logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति फरसगांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।

20 hrs ago
user_रामकुमार भारद्वाज
रामकुमार भारद्वाज
कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
20 hrs ago

लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति फरसगांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का व्हाट्सएप हैक, मैसेज भेजकर की गई 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग
कोंडागांव  :- छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट कथित तौर पर पार्सल स्कैम के जरिए हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग की। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की है। वहीं इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सांसद फुलो देवी नेताम का कहना है कि जब एक सांसद का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सांसद फुलोदेवी नेताम को कई सांसदों के फोन आने लगे। फोन करने वाले सांसदों ने उनसे पूछा कि उनके नाम से किसी तरह के पैसे की मांग तो नहीं की जा रही है। इसके बाद फुलो देवी नेताम को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने पार्सल स्कैम के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच बनाई और फिर सांसद के संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की रकम मांगी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। फुलो देवी नेताम ने लोगों से साफ अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे तो किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
सांसद ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने व्हाट्सएप हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी गुफा का दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी का खुला दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
    1
    वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी गुफा का दरबार, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
वर्ष में एक बार खुलने वाले मां लिंगेश्वरी का खुला दरबार, हजारों की  संख्या में दर्शन के लिए कर रहे अपनी बारी का इंतजार
    user_Hemraj Bhardwaj
    Hemraj Bhardwaj
    Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • *✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर *✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर
    1
    *✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰*

अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर
*✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰*
अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • पीएम आवास से बदली जिंदगी, लाभार्थी ने सांसद महेश कश्यप के सामने जताया मोदी का आभार बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं। आज वे संबलपुर गांव पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से उन्होंने मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चा मकान था, बरसात में दिक्कत होती थी, लेकिन अब पीएम आवास में पक्का घर मिल गया है। लाभार्थी ने सांसद को बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उन्हें पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि पहले किसी योजना का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन मोदी सरकार में 12 साल में गांव-गांव तक योजनाएं पहुंची हैं। लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके शतायु होने की कामना करते हुए आभार जताया l इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लाभार्थियों से सीधा संवाद करना हैकोंडागांव। बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत संबलपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चे घर में परेशानी थी, अब पक्का मकान मिला है। साथ ही पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस और शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनके शतायु होने की कामना की। सांसद ने कहा कि अभियान का मकसद योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
    1
    पीएम आवास से बदली जिंदगी, लाभार्थी ने सांसद महेश कश्यप के सामने जताया मोदी का आभार
बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं। आज वे संबलपुर गांव पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से उन्होंने मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चा मकान था, बरसात में दिक्कत होती थी, लेकिन अब पीएम आवास में पक्का घर मिल गया है। लाभार्थी ने सांसद को बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उन्हें पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि पहले किसी योजना का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन मोदी सरकार में 12 साल में गांव-गांव तक योजनाएं पहुंची हैं। लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके शतायु होने की कामना करते हुए आभार जताया l इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लाभार्थियों से सीधा संवाद करना हैकोंडागांव। बस्तर सांसद महेश कश्यप सेवा संकल्प अभियान के तहत संबलपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से मुलाकात की। लाभार्थी ने बताया कि पहले कच्चे घर में परेशानी थी, अब पक्का मकान मिला है। साथ ही पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस और शौचालय का लाभ भी मिला है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनके शतायु होने की कामना की। सांसद ने कहा कि अभियान का मकसद योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप जगदलपुर - शहर के नर्सिंग हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने मेस में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अब मेस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।
    1
    नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप
नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप
जगदलपुर - शहर के नर्सिंग हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने मेस में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं।
छात्राओं का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अब मेस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।
    user_बासकी ठाकुर पत्रकार
    बासकी ठाकुर पत्रकार
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 23 सितंबर की अलसुबह घर में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार कांकेर के टिकरापारा में सुबह 5 बजे तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; शहर में बढ़ती वन्यजीवों की आमद से दहशत कांकेर। कांकेर शहर में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती दस्तक अब शहरवासियों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। 23 सितंबर की अलसुबह करीब 5 बजे टिकरापारा इलाके में एक तेंदुआ अचानक रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया और एक घर में घुसकर वहां मौजूद पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की यह पूरी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अलसुबह तेंदुआ अचानक घर के परिसर में पहुंचा और कुछ ही देर में घर में मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की आवाजाही और हमले की घटना कैद हुई है। इससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जंगल से निकलकर वन्यजीव शहर के रहवासी इलाकों के भीतर तक कैसे पहुंच रहे हैं। घर की चौखट तक पहुंचा जंगल का शिकारी कांकेर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वन्यजीवों के रहवासी क्षेत्रों में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। पूर्व में भी वन्यजीवों के हमले में लोगों के घायल होने और जनहानि की घटनाओं के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी घटना की जानकारी मिलने के बाद कांकेर रेंज के रेंजर आशीष परिहार ने बताया कि मोहल्लेवासियों द्वारा तेंदुए के रहवासी क्षेत्र में घुसने की सूचना दी गई है। इसके आधार पर वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। लोगों को शाम के बाद और रात के समय सावधानी बरतते हुए आवाजाही करने की हिदायत दी गई है। वन विभाग के अनुसार संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि तेंदुआ अथवा अन्य जंगली जानवर दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। निगरानी के बावजूद शहर में क्यों पहुंच रहे वन्यजीव? वन विभाग द्वारा निगरानी किए जाने के बावजूद शहर और आसपास के गांवों में तेंदुआ तथा भालू की मौजूदगी की खबरें लगातार सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग को लगातार वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है, लेकिन रहवासी क्षेत्रों में इनकी आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। लोगों का सवाल है कि आखिर जंगली जानवर बार-बार जंगल की सीमा छोड़कर आबादी और घरों तक क्यों पहुंच रहे हैं? यदि वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी हुई है तो संवेदनशील इलाकों में निगरानी, ट्रैकिंग और त्वरित रेस्क्यू की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसकी भी समीक्षा जरूरी है। शहरवासी बोले—अब अलसुबह और रात में भी डर टिकरापारा की ताजा घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यदि अलसुबह करीब 5 बजे तेंदुआ घर के भीतर तक पहुंच सकता है तो बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। शहरवासियों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों की पहचान कर नियमित गश्त, कैमरा ट्रैप, प्रभावी निगरानी और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि वन्यजीव और इंसान दोनों सुरक्षित रह सकें। 23 सितंबर की अलसुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर कांकेर शहर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौती को सामने ला दिया है।
    1
    23 सितंबर की अलसुबह घर में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार

