Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन सिटी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश तेज हवाओं ने बदला मौसम रुख
Anil Kumar journalist
हिंडौन सिटी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश तेज हवाओं ने बदला मौसम रुख
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- हिंडौन सिटी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश तेज हवाओं ने बदला मौसम रुख1
- बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा का बामनवास में भव्य स्वागत बामनवास। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास के सिरसाली मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, 28 ईस्या क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता मेघराज मीणा, शशि मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।4
- खेड़ा में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम हिण्डौन क्षेत्र के खेड़ा में रविवार को विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का संबोधन सुना। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और जनसेवा के संदेश को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में चल रहे सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज बालघाट रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज। बालघाट। करौली देशभर रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया। इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे करने थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। �1
- *ढिंढोरा में विकसित भारत - जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न* *ढिंढोरा, करौली, 27 सितंबर।* भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी माननीया स्मृति ईरानी के आह्वान तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के निर्देशन में, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार रविवार को आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला, ग्राम पंचायत ढिंढोरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक चला। हिंडौन सीडीपीओ श्याम प्रकाश चौधरी व ढिंढोरा सरपंच कीर्ति शर्मा धर्मपत्नी संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली की जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, बंटी जाटव, मोहन सिनेमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधि-विधान से गोद भराई की रस्म पूरी की गई - 1. ज्योति धर्मपत्नी अमित 2. आशा धर्मपत्नी सागर इसके साथ ही अन्नप्राशन संस्कार - 1. आस्था पुत्री आरती 2. ऋषभ पुत्र विनीता और प्रवेशोत्सव - मनु, सपना, उपेंद्र, हिमांशी, कल्पना का प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों प्रांजल, सपना, ज्योति, मोनू, अथर्व को गेम खिलाकर गिफ्ट भेंट किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैलाश बड़गुर्जर, सहायिका रेखा भंडारी, बबीता, सरिता, रहीसावानो, मीरा, ममता, शांति सहित सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र व तुलसी के गमले देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। ढिंढोरा सरपंच कीर्ति शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली की जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, बंटी जाटव, मोहन सिनेमा रहे। कार्यक्रम में विधि-विधान से गोद भराई की रस्म पूरी की गई - 1. ज्योति धर्मपत्नी अमित 2. आशा धर्मपत्नी सागर इसके साथ ही अन्नप्राशन संस्कार - 1. आस्था पुत्री आरती 2. ऋषभ पुत्र विनीता और प्रवेशोत्सव - मनु, सपना, उपेंद्र, हिमांशी, कल्पना का प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों प्रांजल, सपना, ज्योति, मोनू, अथर्व को गेम खिलाकर गिफ्ट भेंट किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैलाश बड़गुर्जर, सहायिका रेखा भंडारी, बबीता, सरिता, रहीसावानो, मीरा, ममता, शांति सहित सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र व तुलसी के गमले देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।2
- तेज बारिश से कटरा बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी; व्यापारियों का भारी नुकसान.... हिंडौन सिटी। रविवार रात हुई महज आधे घंटे की मुसलाधार बारिश ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के कारण शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कटरा बाजार और उसके आसपास के इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। नाले-नालियों के उफान पर होने से बारिश का पानी दर्जनों दुकानों के भीतर घुस गया, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का सामान खराब होने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। रविवार रात अचानक शुरू हुई बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कटरा बाजार, कंबल वॉल मार्केट की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का देकर ले जाते दिखाई दिए।1
- 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान1
- गंगापुर सिटी में निशक्त जागरण मंच के तत्वाधान में पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अहम बैठक आयोजित1