logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू संपन्न कराने हेतु किए गए पुलिस प्रबन्ध के सम्बन्ध में दी गयी बाईट*

7 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
7 hrs ago

*आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू संपन्न कराने हेतु किए गए पुलिस प्रबन्ध के सम्बन्ध में दी गयी बाईट*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर। आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बुधवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना भी उनके साथ मौजूद रहे। आईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आवागमन मार्ग, विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। आईजी संजीव त्यागी ने मेला आयोजकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पी.के. गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    सावन मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। 
आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बुधवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना भी उनके साथ मौजूद रहे। आईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आवागमन मार्ग, विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
आईजी संजीव त्यागी ने मेला आयोजकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पी.के. गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई  बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क
संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    2
    गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित
संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में  कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो  लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट  अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी GHAGHASRA GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी 'संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर' के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।
    1
    संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
GHAGHASRA  GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी 'संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर' के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।
    user_Dk Pandey
    Dk Pandey
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।
    1
    समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है।
इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महुली पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सामुदायिक पुलिसिंग का दिया प्रेरक संदेश संतकबीरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या एवं आकांक्षा त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से ही एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय पुलिस उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। महुली पुलिस ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    1
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महुली पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सामुदायिक पुलिसिंग का दिया प्रेरक संदेश
संतकबीरनगर। 
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या एवं आकांक्षा त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से ही एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय पुलिस उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।
महुली पुलिस ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    1
    डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.