logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्याम नगर पंचायत में लाखों के कामों पर सवाल, अधूरे निर्माण ने खोली व्यवस्था की पोल शौचालय अधूरा, पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल और सामुदायिक भवन की राशि पर भी उठी उंगली; ग्रामीणों ने खोला शिकायतों का पिटारा कांकेर। ग्राम पंचायत श्याम नगर (पीवी-13/14/सोहगांव) में सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्तमान सरपंच सुधांशु कुमेटी एवं सचिव प्रताप मंडल के कार्यकाल में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने निर्माण कार्यों के साथ-साथ पंचायत के वित्तीय अभिलेखों की भी बारीकी से जांच कराने की मांग उठाई है। राशि निकली, लेकिन शौचालय अब भी अधूरा! शिकायत के अनुसार पीवी-14 में बालक-बालिका शौचालय जीर्णोद्धार के नाम पर करीब एक वर्ष पूर्व शासकीय राशि आहरित की गई, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राशि के आहरण के बावजूद काम पूरा क्यों नहीं हुआ? चार लाख की पुलिया, जमीन पर काम को लेकर सवाल गोठान मार्ग पुलिया निर्माण के नाम पर करीब चार लाख रुपए की राशि आहरित अथवा अग्रिम लिए जाने की बात शिकायत में कही गई है। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण की गुणवत्ता, वास्तविक लागत, उपयोग की गई सामग्री और मौके पर हुए कार्य का तकनीकी मूल्यांकन कराने की मांग की है। सामुदायिक भवन की राशि का भी मांगा हिसाब पीवी-13 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब 1.20 लाख रुपए की राशि आहरित किए जाने का उल्लेख शिकायत में है। ग्रामीणों ने निर्माण में लगी सामग्री, मजदूरी भुगतान, बिल-वाउचर और वास्तविक निर्माण की स्थिति का मौके पर सत्यापन कराने की मांग की है। कैशबुक से बैंक तक जांच की मांग मामला केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत की कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, बिल-वाउचर, मस्टर रोल और अन्य वित्तीय अभिलेखों का मिलान कराने की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि दस्तावेजों की जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। 10 सितंबर की शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 10 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिंक कार्यालय पखांजूर में सीईओ उदय प्रकाश नाग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद भी अपेक्षित जांच और निरीक्षण नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला स्तर पर मामले की जांच कराने की मांग करते हुए शिकायत पर हुई कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है। ग्रामीणों की दो टूक—जांच हो, सच सामने आए ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी निर्माण स्थलों का तकनीकी परीक्षण कराया जाए, बैंक खातों और कैशबुक का मिलान किया जाए तथा मूल दस्तावेजों को जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जांच में यदि वित्तीय अनियमितता या राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों से नियमानुसार राशि की वसूली और विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मनोज राणा, शेफाली, स्वरूप मंडल, कनिका चक्रवर्ती, संप्रीत सिदार सहित वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल बताए गए हैं। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर हैं—शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई दस्तावेजी जांच और मौके के तकनीकी सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।

1 hr ago
user_Tokeshwar sahu
Tokeshwar sahu
Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

श्याम नगर पंचायत में लाखों के कामों पर सवाल, अधूरे निर्माण ने खोली व्यवस्था की पोल शौचालय अधूरा, पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल और सामुदायिक भवन की राशि पर भी उठी उंगली; ग्रामीणों ने खोला शिकायतों का पिटारा कांकेर। ग्राम पंचायत श्याम नगर (पीवी-13/14/सोहगांव) में सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्तमान सरपंच सुधांशु कुमेटी एवं सचिव प्रताप मंडल के कार्यकाल में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने निर्माण कार्यों के साथ-साथ पंचायत के वित्तीय अभिलेखों की भी बारीकी से जांच कराने की मांग उठाई है। राशि निकली, लेकिन शौचालय अब भी अधूरा! शिकायत के अनुसार पीवी-14 में बालक-बालिका शौचालय जीर्णोद्धार के नाम पर करीब एक वर्ष पूर्व शासकीय राशि आहरित की गई, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राशि के आहरण के बावजूद काम पूरा क्यों नहीं हुआ? चार लाख की पुलिया, जमीन पर काम को लेकर सवाल गोठान मार्ग पुलिया निर्माण के नाम पर करीब चार लाख रुपए की राशि आहरित अथवा अग्रिम लिए जाने की बात शिकायत में कही गई है। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण की गुणवत्ता, वास्तविक लागत, उपयोग की गई सामग्री और मौके पर हुए कार्य का तकनीकी मूल्यांकन कराने की मांग की है। सामुदायिक भवन की राशि का भी मांगा हिसाब पीवी-13 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब 1.20 लाख रुपए की राशि आहरित किए जाने का उल्लेख शिकायत में है। ग्रामीणों

