मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के आईएसबीटी टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा। किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के आईएसबीटी टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा
और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा। किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा
- Brahman Shubham 💛1
- कांगड़ा जिले के डागडा गांव में बाबा सिद्ध चानो जी का दरवार श्रद्धालु मानते हैं कलयुग की सच्ची सरकार 👉मंगलवार को 14 संक्रांति को अदायगी झंडा रससम गरली,11 अप्रैल ( सन्नी): हिमाचल प्रदेश के कागडा जिले में प्रागपुर तहसील ग्राम पंचायत बणी के वार्ड नं 1मे स्थित मन्दिर बाबा सिद्ध चानो जी को न्याय का देवता माना कहा जाता है। बाबासिद चानों मंदिर में दर्शनों के लिए दूर-दूर से भक्त अन्य राज्यों से दर्शनों के लिए आते हैं यह 400 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मन्दिर है . चानो सिद्ध मन्दिर में श्रधालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाबा के दरबार में श्रद्धा से श्रद्धालु बड़ी उम्मीद से आकर अपनी समस्याओ को दूर करने के लिए दरवार में वीनती करते हैं। बाबा सिद्ध चानो जी को न्याय का देवता माना जाता है। मन्दिर में आने बाले श्रद्धालुऔं का मानना है कि जिस किसी को कहीं न्याय नहीं मिलता, उसे बाबा के दरबार में न्याय जरूर मिलता है. बाबा सिद्ध चानो जी को कलयुग की सच्ची सरकार भी कहा जाता है. 👉बाबा सिद्ध चानो जी को मानते हैं कलयुग की सच्ची सरकार चानो सिद्ध बाबा जी को लोग इंसाफ का देवता भी कहां जाता है बही मंदिर के कमेटी के प्रधान मेंन पुजारी विनोद कुमार (बिकू ) ने बताया कि बाबा सिद्ध चानो जी का मंदिर 400 वर्षों से भी पुराना है. बाबा सिद्ध चानो जी की कहानी भी ऐतिहासिक है. बताया जाता है कि बाबा सिद्ध चानो जी एक राजा थे. वे डागडा गांव में प्रकट हुए और एक बट वृक्ष के नीचे विश्राम करने लगे. बाबा के विश्राम करने से पहले वह वृक्ष बिल्कुल सूखा हुआ था, लेकिन बाबा के विश्राम करने से तुरंत वह वृक्ष हरा भरा हो गया 👉मंदिर में लगा रहता है मंगलबार शनिवार को मेला। बाबा सिद्ध चानों जी के मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां पर स्थानीय जनता अन्य राज्यों से आने वाले सैकड़ों भक्त बाबाजी के दर्शन करते हैं जिससे कई गुणा भक्तों की संख्या बढ़ जाती है. मंदिर में बाबा सिद्ध चानो जी की प्रतिमा जी के साथ लालखा बली, भैरो की प्रतिमा स्थापित है। बही श्रधालुओं का मानना है कि बाबा सिद्ध चानो जी कलयुग के न्याय के देवता हैं. वे लोगों के दुखों को दूर करते थे और उन्हें न्याय दिलाते थे. 👉 बाबा के दरबार में सजती है दुकानें मन्दिर में मंगलवार और शनिवार को। प्रशाद , मनियारी, हलवाई, स्थानीय लोगों द्वारा बांस से बनाऐ हुऐ वर्तन सजाऐ हुए होते हैं जो श्रद्धालु बाबाजी के दरबार में आता है बह कुछ ना कुछ बसतु लेकर घर की और प्रस्थान करता है । 