Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी नगर//- नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन ध्यान आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को करना पड़ता हैं समस्याओ का सामना नवरात्र पर्व भी नजदीक आ रहे है लेकिन सड़क मार्ग की हालत गंभीर रूप से है कृपया सड़क मार्ग सही करवाने में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे
आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
कटनी नगर//- नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन ध्यान आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को करना पड़ता हैं समस्याओ का सामना नवरात्र पर्व भी नजदीक आ रहे है लेकिन सड़क मार्ग की हालत गंभीर रूप से है कृपया सड़क मार्ग सही करवाने में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे
- आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिकटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेशसड़क मार्ग सही नहीं है1 hr ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन ध्यान आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को करना पड़ता हैं समस्याओ का सामना नवरात्र पर्व भी नजदीक आ रहे है लेकिन सड़क मार्ग की हालत गंभीर रूप से है कृपया सड़क मार्ग सही करवाने में नगर निगम प्रशासन ध्यान दे1
- कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के ई विभाग में पदस्थ व्हीए सिद्दीकी अपनी ही विभाग के चौकीदार से₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है1
- कटनी में अवैध शराब के खिलाफ उबाल: सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरिया (थाना स्लीमनाबाद) में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में लंबे समय से चल रहे कच्ची और अवैध शराब के धंधे से परेशान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. के. खान के नेतृत्व में बड़ा जनसमूह कलेक्ट्रेट पहुंचा। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गांव में खुलेआम शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं ने बयां किया दर्द ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के कारण घर-परिवार की शांति भंग हो रही है, आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस पर लापरवाही के आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रही। शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं। ज्ञापन में संबंधित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की गई है। सपा जिलाध्यक्ष का बयान डॉ. के. खान ने कहा कि “यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि समाज को बचाने की लड़ाई है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।” प्रहलाद सिंह ठाकुर ने भी कहा कि गांव का भविष्य दांव पर है और अब चुप नहीं बैठा जाएगा। प्रशासन पर टिकी निगाहें अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल गांव के लोगों में कार्रवाई की उम्मीद के साथ-साथ आक्रोश भी साफ दिखाई दे रहा है।4
- कटनी। महाशिवरात्रि पर महाकाल सरकार सेवा समिति का भव्य आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया महाप्रसाद1
- Din bhar bakchodi full on… 😎 Aur raat ko future ki tension non-stop on! 😭😂 Life ka asli balance yahi hai bhai!" . . #ComedyReels #Relatable #FutureTension #Bakchodi #IndianComedy #FunnyReels1
- Post by Rudra Pratap Singh Parihar1
- छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ उमरिया//छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है,जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।1
- ज़ब कलेक्टर ही करेंगी कमिश्नर के आदेशो का उल्लंघन, तो कौन पालन करवायेगा शासकीय नियम *मैहर* रीवा कमिश्नर द्वारा विगत दिनों दिनांक 18/2/025 को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को पहल के तहत अपने कार्यालय आने हेतु साइकिल पैदल या इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करेंगे, प्रत्येक मंगलवार को कोई भी अधिकारी शासकीय कर्मचारी व्यक्तिगत पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। महिला अधिकारी कर्मचारी स्कूटी या सार्वजनिक वाहन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर मैहर कलेक्टर शासकीय वाहन में बैठकर कार्यालय पहुंच रही है, जिनको देखने के बाद सभी छोटे अधिकारी कर्मचारी भी अपने शासकीय वाहन में बैठकर कमिश्नर के नियमों को ठेंगा दिखाते हुऐ कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करेंगी तो बाकी के अधिकारी कर्मचारी भी बेलाइन होना तय है।1