गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ते ही सिकंदरा गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग तपती धूप में लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन इसके बावजूद कई ग्रामीणों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बा सिकंदरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर वह कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे गैस सिलेंडर लेने पहुंचे कई ग्राहकों ने एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कुछ ग्राहकों ने बताया कि गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी उनके खातों में समय पर नहीं पहुंच रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही गैस सिलेंडर की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, इसके बावजूद सिलेंडर पाने के लिए सुबह से शाम तक कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाता है तो डिलीवरी के नाम पर अलग से चार्ज लिया जाता है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। मामले को लेकर ग्राहकों ने संबंधित विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ते ही सिकंदरा गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग तपती धूप में लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन इसके बावजूद कई ग्रामीणों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बा सिकंदरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर वह कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे गैस सिलेंडर लेने पहुंचे कई ग्राहकों ने एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कुछ ग्राहकों ने बताया कि गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी उनके खातों में समय पर नहीं पहुंच रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही गैस सिलेंडर की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, इसके बावजूद सिलेंडर पाने के लिए सुबह से शाम तक कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाता है तो डिलीवरी के नाम पर अलग से चार्ज लिया जाता है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। मामले को लेकर ग्राहकों ने संबंधित विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ2
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल कानपुर देहात। जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे। पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।1
- संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बागपत - सेना के जवानों ने पेश की अनूठी मिसाल, दिवंगत फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में निभाई पिता की भूमिका, वर्दी में पहुंचे जवानों ने कन्यादान और विदाई की रस्म निभाई, कन्यादान में छह लाख दस हजार रुपये की राशि भी भेंट की, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जवानों की इस पहल से परिवार को सहारा मिला1
- संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1