Shuru
Apke Nagar Ki App…
वालपुर भगोरिया में गूंजा संस्कृति का स्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग - ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग थिरके वालपुर भगोरिया में गूंजा संस्कृति का स्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग - ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग थिरके
आलीराजपुर समाचार
वालपुर भगोरिया में गूंजा संस्कृति का स्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग - ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग थिरके वालपुर भगोरिया में गूंजा संस्कृति का स्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग - ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग थिरके
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वालपुर भगोरिया में गूंजा संस्कृति का स्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग - ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग थिरके1
- aadiwasi New video bhagoriya sandva alirajpur jile Instagram@niruvlog132
- बड़वानी। बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवेल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। हादसे में करीब 15 से 16 यात्री घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस अचानक सड़क से नीचे उतरती नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खामी, विशेषकर स्टेयरिंग सिस्टम फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि “हादसे में घायल 15 से 16 यात्रियों को अस्पताल लाया गया था। अधिकांश को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी का उपचार जारी है।” पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और वाहन चालकों को नियमित रूप से वाहन की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।1
- भारत की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के अमिट 7000 से अधिक गीतों व 23 भाषाओं के गीतों को संग्रहालय बना रखा ह सुमन चोराशिया जी ने उनके जन्मदिन पर हुई विशेष चर्चा ।2
- ना परीक्षा रेलवे मे ं एंट्री का मौका, 5349 पदो ं पर वैकेंसी, 10वी ं पास करें अप्लाई अगर आप 10वीं और आईटीआई पास ह ैं और रेलवे में ट्रेनिंग लेकर नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नही ं देना है. ऐस े में जल्दी से वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें वर्ना मौका हाथ से निकल जाएगा, बिना एग्जाम दिए रेलवे1
- राजपुर। खंडवा से बड़वानी जा रही अमन बस (MP 12 P 0379) शुक्रवार सुबह जुलवानिया रोड, राजपुर के पास टेपर के कारण अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े एवं उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 14 लोगों को अस्पताल लाया गया। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आईं या वे सुरक्षित रहे। हादसे में घायल यात्रियों में नागेंद्र राम (42) निवासी जुलवानिया बिहार, सुनील पिता बलराम (34) निवासी खंडवा, शांतिलाल लोखनड़े (71) निवासी भीकनगांव, गोलु भगवान (18) निवासी तलवाड़ा बुजुर्ग, रामप्यारी पति सुखलाल (60) निवासी भाडलाई खरगोन, राकेश रूखा (30) निवासी वासवी, एजाज हबीब खा (40) निवासी खरगोन, राजाराम लक्ष्मण यादव (45) निवासी ओझर, मुकेश उमराव सिंह निवासी भीकनगांव, शरद पवार निवासी भीकनगांव सहित अन्य यात्री शामिल हैं। घटना के दौरान आसपास के सामाजिक लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने व अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से (मोहकमपुरा, पांच करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कब होगा लोकार्पण! वहीं एक करोड़ की लागत से बने क्वाटर का कोई धणी दोरी नहीं आखीर कब सरकार भेजेगी बड़े अस्पताल में प्रयाप्त स्टाफ! एक और हमारी राजस्थान की भाजपा सरकार के मुखीया मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व राजस्थान के चिकित्सा मंत्री राजस्थान में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दुर दराज गरिब आदीवासी क्षेत्रों में बड़े अस्पताल बना कर जनता को समर्पित करने का ढिंढोरा पीटने से पिछे नहीं हटती दिखाई दे रही है वहीं इन गरीब आदिवासी क्षेत्र में भले ही नि शुल्क ईलाज का दावा भी सीना ठोक कर करती हे की हमारी भाजपा की सरकार ने दो सालों में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी सरकार लाख दावे करे पर हकीकत कुछ और ही बया करती नजर आ रही है! आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मोहकमपुरा में पुर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहें अशोक गहलोत ने कुशलगढ़ विधायक श्रीमती रमीला हुरतिंग खडीया की पहल पर मोहकमपुरा में 5करोड की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देकर एक बड़ा तथा सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दिनांक। 