्वामी आत्मानन्द स्कूल गांधीनगर, मिशन स्कूल उदयपुर के छात्र छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कराया गया। 
छात्र छात्राओं को थाना/चौकी के विभिन्न कक्षों, शस्त्रागार, बंदी गृह (हवालात), सीसीटीएन कक्ष, मालखाना, बालकक्ष दिखकर पुलिस बल की कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, आपातकालीन सेवाएँ, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, छात्र छात्राओं को बताया गया कि पुलिस आप सभी सुरक्षा के लिये मुस्तैद है। पुलिस का मुख्य कार्य समाज मे क़ानून व्यवस्था बनाये रखकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना है, उक्त बात छात्र छात्राओं को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया गया। जिससे छात्र छात्राओं के मन में पुलिस की एक अच्छी छवि निर्मित हो। किसी भी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगने पर या उनके व्यवहार से कुछ गलत महसुस होने पर अपने माता-पिता को उक्त जानकारी से अवगत कराने सहित पुलिस को निःसंकोच साझा करने की जानकारी दी गई, उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विधिक जागरूकता एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराना था।
थाना/चौकी प्रभारियों ने छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सरल भाषा में किया गया। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास मे वृद्धि तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता में वृद्धि हुई। शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण के दौरान थाना चौकी प्रभारी समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ⏩कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न ⏩स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता — कलेक्टर ⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। ⏩प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्थाओं में तेजी लाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। ⏩उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि उमरिया जिला हम सभी का है तथा जिले को बेहतर बनाने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा।शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक प्रत्येक व्यक्ति को मिले,यह सुनिश्चित किया जा जाएगा। ⏩कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सटीक एवं तथ्यात्मक समाचारों का प्रकाशन करें तथा भ्रामक खबरों से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा शासन तक पहुंचाई गई जानकारी पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे,जिनका कलेक्टर ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ⏩इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    ⏩कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न
⏩स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता — कलेक्टर
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।
⏩प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्थाओं में तेजी लाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।
⏩उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि उमरिया जिला हम सभी का है तथा जिले को बेहतर बनाने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा।शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक प्रत्येक व्यक्ति को मिले,यह सुनिश्चित किया जा जाएगा।
⏩कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सटीक एवं तथ्यात्मक समाचारों का प्रकाशन करें तथा भ्रामक खबरों से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा शासन तक पहुंचाई गई जानकारी पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे,जिनका कलेक्टर ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