ने निर्माण में लगी सामग्री, मजदूरी भुगतान, बिल-वाउचर और वास्तविक निर्माण की स्थिति का मौके पर सत्यापन कराने की मांग की है। कैशबुक से बैंक तक जांच की मांग मामला केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत की कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, बिल-वाउचर, मस्टर रोल और अन्य वित्तीय अभिलेखों का मिलान कराने की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि दस्तावेजों की जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। 10 सितंबर की शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 10 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिंक कार्यालय पखांजूर में सीईओ उदय प्रकाश नाग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद भी अपेक्षित जांच और निरीक्षण नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला स्तर पर मामले की जांच कराने की मांग करते हुए शिकायत पर हुई कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है। ग्रामीणों की दो टूक—जांच हो, सच सामने आए ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी निर्माण स्थलों का तकनीकी परीक्षण कराया जाए, बैंक खातों और कैशबुक का मिलान किया जाए तथा मूल दस्तावेजों को जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जांच में यदि वित्तीय अनियमितता या राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों से नियमानुसार राशि की वसूली और विभागीय कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मनोज राणा, शेफाली, स्वरूप मंडल, कनिका चक्रवर्ती, संप्रीत सिदार सहित वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल बताए गए हैं। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर हैं—शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई दस्तावेजी जांच और मौके के तकनीकी सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोड़ेजुंगा बायपास रोड पर अवैध देशी,अंग्रेजी और बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार कांकेर कोतवाली पुलिस ने,कोड़ेजुंगा बायपास रोड के पास अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे,राकेश मण्डावी उम्र 42 वर्ष,निवासी कुरिष्टीकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 पाव देशी शराब, 8 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 4 बोतल बीयर समेत कुल 6.200 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने 200 रुपए नगद सहित,करीब 3 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार कुलदीप, शेख शरीफ खान, महिला आरक्षक अगसीया और पुलिस टीम शामिल रहे।
    1
    कोड़ेजुंगा बायपास रोड पर अवैध देशी,अंग्रेजी और बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार
कांकेर कोतवाली पुलिस ने,कोड़ेजुंगा बायपास रोड के पास अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे,राकेश मण्डावी उम्र 42 वर्ष,निवासी कुरिष्टीकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 पाव देशी शराब, 8 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 4 बोतल बीयर समेत कुल 6.200 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने 200 रुपए नगद सहित,करीब 3 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार कुलदीप, शेख शरीफ खान, महिला आरक्षक अगसीया और पुलिस टीम शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP, PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।
    1
    14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी
सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP,  PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति फरसगांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।
    1
    लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति
लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति
फरसगांव  :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) बादशाहत कायम, लेकिन घट गई शाहरुख खान की नेटवर्थ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH -News Update: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ₹10,000 करोड़ की दौलत के साथ सबसे अमीर भारतीय एक्टर बने हैं। हालांकि, साल 2025 के मुकाबले उनकी नेटवर्थ में 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बावजूद इसके, शाहरुख खान ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी नेटवर्थ ₹4,000 करोड़ आंकी गई है। वहीं, सलमान खान इस साल पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी नेटवर्थ ₹3,000 करोड़ बताई गई है। इस लिस्ट से साफ है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे अभी भी भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं, लेकिन बाजार की स्थितियों और निवेश के उतार-चढ़ाव का असर उनकी संपत्ति पर भी पड़ा है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़)
बादशाहत कायम, लेकिन घट गई शाहरुख खान की नेटवर्थ
SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH -News Update:
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ₹10,000 करोड़ की दौलत के साथ सबसे अमीर भारतीय एक्टर बने हैं।
हालांकि, साल 2025 के मुकाबले उनकी नेटवर्थ में 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बावजूद इसके, शाहरुख खान ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।
दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी नेटवर्थ ₹4,000 करोड़ आंकी गई है।
वहीं, सलमान खान इस साल पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी नेटवर्थ ₹3,000 करोड़ बताई गई है।
इस लिस्ट से साफ है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे अभी भी भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं, लेकिन बाजार की स्थितियों और निवेश के उतार-चढ़ाव का असर उनकी संपत्ति पर भी पड़ा है।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 min ago
  • शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।* ▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।* ▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।* ▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।* ▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 धारदार हथियार। 2. नगदी रकम 300 रुपये। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    3
    शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो दुकान में घुसा, धारदार हथियार दिखाकर 500 रुपये लूटे; खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
▪️ *शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने पर मना करने से नाराज आरोपी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए प्रार्थी को भयभीत किया।*
▪️ *आरोपी ने दुकान के काउंटर से 500 रुपये निकाले और धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।*
