logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है

5 hrs ago
user_Kamlesh Kumar Kunjam
Kamlesh Kumar Kunjam
Photographer Katekalyan, Dantewada•
5 hrs ago

चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है

More news from Dantewada and nearby areas
  • चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है
    1
    चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है
सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है
    user_Kamlesh Kumar Kunjam
    Kamlesh Kumar Kunjam
    Photographer Katekalyan, Dantewada•
    5 hrs ago
  • गीदम हारम चौक की खराब सड़क पर व्यापारी-ड्राइवर संघ का चक्का जाम दंतेवाड़ा के गीदम स्थित हारम चौक में खराब सड़क को लेकर गीदम नगर के व्यापारियों और ड्राइवर संघ ने चक्का जाम किया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान व्यापारियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया। संघ के सदस्यों ने सड़क की मरम्मत और बेहतर आवागमन की मांग उठाई। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी और ड्राइवर संघ ने सड़क समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चक्का जाम के जरिए प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया।
    1
    गीदम हारम चौक की खराब सड़क पर व्यापारी-ड्राइवर संघ का चक्का जाम
दंतेवाड़ा के गीदम स्थित हारम चौक में खराब सड़क को लेकर गीदम नगर के व्यापारियों और ड्राइवर संघ ने चक्का जाम किया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान व्यापारियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया। संघ के सदस्यों ने सड़क की मरम्मत और बेहतर आवागमन की मांग उठाई। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी और ड्राइवर संघ ने सड़क समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चक्का जाम के जरिए प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल** **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल** **गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष की नाराजगी पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बिज्जू कश्यप बोले—जब अध्यक्ष की बात नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा?** दंतेवाड़ा। गीदम नगर की बदहाल सड़कों को लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीश सुराना के वीडियो के जरिए सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बिज्जू कश्यप ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कश्यप ने कहा कि नगर की जिम्मेदारी संभालने वाले निर्वाचित अध्यक्ष को ही अपने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है। अगर एक जनप्रतिनिधि की बात भी जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही, तो आम लोगों की शिकायतों की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि NH-63 समेत गीदम के प्रमुख मार्गों की बदहाली से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक, व्यापारी, स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर प्रभावित हैं। बारिश में सड़क की समस्या और बढ़ जाती है। कश्यप ने कहा कि सड़क किसी भी शहर की बुनियादी व्यवस्था की पहचान होती है। मुख्य मार्गों की हालत खराब होना विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से NH-63 और नगर की खराब सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क पर दिखाई देने वाला काम चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंचों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अधिकार और संसाधन सीमित होने से स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।
    3
    **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल**
**अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल**
**गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष की नाराजगी पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बिज्जू कश्यप बोले—जब अध्यक्ष की बात नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा?**
दंतेवाड़ा। गीदम नगर की बदहाल सड़कों को लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीश सुराना के वीडियो के जरिए सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बिज्जू कश्यप ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
कश्यप ने कहा कि नगर की जिम्मेदारी संभालने वाले निर्वाचित अध्यक्ष को ही अपने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है। अगर एक जनप्रतिनिधि की बात भी जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही, तो आम लोगों की शिकायतों की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि NH-63 समेत गीदम के प्रमुख मार्गों की बदहाली से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक, व्यापारी, स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर प्रभावित हैं। बारिश में सड़क की समस्या और बढ़ जाती है।
कश्यप ने कहा कि सड़क किसी भी शहर की बुनियादी व्यवस्था की पहचान होती है। मुख्य मार्गों की हालत खराब होना विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने प्रशासन से NH-63 और नगर की खराब सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क पर दिखाई देने वाला काम चाहिए।
उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंचों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अधिकार और संसाधन सीमित होने से स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।
    user_Bhuneshwar Thakur
    Bhuneshwar Thakur
    Dantewada, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
  • पीएम आवास से बदली जिंदगी, लाभार्थी ने सांसद महेश कश्यप के सामने जताया मोदी का आभार बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं। आज वे संबलपुर गांव पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से उन्होंने मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चा मकान था, बरसात में दिक्कत होती थी, लेकिन अब पीएम आवास में पक्का घर मिल गया है। लाभार्थी ने सांसद को बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उन्हें पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि पहले किसी योजना का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन मोदी सरकार में 12 साल में गांव-गांव तक योजनाएं पहुंची हैं। लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके शतायु होने की कामना करते हुए आभार जताया l इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लाभार्थियों से सीधा संवाद करना हैकोंडागांव। बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत संबलपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चे घर में परेशानी थी, अब पक्का मकान मिला है। साथ ही पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस और शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनके शतायु होने की कामना की। सांसद ने कहा कि अभियान का मकसद योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
    1
    पीएम आवास से बदली जिंदगी, लाभार्थी ने सांसद महेश कश्यप के सामने जताया मोदी का आभार
बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं। आज वे संबलपुर गांव पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से उन्होंने मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चा मकान था, बरसात में दिक्कत होती थी, लेकिन अब पीएम आवास में पक्का घर मिल गया है। लाभार्थी ने सांसद को बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उन्हें पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि पहले किसी योजना का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन मोदी सरकार में 12 साल में गांव-गांव तक योजनाएं पहुंची हैं। लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके शतायु होने की कामना करते हुए आभार जताया l इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लाभार्थियों से सीधा संवाद करना हैकोंडागांव। बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत संबलपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चे घर में परेशानी थी, अब पक्का मकान मिला है। साथ ही पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस और शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनके शतायु होने की कामना की। सांसद ने कहा कि अभियान का मकसद योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप जगदलपुर - शहर के नर्सिंग हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने मेस में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अब मेस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।
    1
    नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप
नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप
जगदलपुर - शहर के नर्सिंग हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने मेस में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं।
छात्राओं का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अब मेस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।
    user_बासकी ठाकुर पत्रकार
    बासकी ठाकुर पत्रकार
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग
कोंडागांव  :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी गुफा का दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी का खुला दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
    1
    वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी गुफा का दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी का खुला दरबार, हजारों की  संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
    user_Hemraj Bhardwaj
    Hemraj Bhardwaj
    Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • 21 साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से लगाई गुहार दंतेवाड़ा में 21 साल से अधूरी पड़ी डेंगलरास सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब मां दंतेश्वरी से गुहार लगाई है। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फरियाद के बाद ग्रामीणों ने भगवान का सहारा लिया है। ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी के माध्यम से अपनी मांग पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन 21 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सद्बुद्धि देने और सड़क निर्माण की मांग पूरी कराने की प्रार्थना की है।
    4
    21 साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से लगाई गुहार

दंतेवाड़ा में 21 साल से अधूरी पड़ी डेंगलरास सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब मां दंतेश्वरी से गुहार लगाई है। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फरियाद के बाद ग्रामीणों ने भगवान का सहारा लिया है। ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी के माध्यम से अपनी मांग पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन 21 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सद्बुद्धि देने और सड़क निर्माण की मांग पूरी कराने की प्रार्थना की है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.