Shuru
Apke Nagar Ki App…
*✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर *✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर
सतभक्ति संदेश
*✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर *✰शास्त्रार्थ का शंखनाद✰* अवश्य देखिए *3 व 4 अक्टूबर* शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9:30 बजे तक *साधना चैनल* पर
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति लिंगेश्वरी माता के दरबार में आस्था का महासैलाब, संतान की कामना लेकर पहुंचे हजारों दंपति फरसगांव :- कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित आलोर-झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का दरबार बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। साल में केवल एक दिन खुलने वाले इस गुफा मंदिर में मां के दर्शन और संतान प्राप्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में निसंतान दंपति पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 1,500 से अधिक श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इन दंपतियों ने वर्ष 2025 में मां लिंगेश्वरी के दरबार में पहुंचकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वर्ष 2026 में ये दंपति अपनी संतान को साथ लेकर दोबारा मां लिंगेश्वरी के दर्शन और आभार प्रकट करने पहुंचे।1
- रमतरा में विद्युत तार टूटने से एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट बंद विद्युत तार की मरम्मत नही होने के कारण ग्राम रमतरा के बस्ती मे विद्युत खंभों पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट एक पखवाड़े से बंद है। वर्तमान मे बारिश का सीजन होने के कारण तथा गांव की गलियो मे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सर्प बिच्छू जैसे विषैले जीवो का भय बना हुआ है। ग्रामीणो के मुताबिक यह विद्युत तार आखिर किस वजह से टूटा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है लेकिन टूटे हुए तार जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ है ऐसे मे ग्रामीण तथा मवेशियो के साथ हर पल अनहोनी की आशंका बनी हुई है।1
- लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप दूसरा भाग फिल्म अब छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगी इस फिल्म के नए हीरो और हीरोइन कौन है पूरी वीडियो जरूर देखें1
- नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप नर्सिंग हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर विवाद, छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने का लगाया आरोप जगदलपुर - शहर के नर्सिंग हॉस्टल में मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने मेस में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भोजन में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अब मेस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है।1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जलभराव, राहगीर और वाहन चालक परेशान बारिश होने से बन जाता है तालाब नवापारा राजिम। नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होते ही चौक पर सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर का यह प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार चौक पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।1
- 14 वीं बटालियन धनोरा में सेनानी मोनिका ठाकुर ने साइबर जागरूकता अभियान पर दी जानकारी सेनानी मोनिका ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक या अनरजिस्टर्ड APK फाइल/ एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करे। साथ ही OTP, PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सेनानी मोनिका ठाकुर ने सभी को सलाह दी कि वे इस जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके। इस अभियान के दौरान सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, सहायक सेनानी राकेश कुमार सलाम, सूबेदार बीरेंद्र रावत, क्वार्टर मास्टर बैधनाथ बंजारे, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, एपीसी यादराम साहू, ज्योति सिंह सहित बड़ी संख्या में 14 वीं बटालियन परिसर धनोरा से जवान तथा महिलाएं उपस्थित थी।1
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व शांति सद्भावना रैली *नवापारा राजिम।*नगर के आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा विश्व बंधुत्व की सद्भावना जागृत करने के लिए संस्था के राजयोग शिक्षिका पवित्र ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा विश्व शांति सद्भावना रैली आयोजन किया गया।* *रैली का शुभारंभ ओम शांति कॉलोनी त्रिमूर्ति भवन से स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने सर्व आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव का ध्वज प्रदान कर तिलक लगाकर श्रीफल फोड़कर किया।* *बहन जी ने अपने उद्बोधन में कहा इस रैली का मुख्य उद्देश्य नगर के हर धर्म प्रेमी आत्मन बंधुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से* *परमात्मा शिव के अवतरण के दिव्य संदेश देना है वर्तमान समय तमोप्रधानता की अति धर्मग्लानि हो रही है और मनुष्य आत्माओं के अंदर से नैतिक एवं दैवी गुणों से विमुख हो रहा है इसी कारण समाज में अनेक प्रकार के अनैतिक घटनाएं हो रही इसलिए वर्तमान समय की मांग है आध्यात्मिक क्रांति के द्वारा मनुष्य आत्माओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर स्वयं को पहचान कराने की है इसके लिए राजयोग की शिक्षा जोड़ना है।* *उन्होंने यह भी कहा यह नगर छत्तीसगढ़ की प्रयाग स्थल त्रिवेणी संगम की पावन भूमि हम सभी मनुष्य आत्माओं के लिए वरदानी भूमि है जहां पर समय-समय पर अनेक धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों को नई-नई प्रेरणा दिया जाता है किसी कड़ी में ब्रह्मकुमारी बहनों का यह दिव्य और अलौकिक रैली निकालकर आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से दिव्यसंदेश दिया जा रहा है* *ततपश्चात मैडम चौक एवं इंदिरा मार्केट होती हुई सदर रोड सुभाष चौक बस स्टैंड गंज रोड पंजवानी चौक पहुंच जहां पर नगर के सिंधी समाज भाइयों के द्वारा रैली में चल रहे भाई बहनों को पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया* *प्राचीन तीर्थ स्थल राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा जहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों का आरती उतार स्वागत कर रैली का समापन हुआ* *रैली में छत्तीसगढ़ अंचल के गरियाबंद अमलीपदर छुरा कोपरा श्यामनगर खड़मा चंपारण देवभोग गुंडरदेही बालोद बिलासपुर रायगढ़ महाराष्ट्र मध्य प्रदेशशहडोल कटनी सेवा केन्द्रों राजयोग साधना रत ब्रह्माकुमारी बहनों नें शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया*।1
- झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सहित 4 युवाओं की मौत, जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/जमशेदपुर (झारखंड)। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड (दोमुहानी के पास) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। सभी चारों कार में सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। क्या हुआ था? पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण रात करीब 10 बजे से खड़ा था। ट्रक के पीछे सिर्फ एक छोटी टहनी रखी गई थी, लेकिन उचित रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज रफ्तार में आ रही कार (कुछ रिपोर्ट्स में स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है) पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह कुचल गई। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन और डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुष्टि की है कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की स्थिति, सिग्नल की कमी और कार की स्पीड की जांच की जा रही है। राजनीतिक शोक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। किसी माता-पिता के लिए संतान खोने का दर्द शब्दों से परे है।” राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। मुद्दा क्या है? यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की लापरवाही का नतीजा है। खराब वाहनों को बिना उचित रिफ्लेक्टर, त्रिकोण साइन या लाइट के हाईवे पर छोड़ देना आम बात हो गई है। रात के समय तेज रफ्तार और ड्राइवर की सतर्कता की कमी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग नियमों का पालन न होना। झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कितनी सख्ती से लागू किया जा रहा है? खड़े ट्रक पर चेतावनी संकेत न होने की जिम्मेदारी किसकी? पुलिस जांच में इन सवालों के जवाब आने चाहिए। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: 9 की दर्दनाक मौत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; सीएम योगी व पीएम मोदी ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ!! ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जबकि रेस्क्यू टीम ने 20-30 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से समान राशि देने की घोषणा की। क्या हुआ हादसा? घटना 23 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे जेवर थाना क्षेत्र के दायनतपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुई। बिहार नंबर की बस (BR32PA8647) राज कल्पना ट्रैवल्स की थी। यह दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी। बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। अधिकांश सो रहे थे जब अचानक ड्राइवर केबिन से धुआं और जलने की बदबू आने लगी। यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर को तुरंत आगाह किया, लेकिन एफआईआर के अनुसार उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज किया। कुछ यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर ने कहा—“मरना है तो मरो”—और बस नहीं रोकी। दोनों केबिन में बीड़ी/सिगरेट पीते रहे। कुछ ही देर में एसी सिस्टम में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन का लुब्रिकेटिंग ऑयल जल उठा और आग तेजी से फैल गई। बस आग का गोला बन गई। कई यात्री खिड़कियों से कूदकर जान बचा पाए, लेकिन 9 लोग (एक महिला सहित) अंदर फंस गए और जलने व दम घुटने से उनकी मौत हो गई। शव इतने जले हुए थे कि पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है। रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड (4-10 टेंडर) और पुलिस ने तुरंत पहुँचकर आग बुझाई तथा जीवित यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल समेत अन्य जगहों पर चल रहा है। पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा लापरवाही के सवाल ड्राइवर (पवन) और कंडक्टर (योगेश) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेवर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (जिनमें आपराधिक लापरवाही और हत्या संबंधी प्रावधान शामिल) के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी सिस्टम में खराबी बताया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की चेतावनी नजरअंदाज करने का आरोप गंभीर है। जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं: बस में इमरजेंसी एग्जिट ठीक से काम नहीं कर रहे थे या ब्लॉक थे। लगेज कंपार्टमेंट में पेंट थिनर जैसी ज्वलनशील सामग्री पाई गई। बस पर कई अनपेड चालान थे। संरचनात्मक उल्लंघन (अतिरिक्त बर्थ आदि) की भी शिकायतें हैं। ये तथ्य बार-बार होने वाले स्लीपर बस अग्निकांडों पर सवाल खड़े करते हैं। यात्री सुरक्षा, फायर सेफ्टी उपकरण, नियमित निरीक्षण और ड्राइवर-कंडक्टर की जवाबदेही पर सख्ती की जरूरत है। सिर्फ मुआवजा काफी नहीं—सिस्टम में सुधार होना चाहिए ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। आधिकारिक प्रतिक्रिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बात की, हर संभव मदद का आश्वासन दिया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए पीएमएनआरएफ से सहायता की घोषणा की। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ इस घटना को सिर्फ आंकड़ों की खबर नहीं मानता। यह यात्री सुरक्षा, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की जवाबदेही और सिस्टम की लापरवाही का मुद्दा है। हम पूर्ण स्वतंत्रता और तथ्यों के साथ रिपोर्टिंग जारी रखेंगे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और मृतकों की आत्माओं को शांति की कामना। (स्रोत: पुलिस बयान, एफआईआर, आधिकारिक घोषणाएं और प्रत्यक्षदर्शी विवरणों पर आधारित अपडेट।) #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1