Shuru
Apke Nagar Ki App…
NEET पेपर देकर खुशी से झूलते हुए निकले बच्चे बाहर, बोले बहुत इजी पेपर था #sikar #neetexam #neetpaper
PGS INDIA NEWS
NEET पेपर देकर खुशी से झूलते हुए निकले बच्चे बाहर, बोले बहुत इजी पेपर था #sikar #neetexam #neetpaper
More news from राजस्थान and nearby areas
- चिड़ावा। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित अरडावतिया कॉलोनी और रानी सती मंदिर के आसपास के इलाकों में जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले करीब दस दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के साथ अत्यधिक गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नलों से आने वाला पानी इतना प्रदूषित है कि उसका उपयोग पीने के लिए तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता। पानी से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में पेट दर्द, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों में इस स्थिति को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।वार्डवासियों ने बताया कि वे कई बार जलदाय विभाग के कार्यालय जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को बोतलों में भरकर गंदा पानी भी दिखाया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को वार्डवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और SDM डॉ. नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं और शीघ्र समाधान करने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में विष्णु अग्रवाल, विशाल गौड़, रामावतार पारीक, घीसाराम शर्मा और संत कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।1
- जोबनेर महला मेगा हाईवे स्थित बोराज कस्बे के बस स्टैंड पर बीती रात एक दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान में अचानक भीषण आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अपरा तफरी मच गई। अचानक लगी दुकान में आग के बाद दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने के बाद दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। दमकल कर्मियों ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल आग के लगने के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Bhajan lal sharma1
- Post by Breaking Live News1
- हमारे घर में बहुत ज्यादा हाई वोल्टेज (लगभग 295V) आ रहा है, जिसके कारण हमारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए (उड़ गए)। हमने कई बार शिकायत दर्ज करवाई (फोन और ऑनलाइन), लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और नुकसान हो सकता है। 👉 कृपया तुरंत हमारी समस्या का समाधान करें।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों ही परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले छह माह से कार्यरत एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिसको लेकर अब बिजली विभाग के लाइनमैनों ने धरना शुरू कर दिया है। लाइनमैनों का आरोप है कि एफआरटी टीम संतोषजनक कार्य नहीं कर रही है, जिससे छोटी-छोटी खराबियों को भी समय पर ठीक नहीं किया जाता। इसका खामियाजा कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि फॉल्ट होने पर जिम्मेदारी उन पर डाल दी जाती है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब बताई जा रही है, जहां जरा सा मौसम बदलते ही बिजली लाइनों में फॉल्ट आ जाता है और रात-रातभर बिजली गुल रहती है। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही एफआरटी टीम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Bhajan lal sharma1
- Central Bureau of Investigation (CBI) और Enforcement Directorate (ED) जैसी एजेंसियों पर अक्सर विपक्ष आरोप लगाता है कि उनका इस्तेमाल राजनीतिक दबाव के लिए होता है, लेकिन सरकार और एजेंसियां कहती हैं कि वे कानून के तहत काम करती हैं1