logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी नगर//- 🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ 🔳कटनी – शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर ग्राम मझगवां स्थित मानव जीवन विकास समिति परिसर में 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह, अन्य सदस्यगण तथा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं श्रीमती वंदना मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. संजयकांत भारद्वाज एवं श्रीमती रिचा दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक कार्य संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए शिविर की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सात दिवसीय प्रशिक्षण छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा टीमवर्क को विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं श्री निर्भय सिंह ने छात्राओं को संस्था के माध्यम से उपयोगी अनुभव अर्जित कर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिसर की जैव-विविधता का अवलोकन कर उससे प्रेरणा लेने तथा प्रोजेक्ट कार्य करने की सलाह दी। श्रीमती वंदना मिश्रा ने छात्राओं को आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने तत्परता दिखाते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा शिविर के सुचारु संचालन हेतु कार्य योजना तैयार की। नीलम सोनखरे द्वारा दलों का गठन कर ग्रुप लीडर नियुक्त किए गए, जिससे कार्य विभाजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह एवं श्रीमती रिचा दुबे ने छात्राओं को शिविर के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए अपेक्षित कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर का अवलोकन किया तथा छात्राओं, कार्यक्रम अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

3 hrs ago
user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
d1e984f3-f1ea-494b-94af-ece54f48ce21

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन ध्यान आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को करना पड़ता हैं समस्याओ का सामना नवरात्र पर्व भी नजदीक आ रहे है लेकिन सड़क मार्ग की हालत गंभीर रूप से है कृपया सड़क मार्ग सही करवाने में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे
    1
    नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन ध्यान आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को करना पड़ता हैं समस्याओ का सामना नवरात्र पर्व भी नजदीक आ रहे है लेकिन सड़क मार्ग की हालत गंभीर रूप से है कृपया सड़क मार्ग सही करवाने में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के ई विभाग में पदस्थ व्हीए सिद्दीकी अपनी ही विभाग के चौकीदार से₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है
    1
    कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के ई विभाग में पदस्थ व्हीए  सिद्दीकी अपनी ही विभाग के चौकीदार से₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी में अवैध शराब के खिलाफ उबाल: सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरिया (थाना स्लीमनाबाद) में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में लंबे समय से चल रहे कच्ची और अवैध शराब के धंधे से परेशान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा जनसमूह कलेक्ट्रेट पहुंचा। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गांव में खुलेआम शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं ने बयां किया दर्द ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के कारण घर-परिवार की शांति भंग हो रही है, आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस पर लापरवाही के आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रही। शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं। ज्ञापन में संबंधित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की गई है। सपा जिलाध्यक्ष का बयान डॉ. के. खान ने कहा कि “यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि समाज को बचाने की लड़ाई है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।” प्रहलाद सिंह ठाकुर ने भी कहा कि गांव का भविष्य दांव पर है और अब चुप नहीं बैठा जाएगा। प्रशासन पर टिकी निगाहें अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल गांव के लोगों में कार्रवाई की उम्मीद के साथ-साथ आक्रोश भी साफ दिखाई दे रहा है।
    4
    कटनी में अवैध शराब के खिलाफ उबाल: सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन
कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरिया (थाना स्लीमनाबाद) में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में लंबे समय से चल रहे कच्ची और अवैध शराब के धंधे से परेशान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा जनसमूह कलेक्ट्रेट पहुंचा। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गांव में खुलेआम शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
महिलाओं ने बयां किया दर्द
ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के कारण घर-परिवार की शांति भंग हो रही है, आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रही। शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं। ज्ञापन में संबंधित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की गई है।
सपा जिलाध्यक्ष का बयान
डॉ. के. खान ने कहा कि “यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि समाज को बचाने की लड़ाई है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।”
प्रहलाद सिंह ठाकुर ने भी कहा कि गांव का भविष्य दांव पर है और अब चुप नहीं बैठा जाएगा।
प्रशासन पर टिकी निगाहें
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल गांव के लोगों में कार्रवाई की उम्मीद के साथ-साथ आक्रोश भी साफ दिखाई दे रहा है।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कटनी। महाशिवरात्रि पर महाकाल सरकार सेवा समिति का भव्य आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया महाप्रसाद
    1
    कटनी। महाशिवरात्रि पर महाकाल सरकार सेवा समिति का भव्य आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया महाप्रसाद
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Din bhar bakchodi full on… 😎 Aur raat ko future ki tension non-stop on! 😭😂 Life ka asli balance yahi hai bhai!" . . #ComedyReels #Relatable #FutureTension #Bakchodi #IndianComedy #FunnyReels
    1
    Din bhar bakchodi full on… 😎
Aur raat ko future ki tension non-stop on! 😭😂
Life ka asli balance yahi hai bhai!"
.
.
#ComedyReels
#Relatable
#FutureTension
#Bakchodi
#IndianComedy
#FunnyReels
    user_Rahul Lakhera
    Rahul Lakhera
    Actor सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Rudra Pratap Singh Parihar
    1
    Post by Rudra Pratap Singh Parihar
    user_Rudra Pratap Singh Parihar
    Rudra Pratap Singh Parihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ उमरिया//छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है,जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।
    1
    छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
उमरिया//छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है,जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ज़ब कलेक्टर ही करेंगी कमिश्नर के आदेशो का उल्लंघन, तो कौन पालन करवायेगा शासकीय नियम *मैहर* रीवा कमिश्नर द्वारा विगत दिनों दिनांक 18/2/025 को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को पहल के तहत अपने कार्यालय आने हेतु साइकिल पैदल या इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करेंगे, प्रत्येक मंगलवार को कोई भी अधिकारी शासकीय कर्मचारी व्यक्तिगत पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। महिला अधिकारी कर्मचारी स्कूटी या सार्वजनिक वाहन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर मैहर कलेक्टर शासकीय वाहन में बैठकर कार्यालय पहुंच रही है, जिनको देखने के बाद सभी छोटे अधिकारी कर्मचारी भी अपने शासकीय वाहन में बैठकर कमिश्नर के नियमों को ठेंगा दिखाते हुऐ कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करेंगी तो बाकी के अधिकारी कर्मचारी भी बेलाइन होना तय है।
    1
    ज़ब कलेक्टर ही करेंगी कमिश्नर के आदेशो का उल्लंघन, तो कौन पालन करवायेगा शासकीय नियम
*मैहर* रीवा कमिश्नर द्वारा विगत दिनों दिनांक 18/2/025 को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को पहल के तहत अपने कार्यालय आने हेतु साइकिल पैदल या इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करेंगे, प्रत्येक मंगलवार को कोई भी अधिकारी शासकीय कर्मचारी व्यक्तिगत पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे।
महिला अधिकारी कर्मचारी स्कूटी या सार्वजनिक वाहन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नियमों को ताक  पर रखकर मैहर कलेक्टर शासकीय वाहन में बैठकर कार्यालय पहुंच रही है, जिनको देखने के बाद सभी छोटे अधिकारी कर्मचारी भी अपने शासकीय वाहन में बैठकर कमिश्नर के नियमों को ठेंगा दिखाते हुऐ कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करेंगी तो बाकी के अधिकारी कर्मचारी भी बेलाइन होना तय है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.