झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। क्या हुआ था? पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है। राजनीतिक शोक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।” राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। मुद्दा क्या है? यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है। खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है। रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना। झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

- (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) बादशाहत कायम, लेकिन घट गई शाहरुख खान की नेटवर्थ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH -News Update: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ₹10,000 करोड़ की दौलत के साथ सबसे अमीर भारतीय एक्टर बने हैं। हालांकि, साल 2025 के मुकाबले उनकी नेटवर्थ में 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बावजूद इसके, शाहरुख खान ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी नेटवर्थ ₹4,000 करोड़ आंकी गई है। वहीं, सलमान खान इस साल पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी नेटवर्थ ₹3,000 करोड़ बताई गई है। इस लिस्ट से साफ है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे अभी भी भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं, लेकिन बाजार की स्थितियों और निवेश के उतार-चढ़ाव का असर उनकी संपत्ति पर भी पड़ा है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—3
- *एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।3
- लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें1
- खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 24 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान दो हजार 26 के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार, औषधीय पौधों और मिलेट्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। औषधीय पौधों और मिलेट्स की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके औषधीय गुणों एवं पोषण संबंधी उपयोगिता की जानकारी दी गई। योग प्रदर्शन के जरिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों सहित आयुष विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।1
- रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।1
- ‘कितनी भी राजनीतिक ताकत मिले, सेवा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे’ — पीएम मोदी स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि चाहे कितनी भी बड़ी राजनीतिक सत्ता या ऊंचाई क्यों न मिल जाए, उनका मार्ग हमेशा सेवा का ही रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा का संदेश सिर्फ उपदेश देने से नहीं, बल्कि खुद सेवा करके दिया जाना चाहिए। “सेवा परमो धर्म:” के सिद्धांत पर चलते हुए वे आगे बढ़ते रहेंगे, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर से आए सेवा यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने दोहराया कि राजनीतिक ताकत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका यह बयान सेवा भाव और जनसेवा की प्राथमिकता को रेखांकित करता है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टीम इस बातचीत को पूर्ण रूप से कवर कर रही है। पीएम मोदी के इन विचारों से साफ है कि सत्ता हो या नहीं, सेवा ही उनका मूल मंत्र है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ — स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |1