पिथौरागढ़: एएचटीयू और सीडब्लूसी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों पर बाल श्रम की चेकिंग पिथौरागढ़। जनपद में बच्चों की सुरक्षा और बाल श्रम की रोकथाम के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के साथ मिलकर 'बर्चवुड एकेडमी' (BIRCHWOOD ACADEMY) में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा सीडब्लूसी से श्रीमती लता पन्त व श्रीमती प्रेमा सुतेड़ी ने छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, 'गुड टच-बैड टच' तथा उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के बाद टीम ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों को बाल श्रम के कानूनों के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों से मजदूरी न कराने की सख्त हिदायत दी गई।
पिथौरागढ़: एएचटीयू और सीडब्लूसी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों पर बाल श्रम की चेकिंग पिथौरागढ़। जनपद में बच्चों की सुरक्षा और बाल श्रम की रोकथाम के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के साथ मिलकर 'बर्चवुड एकेडमी' (BIRCHWOOD ACADEMY)
में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा सीडब्लूसी से श्रीमती लता पन्त व श्रीमती प्रेमा सुतेड़ी ने छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, 'गुड टच-बैड टच' तथा उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत
जानकारी दी गई। स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के बाद टीम ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों को बाल श्रम के कानूनों के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों से मजदूरी न कराने की सख्त हिदायत दी गई।
- पिथौरागढ़: CEIR पोर्टल की मदद से बेरीनाग पुलिस ने ढूंढा गुम हुआ मोबाइल, शिकायतकर्ता के चेहरे पर लौटी मुस्कान बेरीनाग (पिथौरागढ़): उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस की तकनीकी सतर्कता से एक बार फिर एक नागरिक का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया है। बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। क्या है पूरा मामला? ग्राम सांगड़ (बेरीनाग) के निवासी सुनील कुमार धानिक का मोबाइल फोन कुछ समय पहले कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी फोन न मिलने पर उन्होंने बेरीनाग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। CEIR पोर्टल से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस की टेक्निकल टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने भारत सरकार के 'CEIR' (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर गुम हुए मोबाइल का विवरण दर्ज कर उस पर लगातार ट्रैकिंग और निगरानी बनाए रखी। तकनीक का सटीक इस्तेमाल रंग लाया और पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल को सकुशल बरामद कर लिया। फोन पाकर जताया पुलिस का आभार मोबाइल बरामदगी के बाद बेरीनाग पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर फोन उसके वास्तविक मालिक सुनील कुमार धानिक के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर शिकायतकर्ता ने खुशी जताते हुए बेरीनाग पुलिस टीम और प्रभारी निरीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस की आमजन से अपील पिथौरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का भी मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है, तो वे घबराएं नहीं। तत्काल अपने नजदीकी थाने में जाकर मोबाइल के IMEI नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कराएं, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से फोन की शीघ्र ट्रैकिंग और बरामदगी की जा सके।1
- BRICS Summit 2026: मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के अनदेखे पल | Tea Meeting, Rare Moments | G Express BRICS Summit 2026 से सामने आए कुछ ऐसे Rare Unseen Moments, जिन्होंने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो में आप देखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद समेत कई वैश्विक नेताओं के अनौपचारिक और यादगार पल। वीडियो में नेताओं के बीच चाय पर बातचीत, गर्मजोशी भरे अभिवादन, भारतीय संस्कृति की झलक, रंगोली प्रदर्शन, वॉक-एंड-टॉक मोमेंट्स और आधिकारिक ग्रुप फोटो जैसे खास दृश्य देखने को मिलेंगे। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें। G Express – तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें।1
- नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार होते हुए नगर की बाजार का भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। शोभायात्रा में बच्चों ने नंदा राजजात का भी प्रदर्शन किया। नंदा राजजात की झांकी में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चे और शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए नगर के बाजारों से आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा के बाजार में पहुँचने पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले में शुभारंभ के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन में खास रंग भर दिया और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया। नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल1
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन टनकपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने और हिंदी के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।1
- पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबरपिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर1