कोतमा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 वर्षीय बालक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार अनूपपुर - कोतमा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय वेदांश त्रिपाठी, जो कोतमा के शिक्षक श्री आर.के. त्रिपाठी के पुत्र हैं, को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार कर्मचारी घायल बच्चे को तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन एक निजी कंपनी जेएमएस में कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगाया गया था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी चालक की पहचान और कार्रवाई की मांग की जा रही है। घायल वेदांश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, बच्चे के इलाज का पूरा खर्च और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप मध्य प्रदेश/ उमरिया- जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच /सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर में सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को थमाया आवेदन।1
- ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया1
- थोड़ा पढ़-लिख लेने के बाद, अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद या थोड़ा पैसा आ जाने के बाद आज कई लड़के-लड़कियाँ अपनी शादी तक दांव पर लगा देते हैं। वजह सिर्फ इतनी कि उन्हें लगता है—"सामने वाला मेरे लायक नहीं है, मेरे स्टैंडर्ड का नहीं है।" वहीं एक सफल अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कहती हैं—"अगर प्रेम में यह स्वीकार्यता ही नहीं कि यह इंसान तौलिया भी यहीं रखेगा, अपनी आदतों के साथ रहेगा... तो फिर वह प्रेम कैसा?" जब भी मैं आम्रपाली जी के बारे में लिखता हूँ, कुछ लोग पूछते हैं—"आम्रपाली जी ही इतनी पसंद क्यों हैं?" शायद इसलिए... क्योंकि उन्हें देखकर महसूस होता है कि सफलता अगर ज़मीन से जुड़ी रहे, तो वह आम्रपाली दुबे जैसी ही खूबसूरत लगती है। आज उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप मिला। उनकी बातें सुनीं, तो मन सचमुच खुश हो गया।1
- श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार सावन स्पेशल एक स्थान जिस जगह सनातनी भाइयों बहनों को मिलेगा पूजा पाठ के सभी समान कम कीमत अच्छा क्वालिटी पता मेन रोड नगर पंचायत पटना दिव्येश महराज विक्रेता1
- जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : कलेक्टर मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश हर घर जल प्रमाणन, स्रोत सुदृढ़ीकरण और नियमित पेयजल आपूर्ति पर दिया जोर1
- धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : उप मुख्यमंत्री अरुण साव1
- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला, 6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। हमले के दौरान फैज खान ने लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में खरसिया पुलिस चौकी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की सूचना मिलने पर एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक1