logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली बीत जाने के बावजूद भी अभी भी कार्य अधर में,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, होली बीत जाने के बावजूद भी अभी भी कार्य अधर में,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों द्वारा तहसील में सौंपा गया ज्ञापन,जिम्मेदार अनभिज्ञ राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कला (खीरी)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर ढाका में सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही अब सिस्टम की संवेदनहीनता का नमूना बन गई है। गांव में प्रस्तावित 160 मीटर सड़क का निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने महज 100 मीटर तक पीली ईंट की सोलिंग (एजिंग) कर काम को बीच में ही छोड़ दिया, जिससे उखड़ी हुई ईंटें अब राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य रुकने का कारण पूछने पर पहले होली के त्योहार और मजदूरों की कमी का हवाला दिया गया था। आश्वासन दिया गया था कि होली के बाद काम तेजी से शुरू होगा, लेकिन त्योहार बीते कई दिन गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं और ग्रामीण खुद तहसील मुख्यालय जाकर लिखित ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। सबसे बड़ा सवाल ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के समन्वय पर खड़ा हो रहा है। एक तरफ ग्रामीण तहसील में ज्ञापन देने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पलिया ब्लॉक के बीडीओ का साफ तौर पर यह कहना कि "उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है",जो पूरे तंत्र की पोल खोलता है। सवाल यह है कि आखिर ज्ञापन देने और खबरों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ कैसे हैं? अब एक बार फिर दो दिन के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है, जिसे ग्रामीण महज टालमटोल मान रहे हैं। "बाक्स= सड़क निर्माण कार्य में देरी या किसी भी प्रकार के ज्ञापन की मुझे कोई पूर्व जानकारी नहीं है। देखना पड़ेगा क्या मामला है हो सकता हो धनराशि खत्म हो गई हो नई वाला किस्त आएगी तो बनाएंगे देखना पड़ेगा अभी कुछ बता नहीं सकते खंड विकास अधिकारी की जुबानी पलिया देहात सर्वेश कुमार तिवारी,बीडीओ, पलिया ब्लॉक <बाक्स "मामला संज्ञान में है। इंटरलॉक ईंट की ट्रॉली आ गई है दूसरी जगह रखी गई है वहां जगह नहीं थी रखने की अभी रोड़ा पड़ेगा काम सारा हो जाएगा तीन-चार दिन में मजदूरों की व्यवस्था कराई जा रही है। अगले दो दिन के भीतर सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में दोबारा शुरू करा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी योगेश कुमार की जुबानी

2 hrs ago
user_Anand Kumar
Anand Kumar
Artist पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
9efb276f-ea6c-42a1-b631-7ecaf3886128

होली बीत जाने के बावजूद भी अभी भी कार्य अधर में,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, होली बीत जाने के बावजूद भी अभी भी कार्य अधर में,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों द्वारा तहसील में सौंपा गया ज्ञापन,जिम्मेदार अनभिज्ञ राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कला (खीरी)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर ढाका में सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही अब सिस्टम की संवेदनहीनता का नमूना बन गई है। गांव में प्रस्तावित 160 मीटर सड़क का निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने महज 100 मीटर तक पीली ईंट की सोलिंग (एजिंग) कर काम को बीच में ही छोड़ दिया, जिससे उखड़ी हुई ईंटें अब राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य रुकने का कारण पूछने पर पहले होली के त्योहार और मजदूरों की कमी का हवाला दिया गया था। आश्वासन दिया गया था कि होली के बाद काम तेजी से शुरू होगा, लेकिन त्योहार बीते कई दिन गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं और ग्रामीण खुद तहसील मुख्यालय जाकर लिखित ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। सबसे बड़ा सवाल ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के समन्वय पर खड़ा हो रहा है। एक तरफ ग्रामीण तहसील में ज्ञापन देने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पलिया ब्लॉक के बीडीओ का साफ तौर पर यह कहना कि "उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है",जो पूरे तंत्र की पोल खोलता है। सवाल यह है कि आखिर ज्ञापन देने और खबरों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ कैसे हैं? अब एक बार फिर दो दिन के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है, जिसे ग्रामीण महज टालमटोल मान रहे हैं। "बाक्स= सड़क निर्माण कार्य में देरी या किसी भी प्रकार के ज्ञापन की मुझे कोई पूर्व जानकारी नहीं है। देखना पड़ेगा क्या मामला है हो सकता हो धनराशि खत्म हो गई हो नई वाला किस्त आएगी तो बनाएंगे देखना पड़ेगा अभी कुछ बता नहीं सकते खंड विकास अधिकारी की जुबानी पलिया देहात सर्वेश कुमार तिवारी,बीडीओ, पलिया ब्लॉक <बाक्स "मामला संज्ञान में है। इंटरलॉक ईंट की ट्रॉली आ गई है दूसरी जगह रखी गई है वहां जगह नहीं थी रखने की अभी रोड़ा पड़ेगा काम सारा हो जाएगा तीन-चार दिन में मजदूरों की व्यवस्था कराई जा रही है। अगले दो दिन के भीतर सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में दोबारा शुरू करा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी योगेश कुमार की जुबानी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावधान! ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, पलिया में CSC संचालक से 25 हजार की धोखाधड़ी पलिया-खीरी (11 मार्च 2026): अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक हैं या ऑनलाइन लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील अंतर्गत ग्राम पट्टी पतवारा से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने बड़ी चालाकी से एक संचालक को अपना शिकार बनाया। क्या है पूरा मामला? पीड़ित संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। उसने ₹25,000 ट्रांसफर कराने की बात कही और एक QR कोड दिखाया। अर्पित ने जैसे ही उस कोड पर ₹25,000 ट्रांसफर किए, आरोपी पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा और इधर-उधर देखने लगा। मौके पर पकड़ा गया आरोपी पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने चतुराई से दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल? पीड़ित अर्पित कुमार का कहना है कि घटना को दूसरा दिन बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक उनके पैसे वापस नहीं मिले हैं। अर्पित ने यह भी आरोप लगाया कि यह व्यक्ति पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना निशाना बना चुका है। "उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया जाता है, लेकिन इन बेखौफ ठगों के बुलंद हौसले प्रशासनिक मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है।"
    1
    सावधान! ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, पलिया में CSC संचालक से 25 हजार की धोखाधड़ी
पलिया-खीरी (11 मार्च 2026): अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक हैं या ऑनलाइन लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील अंतर्गत ग्राम पट्टी पतवारा से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने बड़ी चालाकी से एक संचालक को अपना शिकार बनाया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। उसने ₹25,000 ट्रांसफर कराने की बात कही और एक QR कोड दिखाया। अर्पित ने जैसे ही उस कोड पर ₹25,000 ट्रांसफर किए, आरोपी पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा और इधर-उधर देखने लगा।
मौके पर पकड़ा गया आरोपी
पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने चतुराई से दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल?
पीड़ित अर्पित कुमार का कहना है कि घटना को दूसरा दिन बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक उनके पैसे वापस नहीं मिले हैं। अर्पित ने यह भी आरोप लगाया कि यह व्यक्ति पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना निशाना बना चुका है।
"उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया जाता है, लेकिन इन बेखौफ ठगों के बुलंद हौसले प्रशासनिक मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है।"
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन व रात में करते हैं खनन,बरसोला कला,जसनगर, कौड़ियाला घाट, दिन-रात करते हैं खनन आखिर क्यों मेहरबान है इन पर प्रशासन
    1
    खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन व रात में करते हैं खनन,बरसोला कला,जसनगर, कौड़ियाला घाट, दिन-रात करते हैं खनन आखिर क्यों मेहरबान है इन पर प्रशासन
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    4
    39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं।
उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    user_Gaurav gupta
    Gaurav gupta
    रिपोर्टर पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं • अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा - अखिलेश यादव
    1
    • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं
• अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा
- अखिलेश यादव
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर अपनी ही माँ, उर्मिला देवी (58 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटकाने का संगीन आरोप है। यह घटना बीते 17 फरवरी को ग्राम दीक्षितपुर में हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा इस पर इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लखनऊ और खीरी में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान और उनकी टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
    2
    लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त पर अपनी ही माँ, उर्मिला देवी (58 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटकाने का संगीन आरोप है। यह घटना बीते 17 फरवरी को ग्राम दीक्षितपुर में हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा इस पर इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लखनऊ और खीरी में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान और उनकी टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad
    1
    Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Local Politician पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर, नकदी व बाइक बरामद राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां-खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर (स्मैक), भारी मात्रा में नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 31 CJ 4442) भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिंघिया कस्बा थाना पलिया तथा उमेश राना पुत्र रामपुरन निवासी वार्ड नंबर 8 धनगढ़ी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में थाना पलिया में मु.अ.सं. 66/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
    1
    पलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर, नकदी व बाइक बरामद
राष्ट्रीय भारत संवाददाता 
आनंद गोस्वामी 
पलिया कलां-खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर (स्मैक), भारी मात्रा में नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 31 CJ 4442) भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिंघिया कस्बा थाना पलिया तथा उमेश राना पुत्र रामपुरन निवासी वार्ड नंबर 8 धनगढ़ी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
इस मामले में थाना पलिया में मु.अ.सं. 66/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    Artist पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी
    1
    थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.