logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3 hrs ago
user_रामकुमार भारद्वाज
रामकुमार भारद्वाज
कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोड़ेजुंगा बायपास रोड पर अवैध देशी,अंग्रेजी और बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार कांकेर कोतवाली पुलिस ने,कोड़ेजुंगा बायपास रोड के पास अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे,राकेश मण्डावी उम्र 42 वर्ष,निवासी कुरिष्टीकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 पाव देशी शराब, 8 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 4 बोतल बीयर समेत कुल 6.200 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने 200 रुपए नगद सहित,करीब 3 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार कुलदीप, शेख शरीफ खान, महिला आरक्षक अगसीया और पुलिस टीम शामिल रहे।
    1
    कोड़ेजुंगा बायपास रोड पर अवैध देशी,अंग्रेजी और बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार
कांकेर कोतवाली पुलिस ने,कोड़ेजुंगा बायपास रोड के पास अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे,राकेश मण्डावी उम्र 42 वर्ष,निवासी कुरिष्टीकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 पाव देशी शराब, 8 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 4 बोतल बीयर समेत कुल 6.200 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने 200 रुपए नगद सहित,करीब 3 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार कुलदीप, शेख शरीफ खान, महिला आरक्षक अगसीया और पुलिस टीम शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गीदम हारम चौक की खराब सड़क पर व्यापारी-ड्राइवर संघ का चक्का जाम दंतेवाड़ा के गीदम स्थित हारम चौक में खराब सड़क को लेकर गीदम नगर के व्यापारियों और ड्राइवर संघ ने चक्का जाम किया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान व्यापारियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया। संघ के सदस्यों ने सड़क की मरम्मत और बेहतर आवागमन की मांग उठाई। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी और ड्राइवर संघ ने सड़क समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चक्का जाम के जरिए प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया।
    1
    गीदम हारम चौक की खराब सड़क पर व्यापारी-ड्राइवर संघ का चक्का जाम
दंतेवाड़ा के गीदम स्थित हारम चौक में खराब सड़क को लेकर गीदम नगर के व्यापारियों और ड्राइवर संघ ने चक्का जाम किया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान व्यापारियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया। संघ के सदस्यों ने सड़क की मरम्मत और बेहतर आवागमन की मांग उठाई। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी और ड्राइवर संघ ने सड़क समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। चक्का जाम के जरिए प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल** **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल** **गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष की नाराजगी पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बिज्जू कश्यप बोले—जब अध्यक्ष की बात नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा?** दंतेवाड़ा। गीदम नगर की बदहाल सड़कों को लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीश सुराना के वीडियो के जरिए सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बिज्जू कश्यप ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कश्यप ने कहा कि नगर की जिम्मेदारी संभालने वाले निर्वाचित अध्यक्ष को ही अपने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है। अगर एक जनप्रतिनिधि की बात भी जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही, तो आम लोगों की शिकायतों की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि NH-63 समेत गीदम के प्रमुख मार्गों की बदहाली से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक, व्यापारी, स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर प्रभावित हैं। बारिश में सड़क की समस्या और बढ़ जाती है। कश्यप ने कहा कि सड़क किसी भी शहर की बुनियादी व्यवस्था की पहचान होती है। मुख्य मार्गों की हालत खराब होना विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से NH-63 और नगर की खराब सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क पर दिखाई देने वाला काम चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंचों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अधिकार और संसाधन सीमित होने से स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।
    3
    **अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल**
**अपने ही जनप्रतिनिधि ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर सरकार से सवाल**
**गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष की नाराजगी पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बिज्जू कश्यप बोले—जब अध्यक्ष की बात नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा?**
दंतेवाड़ा। गीदम नगर की बदहाल सड़कों को लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीश सुराना के वीडियो के जरिए सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बिज्जू कश्यप ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
कश्यप ने कहा कि नगर की जिम्मेदारी संभालने वाले निर्वाचित अध्यक्ष को ही अपने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है। अगर एक जनप्रतिनिधि की बात भी जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही, तो आम लोगों की शिकायतों की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि NH-63 समेत गीदम के प्रमुख मार्गों की बदहाली से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक, व्यापारी, स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर प्रभावित हैं। बारिश में सड़क की समस्या और बढ़ जाती है।
कश्यप ने कहा कि सड़क किसी भी शहर की बुनियादी व्यवस्था की पहचान होती है। मुख्य मार्गों की हालत खराब होना विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने प्रशासन से NH-63 और नगर की खराब सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क पर दिखाई देने वाला काम चाहिए।
उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंचों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अधिकार और संसाधन सीमित होने से स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।
    user_Bhuneshwar Thakur
    Bhuneshwar Thakur
    Dantewada, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है
    1
    चित्रकूट जलप्रपात का नजारा अभी बारिश में देखने को बहुत अच्छा लग रहा है
सुंदर और सुहाना यह मौसम में प्रकृति का आनंद लेने के लिए चित्रकूट जलप्रपात का नजारा कुछ अलग ही है
    user_Kamlesh Kumar Kunjam
    Kamlesh Kumar Kunjam
    Photographer Katekalyan, Dantewada•
    4 hrs ago
  • नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब
    1
    नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब 
नकली तंबाकू कारोबार पर भानुप्रतापपुर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गिरोह बेनकाब
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
    1
    रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद
विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • 21 साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से लगाई गुहार दंतेवाड़ा में 21 साल से अधूरी पड़ी डेंगलरास सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब मां दंतेश्वरी से गुहार लगाई है। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फरियाद के बाद ग्रामीणों ने भगवान का सहारा लिया है। ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी के माध्यम से अपनी मांग पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन 21 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सद्बुद्धि देने और सड़क निर्माण की मांग पूरी कराने की प्रार्थना की है।
    4
    21 साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से लगाई गुहार

दंतेवाड़ा में 21 साल से अधूरी पड़ी डेंगलरास सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब मां दंतेश्वरी से गुहार लगाई है। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से फरियाद के बाद ग्रामीणों ने भगवान का सहारा लिया है। ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी के माध्यम से अपनी मांग पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन 21 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी से जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सद्बुद्धि देने और सड़क निर्माण की मांग पूरी कराने की प्रार्थना की है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • 14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP, PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।
    1
    14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी
सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP,  PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। क्या हुआ था? पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है। राजनीतिक शोक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।” राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। मुद्दा क्या है? यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है। खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है। रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना। झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई।
सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है।
राजनीतिक शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।”
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
मुद्दा क्या है?
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है।
खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है।
रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना।
झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.