‘भारत-पाक झगड़ा सुलझाने में इंटरनेशनल सिस्टम फेल...’ मार्को रुबियो का UNGA में बड़ा बयान मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ | स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल मीटिंग के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नाकामी पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा इंटरनेशनल सिस्टम भारत और पाकिस्तान जैसे संभावित संघर्षों को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। रुबियो ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कई नेताओं ने इस बात की ओर इशारा किया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल हो रही है। इसकी वजह यह है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र और मूल उद्देश्य से आगे बढ़ गई है। वह ऐसे तमाम मामलों में उलझ गई है, जिनमें उसे नहीं होना चाहिए था। और यह दुनिया के लगभग किसी भी बड़े संघर्ष को सुलझाने में असमर्थ है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कारगर अंतरराष्ट्रीय सिस्टम होता, तो थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए युद्ध या भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को आसानी से संभाला जा सकता था। “अभी हमारे पास ऐसा कोई फंक्शनल इंटरनेशनल सिस्टम नहीं दिखता जो इन मुद्दों को संबोधित कर सके,” रुबियो ने जोड़ा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं में अपार क्षमता है, लेकिन वे अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी यही मानना है कि संयुक्त राष्ट्र अपनी संभावनाओं पर खरा नहीं उतर रहा। रुबियो के मुताबिक, सिस्टम खुद ही टूट गया है और अब इसे अपने सही फोकस और भूमिका पर वापस लाने की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की उपयोगिता को समझता है, लेकिन जब यह काम नहीं करती तो राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करते हैं। “जब तक राष्ट्रपति ट्रंप पद पर हैं, अमेरिका हमेशा अपने देश के राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करेगा, न कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के हित में। हम कभी भी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अमेरिका के हितों से ऊपर नहीं रखेंगे,” रुबियो ने जोर दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब UNGA सत्र चल रहा है और दुनिया भर के नेता वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं। रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के अलावा कांगो, रवांडा, सूडान और ईरान से जुड़े संकटों का भी जिक्र किया। भारत की तरफ से इन मुद्दों पर पारंपरिक रुख साफ रहा है कि द्विपक्षीय मामलों का समाधान दोनों देशों के बीच ही होना चाहिए, बिना किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
‘भारत-पाक झगड़ा सुलझाने में इंटरनेशनल सिस्टम फेल...’ मार्को रुबियो का UNGA में बड़ा बयान मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ | स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल मीटिंग के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नाकामी पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा इंटरनेशनल सिस्टम भारत और पाकिस्तान जैसे संभावित संघर्षों को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। रुबियो ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कई नेताओं ने इस बात की ओर इशारा किया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल हो रही है। इसकी वजह यह है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र और मूल उद्देश्य से आगे बढ़ गई है। वह ऐसे तमाम मामलों में उलझ गई है, जिनमें उसे नहीं होना चाहिए था। और यह दुनिया के लगभग किसी भी बड़े संघर्ष को सुलझाने में असमर्थ है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कारगर अंतरराष्ट्रीय सिस्टम होता, तो थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए युद्ध या भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को आसानी से संभाला जा सकता था। “अभी हमारे पास ऐसा कोई फंक्शनल इंटरनेशनल सिस्टम नहीं दिखता जो इन मुद्दों को संबोधित कर सके,” रुबियो ने जोड़ा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं में अपार क्षमता है, लेकिन वे अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी यही मानना है कि संयुक्त राष्ट्र अपनी संभावनाओं पर खरा नहीं उतर रहा। रुबियो के मुताबिक, सिस्टम खुद ही टूट गया है और अब इसे अपने सही फोकस और भूमिका पर वापस लाने की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की उपयोगिता को समझता है, लेकिन जब यह काम नहीं करती तो राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करते हैं। “जब तक राष्ट्रपति ट्रंप पद पर हैं, अमेरिका हमेशा अपने देश के राष्ट्रीय हितों के अनुसार काम करेगा, न कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के हित में। हम कभी भी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अमेरिका के हितों से ऊपर नहीं रखेंगे,” रुबियो ने जोर दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब UNGA सत्र चल रहा है और दुनिया भर के नेता वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं। रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के अलावा कांगो, रवांडा, सूडान और ईरान से जुड़े संकटों का भी जिक्र किया। भारत की तरफ से इन मुद्दों पर पारंपरिक रुख साफ रहा है कि द्विपक्षीय मामलों का समाधान दोनों देशों के बीच ही होना चाहिए, बिना किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
