logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें

1 hr ago
user_सतनाम तक न्यूज़
सतनाम तक न्यूज़
औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें
    1
    लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी
इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें
    user_सतनाम तक न्यूज़
    सतनाम तक न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान बारिश होने से बन जाता है तालाब नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान

बारिश होने से  बन जाता  है तालाब
नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है।
नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    18 hrs ago
  • रायपुर महानदी भवन के पास सरकारी कर्मचारी से भरे बस में अचानक लगी भीषण आग,30 से अधिक कर्मचारी थे सवार नवा रायपुर में महानदी भवन के पास चलती कर्मचारी बस में लगी आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार अचानक धुआं उठने के बाद मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने समय रहते बस से उतरकर बचाई जान; आग के कारणों की जांच जारी रायपुर/नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार, 23 सितंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। बस से अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। धुआं उठते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप बताया जा रहा है कि कर्मचारी महानदी भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को भांपते हुए बस को रोकने का प्रयास किया गया और कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलना शुरू कर दिया। आग तेजी से बढ़ती देखकर बस में सवार कई कर्मचारियों ने जल्दबाजी में बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ कर्मचारियों के बस से कूदकर बाहर आने की भी जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि उपलब्ध प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सभी कर्मचारी समय रहते बस से बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और दमकल टीम को जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं बस में आग किस कारण से लगी, इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका का उल्लेख किया गया है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद सरकारी कर्मचारियों को परिवहन सुविधा देने वाली बसों की फिटनेस, नियमित तकनीकी जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी थी या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही है कि बस में सवार 30 से अधिक कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के वास्तविक कारण और बस की तकनीकी स्थिति की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। तिल्दा टाइम्स CG न्यूज रायपुर से विशेष समाचार
    1
    रायपुर महानदी भवन के पास सरकारी कर्मचारी से भरे बस में अचानक लगी भीषण आग,30 से अधिक कर्मचारी थे सवार
नवा रायपुर में महानदी भवन के पास चलती कर्मचारी बस में लगी आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार
अचानक धुआं उठने के बाद मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने समय रहते बस से उतरकर बचाई जान; आग के कारणों की जांच जारी
रायपुर/नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार, 23 सितंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। बस से अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। 
धुआं उठते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि कर्मचारी महानदी भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को भांपते हुए बस को रोकने का प्रयास किया गया और कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलना शुरू कर दिया। 
आग तेजी से बढ़ती देखकर बस में सवार कई कर्मचारियों ने जल्दबाजी में बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ कर्मचारियों के बस से कूदकर बाहर आने की भी जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि उपलब्ध प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सभी कर्मचारी समय रहते बस से बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। 
दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और दमकल टीम को जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
बस में आग किस कारण से लगी, इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका का उल्लेख किया गया है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
बस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद सरकारी कर्मचारियों को परिवहन सुविधा देने वाली बसों की फिटनेस, नियमित तकनीकी जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी थी या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही है कि बस में सवार 30 से अधिक कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के वास्तविक कारण और बस की तकनीकी स्थिति की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। 
तिल्दा टाइम्स CG न्यूज
रायपुर से विशेष समाचार
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    3
    शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।*
▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।*
▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।*
▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।*
▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल
गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 01 धारदार हथियार।
2. नगदी रकम 300 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 24 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान दो हजार 26 के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार, औषधीय पौधों और मिलेट्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। औषधीय पौधों और मिलेट्स की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके औषधीय गुणों एवं पोषण संबंधी उपयोगिता की जानकारी दी गई। योग प्रदर्शन के जरिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों सहित आयुष विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
    1
    खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 
खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 