👉 मन्दिर में अपनी श्रद्धा अनुसार ला सकते प्रशाद जो भक्त बाबा जी के दरबार में आते हैं प्रशाद के बतौर अपनी श्रद्धा अनुसार का प्रशाद चढ़ाते हैं बल्कि कुछ लोग नई फसल आने पर कनक, आटा मक्की आदि चढ़ाया जाता है कुछ लोग अपने घरों में पाले हुए पशुओं को नये दुध होने पर दुध, दही, घी , रोटी में शंकर घी मिलाकर का चुरमा चढ़ाया जाता है ँ। श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर। बकरा , पहाड़ी भाषा में कूकड चढ़ाया जाता है 👉चानो सिद्ध बाबा के दरबार में मिलता है न्याय बताया जाता हैं कि जिस व्यक्ति को कहीं न्याय नहीं मिलता, उसे बाबा के दरबार में न्याय जरूर मिलता है. दरवार में मान्यता है कि वे हमेशा न्याय के पक्ष में फैसला देते हैं. जिन लोगों को कहीं न्याय नहीं मिलता, वे बाबा सिद्ध चानो जी के दरबार में आते हैं और उन्हें न्याय मिलता है. बाबा सिद्ध चानो जी के दरबार में लोग अपनी समस्याएं बताते हैं और बाबा जी उन समस्याओं का समाधान भी करते हैं. कहा जाता है कि बाबा सिद्ध चानो जी के दरबार में जो लोग सच्चे मन से आते हैं, उन्हें न्याय जरूर मिलता है। बही मन्दिर के पुजारियों ने बताया 👉 डागडा बाबा चानो सिद्ध मन्दिर जी की कहानी प्राचीन समय की बात है द्वापर युग में कैलाश नाम का एक राजा मक्का मदीना में राज करता था। वह भगवान शिव जी का बहुत बड़ा भक्त था। राजा कैलाश के राज्य में हर कोई सुखी था परंतु राजा उदास रहते थे। इसका कारण राजा के मंत्रियों ने जानना चाहा और कहा कि राजन आपके राज्य में हर कोई सुखी है, आप दुखी लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन फिर भी आप अंदर ही अंदर दुखी दिखाई देते हैं ऐसा क्यों है? तब राजा ने बताया कि मैं अपनी कोई संतान नहीं होने से दुखी हूं। इस पर मंत्रियों ने कहा कि आप भगवान शिव के इतने बड़े भक्त हैं, आप भगवान शिव की शरण में जाएं। शिव जी आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। तब राजा कैलाश ने भगवान शिव जी की तपस्या की, जिससे खुश होकर शिव जी प्रकट हुए और राजा को वरदान मांगने के लिए कहा। राजा कैलाश ने उनसे पुत्र प्राप्ति का वरदान मांगा। भगवान शिव ने उन्हें चार पुत्रों का वरदान दिया और कहा कि तुम्हारा सबसे छोटा पुत्र बलशाली और विशलकाय होगा। उसके बाद राजा कैलाश की पत्नी ने चार पुत्रों को जन्म दिया। राजा के पुत्रों का नामकरण किया गया और उनके नाम कानो, वानो, सदुर और छोटे पुत्र का नाम चाणुर रखा गया। राजा के दरबार में रूक्को नाम की दाई थी जिसने इन बालकों का पालन-पोषण किया । समय के साथ चारों वालक जवान हुए, चाणुर इन सब में बड़ा तेजस्वी और बलवान था। 👉 बाबाजी चानो सिद्ध मन्दिर में झंडा रस्म अदायगी चानो सिद्ध मन्दिर में 14 तारीख मंगलवार संक्रान्ति को बैसाखी के माह में के दिन झंडा रस्म अदायगी की जाती है। जिसमें पिछली रात को बाबा जी के दरबार में दहाजा भी करवाया जाता है । 👉लंगर भवन में है लंगर लगाने का है पूरा प्रबंध चानो सिद्ध मन्दिर में शनिवार के दिन भक्तों द्वारा लंगर भी लगाए जाते हैं गर्मियों के मई, जून माह प्रत्येक शनिवार को श्रधालुओं द्वारा लंगरो का आयोजन किया जाता है ।10
- Post by Till The End News1
- बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।1
- रिवालसर बैसाखी मेला 2026 का भव्य आगाज | शोभायात्रा, नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़ | संजीव गुलेरिया LIVE1
- हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक1
- Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Till The End News1