- *एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।3
- 23 सितंबर की अलसुबह घर में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार कांकेर के टिकरापारा में सुबह 5 बजे तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; शहर में बढ़ती वन्यजीवों की आमद से दहशत कांकेर। कांकेर शहर में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती दस्तक अब शहरवासियों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। 23 सितंबर की अलसुबह करीब 5 बजे टिकरापारा इलाके में एक तेंदुआ अचानक रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया और एक घर में घुसकर वहां मौजूद पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की यह पूरी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अलसुबह तेंदुआ अचानक घर के परिसर में पहुंचा और कुछ ही देर में घर में मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की आवाजाही और हमले की घटना कैद हुई है। इससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जंगल से निकलकर वन्यजीव शहर के रहवासी इलाकों के भीतर तक कैसे पहुंच रहे हैं। घर की चौखट तक पहुंचा जंगल का शिकारी कांकेर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वन्यजीवों के रहवासी क्षेत्रों में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। पूर्व में भी वन्यजीवों के हमले में लोगों के घायल होने और जनहानि की घटनाओं के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी घटना की जानकारी मिलने के बाद कांकेर रेंज के रेंजर आशीष परिहार ने बताया कि मोहल्लेवासियों द्वारा तेंदुए के रहवासी क्षेत्र में घुसने की सूचना दी गई है। इसके आधार पर वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। लोगों को शाम के बाद और रात के समय सावधानी बरतते हुए आवाजाही करने की हिदायत दी गई है। वन विभाग के अनुसार संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि तेंदुआ अथवा अन्य जंगली जानवर दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। निगरानी के बावजूद शहर में क्यों पहुंच रहे वन्यजीव? वन विभाग द्वारा निगरानी किए जाने के बावजूद शहर और आसपास के गांवों में तेंदुआ तथा भालू की मौजूदगी की खबरें लगातार सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग को लगातार वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है, लेकिन रहवासी क्षेत्रों में इनकी आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। लोगों का सवाल है कि आखिर जंगली जानवर बार-बार जंगल की सीमा छोड़कर आबादी और घरों तक क्यों पहुंच रहे हैं? यदि वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी हुई है तो संवेदनशील इलाकों में निगरानी, ट्रैकिंग और त्वरित रेस्क्यू की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसकी भी समीक्षा जरूरी है। शहरवासी बोले—अब अलसुबह और रात में भी डर टिकरापारा की ताजा घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यदि अलसुबह करीब 5 बजे तेंदुआ घर के भीतर तक पहुंच सकता है तो बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। शहरवासियों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों की पहचान कर नियमित गश्त, कैमरा ट्रैप, प्रभावी निगरानी और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि वन्यजीव और इंसान दोनों सुरक्षित रह सकें। 23 सितंबर की अलसुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर कांकेर शहर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौती को सामने ला दिया है।1
- शहर में तेंदुए की धमक, कुत्ते का शिकार करते सीसीटीवी में कैद कांकेर शहर में वन्यप्राणियों की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात टिकरापारा वार्ड में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और,घर के बाहर मौजूद कुत्ते का शिकार कर उसे अपने साथ ले गया। घटना के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह परिजनों की नजर कुत्ते के गायब होने पर पड़ी तो उन्होंने,सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए के पहुंचने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर और आसपास के इलाकों में तेंदुए द्वारा कुत्ते, मुर्गी और मवेशियों का शिकार किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही वन्यप्राणियों की आमद से शहरवासियों में भय बना हुआ है।1
- पखांजूर में मिशन रक्षक का शुभारंभ, 320 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण कांकेर/ पखांजूर। पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर और दिशा देने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस की पहल ‘मिशन रक्षक’ का बुधवार को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पखांजूर में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन 320 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 190 पुरुष एवं 130 अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के लिए पखांजूर अनुविभाग से कुल 514 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत ग्रामीण, दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस, पैरामिलिट्री सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रशिक्षक नियमित रूप से युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम देव उसेंडी रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका शाह, मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय, बंग समाज प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल, एसडीएम मनीष देव साहू, तहसीलदार केतन भुआर्य, सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट अरुण सिंह गंगवार, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रकाश नाग सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कांकेर पुलिस द्वारा भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ में भी ‘मिशन रक्षक’ शुरू किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कांकेर में भी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।4
- ख़राब सड़कों से जल्द मिलेगी निजात,गड्ढों की भराई के लिये डबल्यूएमएम कार्य शीघ्र होग़ा शुरू* * *15 अक्टूबर से नियमित डामरीकरण एवं 31 दिसम्बर तक पूर्ण करना होग़ा सम्पूर्ण कार्य* *लापरवाही पर ठेकेदार औऱ इंजिनियर पर होगी कड़ी कार्यवाही* *कलेक्टर ने इंजीनियर औऱ ठेकेदारों की बैठक लेकर की सड़क निर्माण की समीक्षा* ताराचंद कठोत्रे। बलौदाबाजार,23 सितम्बर 2026/ जिलेवासियो को ख़राब सड़कों से होने वाली परेशानी से जल्द मुक्ति मिलने वाली है। मानसून के विदाई के साथ ही सभी ख़राब सड़कों की मरम्मत के कार्य तीव्र गति से शुरू होगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियर औऱ ठेकेदारों को दो टूक शब्दों मे कहा कि खराब सड़कों के कारण लोगों ने बहुत परेशानी का सामना किया है, अब तय समय -सीमा मे ही काम पुरा कराना होग़ा अन्यथा कार्यवाही के लिये तैयार रहना होग़ा। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सभी सम्बधित ठेकेदार कल से ही ख़राब सड़कों मे बड़े गड्ढों को भरने डबल्यूएमएम का कार्य शुरू करें, नवीनीकरण वाले सड़क के पूर्व के डामरीकरण को उखाड़ने का कार्य भीं 2 दिन मे शुरू करें औऱ 15 अक्टूबर से मशीनरी एवं मानव संसाधन की संख्या बढाकर तीव्र गति से सड़क निर्माण प्रारम्भ कराएं। उन्होंने समय सीमा तय करते हुए अधिकांश सड़कों को 31 दिसम्बर तक़ गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तय समय- सीमा मे अब औऱ कोई वृद्धि नहीं की जाएगी,जो ठेकेदार काम समय पर काम पूरा नहीं करेंगे उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ औऱ सब इंजीनीयर को स्पष्ट निर्देश दिये कि ठेकेदारो द्वाराकिये जाने वाले कार्यों का सुबह -शाम जानकारी लिया जाए औऱ प्रत्येक सड़क की प्रगति की 15 -15 दिन मे रिपोर्ट भी दिया जाए। कलेक्टर ने बलौदाबाजार -रिसदा -हथबद -सिमगा मार्ग नवीनीकरण कार्य की लेट लतीफी पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कल से ही गड्ढों को भरने डब्लूएमएम कार्य शुरू करने औऱ 2 दिन मे पुराने डामरीकरण को उखाड़ने का कम शुरू करने कहा। उन्होंने 31 दिसम्बर 2026 तक पूरे 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की समय -सीमा तय की। इसीतरह भाटापारा के पड़कीडीह-रावन -सकलोर -हिरमी मार्ग करीब 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण 31 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने ठेकेदार को निर्देशित किया।कोटा -जारा -संडी मार्ग लगभग 11.50 किलोमीटर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि कलवर्ट को छोड़कर शेष निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।भाटापारा -सेमरिया -चन्दखुरी मार्ग लम्बाई 13.15 किलोमीटर के निर्माण मे शेष डामरीकरण कार्य 2 लेयर मे 31 दिसम्बर 2026 तक, रिसदा बाई पास मार्ग लम्बाई 7 किलोमीटर कलवर्ट छोड़कर 31 दिसम्बर तक एवं भाटापारा के नयापारा -से सकरी -सतभांवा पहुंच मार्ग लम्बाई 5.80 किलोमीटर 30 नवम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बलौदाबाजार के स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 8 लेंन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप निर्माण 20 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने ठेकेदार को निर्देशित किया। इसीतरह बलौदाबाजार मे इंडोर स्टेडियम कम्पलेस निर्माण कार्य मे प्रगति लाने, दामखेड़ा स्थित कबीर सागर मे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य एवं गिरौदपुरी धाम मे श्रद्धालुओं के लिये स्थायी छाया निर्माण को जिले की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए 31 दिसम्बर 2026 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक मे कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा सहितएसडीओ,सब इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित थे।1
- बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही रिक्सा सायकल मे 40 पाव शर बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही रिक्सा सायकल मे 40 पाव शराब के साथ एक को पकड़ा गया बुधवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ◾ नाम आरोपी - नरेश कुमार कोसले पिता बोहित कोसले उम्र 45 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.09.2026 दिन बुधवार कोे मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम भैसबोड रेल्वे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति सायकल रिक्शा मे भारी मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतु रखा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर भैसबोड अंडरब्रिज मे घेराबंदी किया जहाॅ एक व्यक्ति सायकल रिक्शा मे मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश कुमार कोसले पिता बोहित कोसले उम्र 45 वर्ष निवासी भैसबोड का रहने वाला बताया जिसका तलाशी लेने पर एक कपडे के थैली अंदर 40 नग देशी प्लेन मात्रा 7.2 लीटर रखा मिला जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी नरेश कुमार कोसले को गिरफतार कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर बुधवार को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी धु्रव,, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।1
- ‘कितनी भी राजनीतिक ताकत मिले, सेवा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे’ — पीएम मोदी स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि चाहे कितनी भी बड़ी राजनीतिक सत्ता या ऊंचाई क्यों न मिल जाए, उनका मार्ग हमेशा सेवा का ही रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा का संदेश सिर्फ उपदेश देने से नहीं, बल्कि खुद सेवा करके दिया जाना चाहिए। “सेवा परमो धर्म:” के सिद्धांत पर चलते हुए वे आगे बढ़ते रहेंगे, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर से आए सेवा यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने दोहराया कि राजनीतिक ताकत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका यह बयान सेवा भाव और जनसेवा की प्राथमिकता को रेखांकित करता है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टीम इस बातचीत को पूर्ण रूप से कवर कर रही है। पीएम मोदी के इन विचारों से साफ है कि सत्ता हो या नहीं, सेवा ही उनका मूल मंत्र है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ — स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान बारिश होने से बन जाता है तालाब नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।1
- श्याम नगर पंचायत में लाखों के कामों पर सवाल, अधूरे निर्माण ने खोली व्यवस्था की पोल शौचालय अधूरा, पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल और सामुदायिक भवन की राशि पर भी उठी उंगली; ग्रामीणों ने खोला शिकायतों का पिटारा कांकेर। ग्राम पंचायत श्याम नगर (पीवी-13/14/सोहगांव) में सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्तमान सरपंच सुधांशु कुमेटी एवं सचिव प्रताप मंडल के कार्यकाल में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने निर्माण कार्यों के साथ-साथ पंचायत के वित्तीय अभिलेखों की भी बारीकी से जांच कराने की मांग उठाई है। राशि निकली, लेकिन शौचालय अब भी अधूरा! शिकायत के अनुसार पीवी-14 में बालक-बालिका शौचालय जीर्णोद्धार के नाम पर करीब एक वर्ष पूर्व शासकीय राशि आहरित की गई, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राशि के आहरण के बावजूद काम पूरा क्यों नहीं हुआ? चार लाख की पुलिया, जमीन पर काम को लेकर सवाल गोठान मार्ग पुलिया निर्माण के नाम पर करीब चार लाख रुपए की राशि आहरित अथवा अग्रिम लिए जाने की बात शिकायत में कही गई है। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण की गुणवत्ता, वास्तविक लागत, उपयोग की गई सामग्री और मौके पर हुए कार्य का तकनीकी मूल्यांकन कराने की मांग की है। सामुदायिक भवन की राशि का भी मांगा हिसाब पीवी-13 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब 1.20 लाख रुपए की राशि आहरित किए जाने का उल्लेख शिकायत में है। ग्रामीणों ने निर्माण में लगी सामग्री, मजदूरी भुगतान, बिल-वाउचर और वास्तविक निर्माण की स्थिति का मौके पर सत्यापन कराने की मांग की है। कैशबुक से बैंक तक जांच की मांग मामला केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत की कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, बिल-वाउचर, मस्टर रोल और अन्य वित्तीय अभिलेखों का मिलान कराने की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि दस्तावेजों की जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। 10 सितंबर की शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 10 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिंक कार्यालय पखांजूर में सीईओ उदय प्रकाश नाग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद भी अपेक्षित जांच और निरीक्षण नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला स्तर पर मामले की जांच कराने की मांग करते हुए शिकायत पर हुई कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है। ग्रामीणों की दो टूक—जांच हो, सच सामने आए ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी निर्माण स्थलों का तकनीकी परीक्षण कराया जाए, बैंक खातों और कैशबुक का मिलान किया जाए तथा मूल दस्तावेजों को जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जांच में यदि वित्तीय अनियमितता या राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों से नियमानुसार राशि की वसूली और विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मनोज राणा, शेफाली, स्वरूप मंडल, कनिका चक्रवर्ती, संप्रीत सिदार सहित वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल बताए गए हैं। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर हैं—शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई दस्तावेजी जांच और मौके के तकनीकी सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।2