⏩इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ⚱️ *अम्बर इंडेन गैस वितरक ग्राहकों की जेब से कर रहा लूट* *उमरिया* ✍️ _जिले में रसोई गैस वितरक अम्बर इंडेन ऐजेंसी द्वारा ग्राहकों को लगातार ठगा जा रहा है।_ _इनके द्वारा गैस वितरण के लिए कोई एक स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है,जिसके कारण ग्राहक को हर बार गैस मिलने का पता ढूंढने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अम्बर इंडेन के कर्मचारी अकेले में मासूम ग्राहकों को अपना मनमाना नियम बताकर लूटपाट कर मनमाने पैसे वसूल करते हैं। जिले के समस्त ग्राहकों को यही जानकारी है कि अम्बर इंडेन की रसोई गैस एजेंसी नए बस स्टैंड के पीछे है जिस जानकारी के अनुसार दूर दराज के गावों से तपती गर्मी में आया ग्राहक अपने खाली सिलेंडर का बोझ लिए बस स्टैंड वाले पते पर पहुंच जाते हैं किन्तु उक्त स्थान पर पहुंचते ही ग्राहक को अम्बर इंडेन के कर्मियों द्वारा कह दिया जाता है कि आज लालपुर के पास हाइवे पर गैस वितरण हो रहा है,तो कभी घंघरी के पास वितरण हो रहा है जहां ग्राहक के पहुंचते ही गैस वितरण कर रहे कर्मचारियों द्वारा ग्राहक का यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि आज गैस खतम हो गई है कल पता कर लेना, किन्तु ग्राहक सुविधा हेतु बताया गया नम्बर 07653223515 में डायल करने पर भी फोन रिसीव नहीं होता और ग्राहक अगले दिन फिर से खाली सिलेंडर का बोझ लिए अम्बर इंडेन नया बस स्टैंड पहुंच जाता है।_ _ग्राहक द्वारा अम्बर इंडेन के कर्मियों से होम डिलेवरी का चार्ज छोड़कर गैस की कीमत लेने की बात कहने पर बुलन्द स्वर में कहा जाता है कि पैसे पूरे 936 ही लगेंगे जहां बताना हो बता देना जिनकी दिलेरी देख लूट में ऐजेंसी संचालक की मिलीभगत का अहसास होता है जिसे ग्राहक द्वारा बनाए गए वीडियो पर देखा जा सकता है।_ _गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के बेहद करीब स्थित गैस वितरक का यह हाल है तो दूर दराज वालों की क्या स्थिति होगी ?_ _गैस उपभोक्ताओं को जिले की नवागत कलेक्टर महोदया से उपरोक्त मामले में बड़ी उम्मीदें हैं।_
    2
    ⚱️ *अम्बर इंडेन गैस वितरक ग्राहकों की जेब से कर रहा लूट*
*उमरिया* ✍️ _जिले में रसोई गैस वितरक अम्बर इंडेन ऐजेंसी द्वारा ग्राहकों को लगातार ठगा जा रहा है।_
_इनके द्वारा गैस वितरण के लिए कोई एक स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है,जिसके कारण ग्राहक को हर बार गैस मिलने का पता ढूंढने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अम्बर इंडेन के कर्मचारी अकेले में मासूम ग्राहकों को अपना मनमाना नियम बताकर लूटपाट कर मनमाने पैसे वसूल करते हैं। जिले के समस्त ग्राहकों को यही जानकारी है कि अम्बर इंडेन की रसोई गैस एजेंसी नए बस स्टैंड के पीछे है जिस जानकारी के अनुसार दूर दराज के गावों से तपती गर्मी में आया ग्राहक अपने खाली सिलेंडर का बोझ लिए बस स्टैंड वाले पते पर पहुंच जाते हैं किन्तु उक्त स्थान पर पहुंचते ही ग्राहक को अम्बर इंडेन के कर्मियों द्वारा कह दिया जाता है कि आज लालपुर के पास हाइवे पर गैस वितरण हो रहा है,तो कभी घंघरी के पास वितरण हो रहा है जहां ग्राहक के पहुंचते ही गैस वितरण कर रहे कर्मचारियों द्वारा ग्राहक का यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि आज गैस खतम हो गई है कल पता कर लेना, किन्तु ग्राहक सुविधा हेतु बताया गया नम्बर 07653223515 में डायल करने पर भी फोन रिसीव नहीं होता और ग्राहक अगले दिन फिर से खाली सिलेंडर का बोझ लिए अम्बर इंडेन नया बस स्टैंड पहुंच जाता है।_
_ग्राहक द्वारा अम्बर इंडेन के कर्मियों से होम डिलेवरी का चार्ज छोड़कर गैस की कीमत लेने की बात कहने पर बुलन्द स्वर में कहा जाता है कि पैसे पूरे 936 ही लगेंगे जहां बताना हो बता देना जिनकी दिलेरी देख लूट में ऐजेंसी संचालक की मिलीभगत का अहसास होता है जिसे ग्राहक द्वारा बनाए गए वीडियो पर देखा जा सकता है।_
_गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के बेहद करीब स्थित गैस वितरक का यह हाल है तो दूर दराज वालों की क्या स्थिति होगी ?_
_गैस उपभोक्ताओं को जिले की नवागत कलेक्टर महोदया से उपरोक्त मामले में बड़ी उम्मीदें हैं।_
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.