कांकेर के टिकरापारा में सुबह 5 बजे तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; शहर में बढ़ती वन्यजीवों की आमद से दहशत
कांकेर। कांकेर शहर में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती दस्तक अब शहरवासियों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। 23 सितंबर की अलसुबह करीब 5 बजे टिकरापारा इलाके में एक तेंदुआ अचानक रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया और एक घर में घुसकर वहां मौजूद पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की यह पूरी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अलसुबह तेंदुआ अचानक घर के परिसर में पहुंचा और कुछ ही देर में घर में मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की आवाजाही और हमले की घटना कैद हुई है। इससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जंगल से निकलकर वन्यजीव शहर के रहवासी इलाकों के भीतर तक कैसे पहुंच रहे हैं।
घर की चौखट तक पहुंचा जंगल का शिकारी
कांकेर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वन्यजीवों के रहवासी क्षेत्रों में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। पूर्व में भी वन्यजीवों के हमले में लोगों के घायल होने और जनहानि की घटनाओं के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।
वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांकेर रेंज के रेंजर आशीष परिहार ने बताया कि मोहल्लेवासियों द्वारा तेंदुए के रहवासी क्षेत्र में घुसने की सूचना दी गई है। इसके आधार पर वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। लोगों को शाम के बाद और रात के समय सावधानी बरतते हुए आवाजाही करने की हिदायत दी गई है।
वन विभाग के अनुसार संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि तेंदुआ अथवा अन्य जंगली जानवर दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।
निगरानी के बावजूद शहर में क्यों पहुंच रहे वन्यजीव?
वन विभाग द्वारा निगरानी किए जाने के बावजूद शहर और आसपास के गांवों में तेंदुआ तथा भालू की मौजूदगी की खबरें लगातार सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग को लगातार वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है, लेकिन रहवासी क्षेत्रों में इनकी आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है।
लोगों का सवाल है कि आखिर जंगली जानवर बार-बार जंगल की सीमा छोड़कर आबादी और घरों तक क्यों पहुंच रहे हैं? यदि वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी हुई है तो संवेदनशील इलाकों में निगरानी, ट्रैकिंग और त्वरित रेस्क्यू की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसकी भी समीक्षा जरूरी है।
शहरवासी बोले—अब अलसुबह और रात में भी डर
टिकरापारा की ताजा घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यदि अलसुबह करीब 5 बजे तेंदुआ घर के भीतर तक पहुंच सकता है तो बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
शहरवासियों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों की पहचान कर नियमित गश्त, कैमरा ट्रैप, प्रभावी निगरानी और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि वन्यजीव और इंसान दोनों सुरक्षित रह सकें।
23 सितंबर की अलसुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर कांकेर शहर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौती को सामने ला दिया है।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    50 min ago
  • शहर में तेंदुए की धमक, कुत्ते का शिकार करते सीसीटीवी में कैद कांकेर शहर में वन्यप्राणियों की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात टिकरापारा वार्ड में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और,घर के बाहर मौजूद कुत्ते का शिकार कर उसे अपने साथ ले गया। घटना के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह परिजनों की नजर कुत्ते के गायब होने पर पड़ी तो उन्होंने,सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए के पहुंचने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर और आसपास के इलाकों में तेंदुए द्वारा कुत्ते, मुर्गी और मवेशियों का शिकार किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही वन्यप्राणियों की आमद से शहरवासियों में भय बना हुआ है।
    1
    शहर में तेंदुए की धमक, कुत्ते का शिकार करते सीसीटीवी में कैद
कांकेर शहर में वन्यप्राणियों की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात टिकरापारा वार्ड में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और,घर के बाहर मौजूद कुत्ते का शिकार कर उसे अपने साथ ले गया। घटना के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह परिजनों की नजर कुत्ते के गायब होने पर पड़ी तो उन्होंने,सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।
रिहायशी इलाके में तेंदुए के पहुंचने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर और आसपास के इलाकों में तेंदुए द्वारा कुत्ते, मुर्गी और मवेशियों का शिकार किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही वन्यप्राणियों की आमद से शहरवासियों में भय बना हुआ है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति फरसगांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।
    1
    लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति
लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति
फरसगांव  :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.