24 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान दो हजार 26 के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार, औषधीय पौधों और मिलेट्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। औषधीय पौधों और मिलेट्स की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके औषधीय गुणों एवं पोषण संबंधी उपयोगिता की जानकारी दी गई। योग प्रदर्शन के जरिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कलेक्टर चन्द्रवाल ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों सहित आयुष विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व शांति सद्भावना रैली *नवापारा राजिम।*नगर के आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा विश्व बंधुत्व की सद्भावना जागृत करने के लिए संस्था के राजयोग शिक्षिका पवित्र ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा विश्व शांति सद्भावना रैली आयोजन किया गया।* *रैली का शुभारंभ ओम शांति कॉलोनी त्रिमूर्ति भवन से स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने सर्व आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव का ध्वज प्रदान कर तिलक लगाकर श्रीफल फोड़कर किया।* *बहन जी ने अपने उद्बोधन में कहा इस रैली का मुख्य उद्देश्य नगर के हर धर्म प्रेमी आत्मन बंधुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से* *परमात्मा शिव के अवतरण के दिव्य संदेश देना है वर्तमान समय तमोप्रधानता की अति धर्मग्लानि हो रही है और मनुष्य आत्माओं के अंदर से नैतिक एवं दैवी गुणों से विमुख हो रहा है इसी कारण समाज में अनेक प्रकार के अनैतिक घटनाएं हो रही इसलिए वर्तमान समय की मांग है आध्यात्मिक क्रांति के द्वारा मनुष्य आत्माओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर स्वयं को पहचान कराने की है इसके लिए राजयोग की शिक्षा जोड़ना है।* *उन्होंने यह भी कहा यह नगर छत्तीसगढ़ की प्रयाग स्थल त्रिवेणी संगम की पावन भूमि हम सभी मनुष्य आत्माओं के लिए वरदानी भूमि है जहां पर समय-समय पर अनेक धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों को नई-नई प्रेरणा दिया जाता है किसी कड़ी में ब्रह्मकुमारी बहनों का यह दिव्य और अलौकिक रैली निकालकर आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से दिव्यसंदेश दिया जा रहा है* *ततपश्चात मैडम चौक एवं इंदिरा मार्केट होती हुई सदर रोड सुभाष चौक बस स्टैंड गंज रोड पंजवानी चौक पहुंच जहां पर नगर के सिंधी समाज भाइयों के द्वारा रैली में चल रहे भाई बहनों को पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया* *प्राचीन तीर्थ स्थल राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा जहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों का आरती उतार स्वागत कर रैली का समापन हुआ* *रैली में छत्तीसगढ़ अंचल के गरियाबंद अमलीपदर छुरा कोपरा श्यामनगर खड़मा चंपारण देवभोग गुंडरदेही बालोद बिलासपुर रायगढ़ महाराष्ट्र मध्य प्रदेशशहडोल कटनी सेवा केन्द्रों राजयोग साधना रत ब्रह्माकुमारी बहनों नें शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया*।
    1
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व शांति  सद्भावना रैली
*नवापारा राजिम।*नगर के आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा विश्व बंधुत्व की  सद्भावना जागृत करने के लिए संस्था के राजयोग शिक्षिका पवित्र ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा  विश्व शांति सद्भावना रैली आयोजन किया गया।*
*रैली का शुभारंभ ओम शांति कॉलोनी त्रिमूर्ति भवन से स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने सर्व आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव का ध्वज  प्रदान कर    तिलक लगाकर श्रीफल फोड़कर किया।* 
*बहन जी ने अपने उद्बोधन में कहा इस रैली का मुख्य उद्देश्य नगर के हर धर्म प्रेमी आत्मन बंधुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से*   *परमात्मा शिव के अवतरण के दिव्य संदेश देना है वर्तमान समय तमोप्रधानता की अति धर्मग्लानि हो रही है और मनुष्य आत्माओं के अंदर से नैतिक एवं दैवी गुणों  से विमुख हो रहा है इसी कारण समाज में अनेक प्रकार के अनैतिक घटनाएं हो रही इसलिए वर्तमान समय की मांग है आध्यात्मिक क्रांति के द्वारा मनुष्य आत्माओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर स्वयं को पहचान कराने की है इसके लिए राजयोग की शिक्षा जोड़ना है।*
*उन्होंने यह भी कहा यह नगर छत्तीसगढ़ की प्रयाग स्थल त्रिवेणी संगम की पावन  भूमि हम सभी मनुष्य आत्माओं के लिए वरदानी भूमि है जहां पर समय-समय पर अनेक धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों को नई-नई प्रेरणा दिया जाता है किसी कड़ी में ब्रह्मकुमारी बहनों का यह दिव्य और अलौकिक रैली निकालकर आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से दिव्यसंदेश दिया जा रहा है*
*ततपश्चात मैडम चौक एवं इंदिरा मार्केट होती हुई सदर रोड सुभाष चौक बस स्टैंड गंज रोड पंजवानी चौक पहुंच जहां पर नगर के सिंधी समाज भाइयों के द्वारा रैली में चल रहे भाई बहनों को पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया* 
*प्राचीन तीर्थ स्थल राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा  जहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों का आरती उतार स्वागत कर रैली का समापन हुआ* 
*रैली में छत्तीसगढ़ अंचल के गरियाबंद अमलीपदर छुरा कोपरा श्यामनगर खड़मा चंपारण  देवभोग गुंडरदेही बालोद बिलासपुर रायगढ़  महाराष्ट्र  मध्य प्रदेशशहडोल कटनी सेवा केन्द्रों राजयोग साधना रत ब्रह्माकुमारी बहनों नें शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया*।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    18 hrs ago
  • झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। क्या हुआ था? पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है। राजनीतिक शोक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।” राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। मुद्दा क्या है? यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है। खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है। रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना। झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई।
सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है।
राजनीतिक शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।”
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
मुद्दा क्या है?
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है।
खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है।
रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना।
झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
  • बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |
    1
    बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,,
बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident  Bhilai |
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.