▪️ *घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई।*
▪️ *पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद लूट की रकम एवं धारदार हथियार बरामद किया गया।*
▪️ *प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 22.09.2026 को गौतम नगर चौक खुर्सीपार में शराब के लिए रुपये मांगने से शुरू हुए विवाद के बाद दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए 500 रुपये लूटने की घटना पर खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा पहले शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से मना करने पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार दिखाते हुए भय उत्पन्न किया गया और काउंटर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल
गौतम नगर चौक, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 01 धारदार हथियार।
2. नगदी रकम 300 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • ‘कितनी भी राजनीतिक ताकत मिले, सेवा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे’ — पीएम मोदी स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि चाहे कितनी भी बड़ी राजनीतिक सत्ता या ऊंचाई क्यों न मिल जाए, उनका मार्ग हमेशा सेवा का ही रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा का संदेश सिर्फ उपदेश देने से नहीं, बल्कि खुद सेवा करके दिया जाना चाहिए। “सेवा परमो धर्म:” के सिद्धांत पर चलते हुए वे आगे बढ़ते रहेंगे, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर से आए सेवा यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने दोहराया कि राजनीतिक ताकत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका यह बयान सेवा भाव और जनसेवा की प्राथमिकता को रेखांकित करता है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टीम इस बातचीत को पूर्ण रूप से कवर कर रही है। पीएम मोदी के इन विचारों से साफ है कि सत्ता हो या नहीं, सेवा ही उनका मूल मंत्र है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ — स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘कितनी भी राजनीतिक ताकत मिले, सेवा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे’ — पीएम मोदी
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि चाहे कितनी भी बड़ी राजनीतिक सत्ता या ऊंचाई क्यों न मिल जाए, उनका मार्ग हमेशा सेवा का ही रहेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा का संदेश सिर्फ उपदेश देने से नहीं, बल्कि खुद सेवा करके दिया जाना चाहिए। “सेवा परमो धर्म:” के सिद्धांत पर चलते हुए वे आगे बढ़ते रहेंगे, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर से आए सेवा यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने दोहराया कि राजनीतिक ताकत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका यह बयान सेवा भाव और जनसेवा की प्राथमिकता को रेखांकित करता है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ की टीम इस बातचीत को पूर्ण रूप से कवर कर रही है। पीएम मोदी के इन विचारों से साफ है कि सत्ता हो या नहीं, सेवा ही उनका मूल मंत्र है।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
— स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    27 min ago
  • *एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम, सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत* नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। *तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर* जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। *पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम* हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैन समाज में शोक की लहर सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
    3
    *एक दिन पहले देवेंद्र शर्मा ने तोड़ा था दम,  सुनील कुमार जैन की इलाज के दौरान मौत*
नवापारा-राजिम। नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार जैन (कटनी वाले) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा की भी नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है।
*तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर*
जानकारी के अनुसार राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील कुमार जैन बाइक से नवापारा से राजिम की ओर जा रहे थे। बाइक सुनील कुमार जैन चला रहे थे। दोनों जैसे ही राजिम महानदी पुल पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जबकि सुनील जैन पुल पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
*पहले देवेंद्र, अब सुनील ने भी तोड़ा दम*
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील कुमार जैन को भी अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
जैन समाज में शोक की लहर
सुनील कुमार जैन के निधन की खबर नवापारा पहुंचते ही जैन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
पिकअप चालक गिरफ्तार, जांच जारी
हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    29 min ago
  • लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें
    1
    लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी
इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें
    user_सतनाम तक न्यूज़
    सतनाम तक न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,, बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident Bhilai |
    1
    बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,,,
बिहार के जमुई में लड़के-लड़की से बदसलूकी का Video Viral पुलिस ने दर्ज की FIR बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों पर एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bihar | Jamui | Harassment | Police | FIR | Investigation | Youth | Incident  Bhilai |
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.