*एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
*एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू
शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार
के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
- *एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।3
- लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें1
- ‘भारत-पाक झगड़ा सुलझाने में इंटरनेशनल सिस्टम फेल...’ मार्को रुबियो का UNGA में बड़ा बयान मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ | स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल मीटिंग के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नाकामी पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा इंटरनेशनल सिस्टम भारत और पाकिस्तान जैसे संभावित संघर्षों को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। रुबियो ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कई नेताओं ने इस बात की ओर इशारा किया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल हो रही है। इसकी वजह यह है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र और मूल उद्देश्य से आगे बढ़ गई है। वह ऐसे तमाम मामलों में उलझ गई है, जिनमें उसे नहीं होना चाहिए था। और यह दुनिया के लगभग किसी भी बड़े संघर्ष को सुलझाने में असमर्थ है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कारगर अंतरराष्ट्रीय सिस्टम होता, तो थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए युद्ध या भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को आसानी से संभाला जा सकता था। “अभी हमारे पास ऐसा कोई फंक्शनल इंटरनेशनल सिस्टम नहीं दिखता जो इन मुद्दों को संबोधित कर सके,” रुबियो ने जोड़ा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं में अपार क्षमता है, लेकिन वे अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी यही मानना है कि संयुक्त राष्ट्र अपनी संभावनाओं पर खरा नहीं उतर रहा। रुबियो के मुताबिक, सिस्टम खुद ही टूट गया है और अब इसे अपने सही फोकस और भूमिका पर वापस लाने की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की उपयोगिता को समझता है, लेकिन जब यह काम नहीं करती तो राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करते हैं। “जब तक राष्ट्रपति ट्रंप पद पर हैं, अमेरिका हमेशा अपने देश के राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करेगा, न कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के हित में। हम कभी भी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अमेरिका के हितों से ऊपर नहीं रखेंगे,” रुबियो ने जोर दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब UNGA सत्र चल रहा है और दुनिया भर के नेता वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं। रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के अलावा कांगो, रवांडा, सूडान और ईरान से जुड़े संकटों का भी जिक्र किया। भारत की तरफ से इन मुद्दों पर पारंपरिक रुख साफ रहा है कि द्विपक्षीय मामलों का समाधान दोनों देशों के बीच ही होना चाहिए, बिना किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- रायपुर महानदी भवन के पास सरकारी कर्मचारी से भरे बस में अचानक लगी भीषण आग,30 से अधिक कर्मचारी थे सवार नवा रायपुर में महानदी भवन के पास चलती कर्मचारी बस में लगी आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार अचानक धुआं उठने के बाद मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने समय रहते बस से उतरकर बचाई जान; आग के कारणों की जांच जारी रायपुर/नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार, 23 सितंबर 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। बस से अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। धुआं उठते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप बताया जा रहा है कि कर्मचारी महानदी भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को भांपते हुए बस को रोकने का प्रयास किया गया और कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलना शुरू कर दिया। आग तेजी से बढ़ती देखकर बस में सवार कई कर्मचारियों ने जल्दबाजी में बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ कर्मचारियों के बस से कूदकर बाहर आने की भी जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि उपलब्ध प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सभी कर्मचारी समय रहते बस से बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और दमकल टीम को जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं बस में आग किस कारण से लगी, इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका का उल्लेख किया गया है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद सरकारी कर्मचारियों को परिवहन सुविधा देने वाली बसों की फिटनेस, नियमित तकनीकी जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी थी या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही है कि बस में सवार 30 से अधिक कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के वास्तविक कारण और बस की तकनीकी स्थिति की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। तिल्दा टाइम्स CG न्यूज रायपुर से विशेष समाचार1
- शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—3
- खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, खैरागढ़ में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 24 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान दो हजार 26 के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार, औषधीय पौधों और मिलेट्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भगवान धन्वंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। औषधीय पौधों और मिलेट्स की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके औषधीय गुणों एवं पोषण संबंधी उपयोगिता की जानकारी दी गई। योग प्रदर्शन के जरिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों सहित आयुष विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान बारिश होने से बन जाता है तालाब नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।1
- बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |1