logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औषधीय एवं जैविक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े किसान राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर सवाई माधोपुर। रणथंभौर रोड स्थित होटल रणथंभौर सिद्धि विनायक रिसोर्ट में 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के किसानों ने भाग लेकर औषधीय एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकृपा ऑर्गेनिक हर्बल फार्म के तत्वावधान में किया गया। शिविर में किसानों को औषधीय फसलों की खेती, जैविक कृषि, बाजार व्यवस्था तथा खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की विभिन्न संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक मोहन नागर ने किसानों को दिया मार्गदर्शन शिविर में गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक एवं हर्बल गुरु मोहन नागर ने किसानों को सफेद मूसली, अश्वगन्धा, शतावर, सर्पगंधा, मोरिंगा आदि फसलों की संपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक लखपत मीणा ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। वहीं संजीव सभरवाल, जैविक खेती विशेषज्ञ एवं एग्री-बिजनेस कंसल्टेंट, कोटा ने किसानों को जैविक खेती, कृषि उत्पादों के बाजार, व्यवसायिक दृष्टिकोण तथा किसानों को बाजार से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की। वही कृषि महाविद्यालय सवाई माधोपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों को कृषि से सरकारी कार्यों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए औषधीय एवं जैविक खेती के क्षेत्र में आगे कार्य करने की बात कही।

8 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
8 hrs ago

औषधीय एवं जैविक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े किसान राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर सवाई माधोपुर। रणथंभौर रोड स्थित होटल रणथंभौर सिद्धि विनायक रिसोर्ट में 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के किसानों ने भाग लेकर औषधीय एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकृपा ऑर्गेनिक हर्बल फार्म के तत्वावधान में किया गया। शिविर में किसानों को औषधीय फसलों की खेती, जैविक कृषि, बाजार व्यवस्था तथा खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की विभिन्न संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक मोहन नागर ने किसानों को दिया मार्गदर्शन शिविर में गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक एवं हर्बल गुरु मोहन नागर ने किसानों को सफेद मूसली, अश्वगन्धा, शतावर, सर्पगंधा, मोरिंगा आदि फसलों की संपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक लखपत मीणा ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। वहीं संजीव सभरवाल, जैविक खेती विशेषज्ञ एवं एग्री-बिजनेस कंसल्टेंट, कोटा ने किसानों को जैविक खेती, कृषि उत्पादों के बाजार, व्यवसायिक दृष्टिकोण तथा किसानों को बाजार से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की। वही कृषि महाविद्यालय सवाई माधोपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों को कृषि से सरकारी कार्यों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए औषधीय एवं जैविक खेती के क्षेत्र में आगे कार्य करने की बात कही।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • औषधीय एवं जैविक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े किसान राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर सवाई माधोपुर। रणथंभौर रोड स्थित होटल रणथंभौर सिद्धि विनायक रिसोर्ट में 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के किसानों ने भाग लेकर औषधीय एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकृपा ऑर्गेनिक हर्बल फार्म के तत्वावधान में किया गया। शिविर में किसानों को औषधीय फसलों की खेती, जैविक कृषि, बाजार व्यवस्था तथा खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की विभिन्न संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक मोहन नागर ने किसानों को दिया मार्गदर्शन शिविर में गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक एवं हर्बल गुरु मोहन नागर ने किसानों को सफेद मूसली, अश्वगन्धा, शतावर, सर्पगंधा, मोरिंगा आदि फसलों की संपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक लखपत मीणा ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। वहीं संजीव सभरवाल, जैविक खेती विशेषज्ञ एवं एग्री-बिजनेस कंसल्टेंट, कोटा ने किसानों को जैविक खेती, कृषि उत्पादों के बाजार, व्यवसायिक दृष्टिकोण तथा किसानों को बाजार से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की। वही कृषि महाविद्यालय सवाई माधोपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों को कृषि से सरकारी कार्यों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए औषधीय एवं जैविक खेती के क्षेत्र में आगे कार्य करने की बात कही।
    1
    औषधीय एवं जैविक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े किसान

राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर 
सवाई माधोपुर। रणथंभौर रोड स्थित होटल रणथंभौर सिद्धि विनायक रिसोर्ट में 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय औषधीय कृषि प्रशिक्षण शिविर  का पहला दिन  प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के किसानों ने भाग लेकर औषधीय एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का आयोजन गुरुकृपा ऑर्गेनिक हर्बल फार्म  के तत्वावधान में किया गया। शिविर में किसानों को औषधीय फसलों की खेती, जैविक कृषि, बाजार व्यवस्था तथा खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की विभिन्न संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक मोहन नागर ने किसानों को दिया मार्गदर्शन
शिविर में गुरुकृपा हर्बल फार्म के संस्थापक एवं हर्बल गुरु मोहन नागर ने किसानों को सफेद मूसली, अश्वगन्धा, शतावर, सर्पगंधा, मोरिंगा आदि फसलों  की संपूर्ण जानकारी दी।  
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक लखपत मीणा ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।
वहीं  संजीव सभरवाल, जैविक खेती विशेषज्ञ एवं एग्री-बिजनेस कंसल्टेंट, कोटा ने किसानों को जैविक खेती, कृषि उत्पादों के बाजार, व्यवसायिक दृष्टिकोण तथा किसानों को बाजार से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
वही कृषि महाविद्यालय सवाई माधोपुर के पूर्व प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों को कृषि से सरकारी कार्यों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए औषधीय एवं जैविक खेती के क्षेत्र में आगे कार्य करने की बात कही।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • #SawaiMadhopur जिला मुख्यालय पर आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news CKB News District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan #highlight #folowers #newstoday
    1
    #SawaiMadhopur जिला मुख्यालय पर आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम
News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news CKB News District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan #highlight #folowers #newstoday
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान
    1
    40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 वांटेड आरोपी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए 3 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें करीब ₹1 लाख की भरण-पोषण राशि बकाया रखने वाला एक वारंटी भी शामिल है। आरोपी विश्राम उर्फ टीलालाल निवासी सांगानेर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा ₹4,000 मासिक भरण-पोषण तय किया गया था, जो पिछले ढाई साल से जमा न करने पर ₹1,00,000 बकाया हो गया था, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी वारंटी आरोपी राजू उर्फ राजेश निवासी सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया गया, जो करीब 11 साल से फरार चल रहा था। एक अन्य आरोपी को न्यायालय से जारी वारंट के तहत रामजीलाल निवासी बजरिया को पुलिस टीम ने धर दबोचा। जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और वांछित वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर। पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 वांटेड आरोपी गिरफ्तार,

सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए 3 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें करीब ₹1 लाख की भरण-पोषण राशि बकाया रखने वाला एक वारंटी भी शामिल है। आरोपी विश्राम उर्फ टीलालाल निवासी सांगानेर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा ₹4,000 मासिक भरण-पोषण तय किया गया था, जो पिछले ढाई साल से जमा न करने पर ₹1,00,000 बकाया हो गया था, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी वारंटी आरोपी राजू उर्फ राजेश निवासी सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया गया, जो करीब 11 साल से फरार चल रहा था। एक अन्य आरोपी को न्यायालय से जारी वारंट के तहत रामजीलाल निवासी बजरिया को पुलिस टीम ने धर दबोचा। जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और वांछित वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मतलब की दुनिया है, मतलब के रिश्ते हैं। ❤️ जब तक काम होता है, लोग अपने लगते हैं; वक्त बदलते ही रिश्तों की सच्चाई सामने आ जाती है। इसलिए लोगों से उम्मीद कम रखिए और अपने कर्म पर भरोसा रखिए। 🙏 सच्चे रिश्ते वही हैं, जो बिना मतलब के भी साथ निभाएं। ❤️🙏 ☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आपका प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। ❤️🙏
    1
    मतलब की दुनिया है, मतलब के रिश्ते हैं। ❤️
जब तक काम होता है, लोग अपने लगते हैं; वक्त बदलते ही रिश्तों की सच्चाई सामने आ जाती है।
इसलिए लोगों से उम्मीद कम रखिए और अपने कर्म पर भरोसा रखिए। 🙏
सच्चे रिश्ते वही हैं, जो बिना मतलब के भी साथ निभाएं। ❤️🙏

☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से
आपका प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। ❤️🙏
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • निवाई में तेज हवाओं के साथ बारिश, खेत खलियानों पड़ी फसलों को नुकसान, किसानों की बड़ी चिंता टोंक जिले निवाई उपखंड क्षेत्र में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। खेत खलियानों पड़ी फसलों को नुकसान आशंका है, बारिश के चलते क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    1
    निवाई में तेज हवाओं के साथ बारिश, खेत खलियानों पड़ी फसलों को नुकसान, किसानों की बड़ी चिंता 
टोंक जिले निवाई उपखंड क्षेत्र में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। खेत खलियानों पड़ी फसलों को नुकसान आशंका है, बारिश के चलते क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    4
    बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत
बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सवाई माधोपुर, 27 सितम्बर।* पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे। पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक तथा प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। ---000---
    2
    विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 
सवाई माधोपुर, 27 सितम्बर।* पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे।
पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक तथा प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा।
---000---
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.