logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

6 hrs ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
6 hrs ago
62fcd977-3e8c-449b-b39c-b77d658a7acd

बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    4
    बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत
बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हिंडौन सिटी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश तेज हवाओं ने बदला मौसम रुख
    1
    हिंडौन सिटी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश तेज हवाओं ने बदला मौसम रुख
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • सभापति कपिल पुरोहित एवं पार्षद अमित कुमार द्वारा तपसियों का किया स्वागत सकल जैन समाज के तत्वावधान में पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव प्रकाश चंद्र पाटनी‌ की अध्यक्षता में बनाया गया। दौरान आश्विन कृष्ण एकम क्षमावाणी महापर्व एवं षोडश कारण व्रत के समापन पर नेमिनाथ , शांतिनाथ भगवान के श्री चरणों में बैठकर अपने कर्मों की निर्जरा के लिए की गई साधना के तीन दिन उपवास होने के उपरांत दोनो तपस्वी आकाश बडजात्या , अनीता जैन बड़जात्या को जुलूस के रूप में अपने-अपने घर पर छोड़ा गया। इस दौरान लालसोट नगर सभापति कपिल पुरोहित व पार्षद अमित कुमार शर्मा द्वारा तपस्वियों का स्वागत किया गया ।लालसोट तहसील के सभी जिनालयो में भगवान का अभिषेक शांति धारा संपन्न की गई लालसोट तहसील में कालूवास ,डीडवाना, बगड़ी, मंडावरी , दौलतपुरा, लालसोट में भगवान का अभिषेक किया गया लालसोट के चंद्र प्रभु जैन मंदिर में बीसवें तीर्थंकर शनि ग्रह अरिस्ट निवारक मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जल, मौसमी रस, अनार रस ,नारीकेलेन ,दूध ,दही, घी, केसर ,सर्वोशधी सुगंधित धारा से पंचामृत अभिषेक व मंगल शांति धारा किया गया एवं देव शास्त्र गुरु से क्षमा याचना की गई पश्चात छोटे जैन मंदिर में शांतिनाथ भगवान का एवं जैन नसियाॅ में नेमिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया उसके बाद सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान माणकचंद बड़जात्या, अनिल बैनाड़ा, राकेश सोनी,महावीर प्रसाद जैन अशोक अग्रवाल , पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र जैन, अजीत बड़जात्या ,अजीत सोनी ,जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या, अभिनव बैनाड़ा, प्रभाकर बडजात्या, अशोक सोनी, आगम जैन,अजित सोनी ,कमलेश बैनाड़ा ,सुनील जैन, रतन लाल बडजात्या, डॉक्टर ध्रुव जैन, पुष्पा देवी पाटनी, पवन आंटी, हेमलता बडजात्या, गीता गंगवाल,चंदा बडजात्या स्नेहलता सोनी सहित समाज के सभी महिला पुरुष मौजूद थे।
    4
    सभापति कपिल पुरोहित एवं पार्षद अमित कुमार द्वारा तपसियों का किया स्वागत
सकल जैन समाज के तत्वावधान में पर्वाधिराज  दशलक्षण महोत्सव प्रकाश चंद्र पाटनी‌ की अध्यक्षता में बनाया गया। दौरान आश्विन कृष्ण एकम क्षमावाणी  महापर्व एवं षोडश कारण व्रत के समापन पर नेमिनाथ , शांतिनाथ  भगवान के श्री चरणों में बैठकर अपने कर्मों की निर्जरा के लिए की गई साधना के तीन दिन उपवास होने के उपरांत दोनो तपस्वी आकाश बडजात्या , अनीता जैन बड़जात्या को  जुलूस के रूप में अपने-अपने घर पर छोड़ा गया। इस दौरान लालसोट नगर सभापति कपिल पुरोहित व पार्षद अमित कुमार शर्मा द्वारा तपस्वियों का स्वागत किया गया ।लालसोट तहसील के सभी जिनालयो में भगवान का अभिषेक शांति धारा संपन्न की गई लालसोट तहसील में कालूवास ,डीडवाना, बगड़ी, मंडावरी ,  दौलतपुरा, लालसोट में भगवान का अभिषेक किया गया लालसोट के चंद्र प्रभु जैन मंदिर में बीसवें तीर्थंकर शनि ग्रह अरिस्ट निवारक मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जल, मौसमी रस, अनार रस ,नारीकेलेन ,दूध ,दही, घी, केसर ,सर्वोशधी सुगंधित धारा से पंचामृत अभिषेक व मंगल शांति धारा किया गया  एवं देव शास्त्र गुरु से क्षमा याचना की गई पश्चात छोटे जैन मंदिर में शांतिनाथ भगवान का एवं जैन नसियाॅ में नेमिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया उसके बाद सामूहिक क्षमा वाणी पर्व   मनाया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान माणकचंद बड़जात्या, अनिल बैनाड़ा, राकेश सोनी,महावीर प्रसाद जैन  अशोक अग्रवाल , पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र जैन, अजीत बड़जात्या ,अजीत सोनी ,जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या, अभिनव बैनाड़ा, प्रभाकर बडजात्या, अशोक सोनी, आगम जैन,अजित सोनी ,कमलेश बैनाड़ा ,सुनील जैन, रतन लाल बडजात्या, डॉक्टर ध्रुव जैन, पुष्पा देवी पाटनी, पवन आंटी, हेमलता बडजात्या, गीता गंगवाल,चंदा बडजात्या स्नेहलता सोनी सहित समाज के सभी महिला पुरुष मौजूद थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में भव्य स्वागत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी, थानाधिकारी जगदीश प्रधान के नेतृत्व में मुस्तैद रही पुलिस मंडावरी: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में प्रवेश करने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। यात्रा के कस्बे में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के समर्थन में नारे लगाए और प्रचार रथ का अभिनंदन किया। ​आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर मंडावरी थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए थानाधिकारी जगदीश प्रधान मय जाब्ता मौके पर तैनात रहे। पुलिस बल ने यात्रा मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखा ताकि आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ​नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने आमजन से यात्रा के साथ जुड़ने और मौके पर लगाए जा रहे शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में भव्य स्वागत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी, थानाधिकारी जगदीश प्रधान के नेतृत्व में मुस्तैद रही पुलिस




मंडावरी: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में प्रवेश करने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। यात्रा के कस्बे में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के समर्थन में नारे लगाए और प्रचार रथ का अभिनंदन किया।
​आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर मंडावरी थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए थानाधिकारी जगदीश प्रधान मय जाब्ता मौके पर तैनात रहे। पुलिस बल ने यात्रा मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखा ताकि आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
​नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने आमजन से यात्रा के साथ जुड़ने और मौके पर लगाए जा रहे शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जीवित रहते आत्मबोध जरूरी, तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अंतिम दिनों में जैन समाज के तपस्वियों द्वारा की गई तीन एवं पांच दिवसीय साधना-उपवास के उपलक्ष्य में सामूहिक धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर शांतिनाथ मंदिर व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन नसियां जी पहुंची। मार्ग में विभिन्न परिवारों ने तपस्वियों का स्वागत किया। समाजजनों ने तपस्या का अनुमोदन करते हुए भगवान महावीर से आगे भी साधना की शक्ति देने की प्रार्थना की। यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
    1
    जीवित रहते आत्मबोध जरूरी, तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा
तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अंतिम दिनों में जैन समाज के तपस्वियों द्वारा की गई तीन एवं पांच दिवसीय साधना-उपवास के उपलक्ष्य में सामूहिक धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर शांतिनाथ मंदिर व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन नसियां जी पहुंची। मार्ग में विभिन्न परिवारों ने तपस्वियों का स्वागत किया। समाजजनों ने तपस्या का अनुमोदन करते हुए भगवान महावीर से आगे भी साधना की शक्ति देने की प्रार्थना की। यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान
    1
    40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज बालघाट रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज। बालघाट। करौली देशभर रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया। इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे करने थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। �
    1
    रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत
मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज
बालघाट 
रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत
मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज।
बालघाट। करौली 
देशभर  रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। 
हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया।
इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे करने थे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। �
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ईसरदा–बंध बारेठा फीडर की खुली नहर के विरोध में किसानों की हुंकार, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब बामनवास। ईसरदा–बंध बारेठा फीडर परियोजना में प्रस्तावित खुली नहर के विरोध में किसानों ने रविवार को रामसिंहपुरा पुलिस चौकी के समीप विशाल महापंचायत आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की।डॉ रामखिलाडी मीणा चांदनहोली ने किसान महासभा को संबोधित करते हुए बताया कि महापंचायत में भूमि प्रभावित हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चे जुटे। किसानों ने एक स्वर में मांग उठाई कि पानी को खुली नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से बंध बारेठा तक पहुंचाया जाए। साथ ही जयपुर की फैक्ट्रियों से मोरेल बांध में पहुंच रहे रासायनिक पानी के समाधान की मांग भी रखी। महापंचायत को लेकर पुलिस एवं तहसील प्रशासन अलर्ट रहा।
    1
    ईसरदा–बंध बारेठा फीडर की खुली नहर के विरोध में किसानों की हुंकार, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब
बामनवास। ईसरदा–बंध बारेठा फीडर परियोजना में प्रस्तावित खुली नहर के विरोध में किसानों ने रविवार को रामसिंहपुरा पुलिस चौकी के समीप विशाल महापंचायत आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की।डॉ रामखिलाडी मीणा चांदनहोली ने किसान महासभा को संबोधित करते हुए बताया कि महापंचायत में भूमि प्रभावित हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चे जुटे। किसानों ने एक स्वर में मांग उठाई कि पानी को खुली नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से बंध बारेठा तक पहुंचाया जाए। साथ ही जयपुर की फैक्ट्रियों से मोरेल बांध में पहुंच रहे रासायनिक पानी के समाधान की मांग भी रखी। महापंचायत को लेकर पुलिस एवं तहसील प्रशासन अलर्ट रहा।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.