5अक्टुबंर सन 2023 को विधिवत उद्घाटन किया था तब मोहकमपुरा,सातलिया,भवरदा व आसपास के आमजनों को लगा था की नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से गरीब मरीजों को सरकारी व मुफ्त ईलाज मुहैय्या होगा मगर गरीबों का यह सपना सिर्फ सपना ही बनकर रगया एंसा दिखाई देता नजर आ रहा है! पांच करोड़ की लागत से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर पुरी तरह तैयार होने के बाद भी अब यह अस्पताल लोकार्पण की बांट जोहता नजर आ रहा है एंसा क्यों!हम आपको बतादे की जब नया भवन पुरी तरह तैयार हैं तो मौजूदा सरकार प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा विभाग लोकार्पण क्यों नहीं करवातें कहीं न कहीं या तो राजनीतिक दलों की हट धर्मिता कंहे या जान बुझ कर दाने डाल कर मुर्गों को लड़ाने की कंही चाल तों नहीं इधर जब हमने युवा शिक्षित समाज सेवी पाटडी निवासी दीनेश भुरीया से पुछा तो भुरीया ने कंहा की यह क्षेत्र नान कंमाडं है अत्यधिक गरीब इलाका हे यंहा पांच करोड़ से बना अस्पताल कब से बनकर तैयार है पर जंगल में मौर नांचा किसने देखा वाली कहावत यंहा चरितार्थ होती दिखाई देती नजर आ रहीं हे भुरीया ने राजनीतिक दलों के उन जन प्रतिनिधियों की कथनी व करनी पर रोष जताते हुएं कंहा की अब जनजाति आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का युवा पुरी तरह जाग चुका है अब लेट लतीफी व आना कानी नहीं चलने वाली है कुछ ही दिनों में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव होनेवाले हे इन मुद्दों पर जो राजनीतिक दल जनता का भरोसा जीतेंगे वो ही जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे नागनाथ,सांपनाथ वाला रवैया अब बर्दाश्त नहीं होंगा इतना ही नहीं सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया लौकारपण नहीं किया इस बड़े अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है वैसे भी कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक श्रीमती रमीला हुरतिंग खडीया ने अस्पतालों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी को कांग्रेस पार्टी के बेनर तले स्टाफ लगाने व ईलाज हेतु जनता का दर्द ज्ञापन के माध्यम से सरकार को कुंभकर्ण की निंद सोई सरकार को जगाने की भरपूर कोशिश की तब लगा था की अब कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अस्पतालों की दशा व दिशा अब सुधरेगी मगर सरकार व प्रशासन ने कोई सुघ नहीं ली इसी के चलते गरीब मरीजों को ईलाज हेतु तथाकथित निम हाकीम झोला छाप बंगाली डाक्टरों के षोषण का शिकार होना पड़ता है वहीं पुरा स्टाफ नहीं होने से मध्यप्रदेश व गुजरात में ईलाज के लिए जाना गरीबों की मजबूरी नहीं तो क्या! इतना ही नहीं पिछले पांच वर्षों पहले सरकार ने क़रीब एक करोड़ के आसपास मोहकमपुरा में स्टाफ के रहने के लिए सर्व सुविधा युक्त कमरे भी बनवाएं मगर सरकार की व अधिकारियों की बै रुखी के चलते सर्व सुविधा युक्त कमरे लावारिस हालत में है यहां अज्ञात लोगों ने बनाएं कमरों के दरवाजे लाईटे मंहगे उपकरणों पर भी अपनी नियत बिगाड़ कर उन कमरों को लावारिस बना डाला मगर इन कमरों की सुघ नहीं ली तो क्या ये करोड़ों रुपए खर्च कर सिर्फ और सिर्फ दिखावें के लिए खर्च किए हमने पुर्व में भी कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हमने प्रमुखता से खबर दिखाई बाद भी सरकार जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी यो ने कोई सुघ नहीं ली!देखना यह होगा कि पांच करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कब होगा कब मोहकमपुरा में पुरा स्टाफ सरकार भेजेगी तथा कब उन कमरों की काया पलटें गी या नहीं यह तों वक्त ही बताएगा!4
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आलीराजपुर के उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया उत्सव में पहुंचे,1