तेरा गांव में फलदार आम के पेड़ पर चला आरा, मीडिया पहुंचते ही ठेकेदार फरार; वन विभाग ने कार्रवाई की कही बात संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
तेरा गांव में फलदार आम के पेड़ पर चला आरा, मीडिया पहुंचते ही ठेकेदार फरार; वन विभाग ने कार्रवाई की कही बात संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ2
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दूध लेकर जा रहे बाइक सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना औरैया–फफूंद मार्ग पर सेंगर नदी पुल के पास हुई। शेरपुर सरैया निवासी महेश चंद्रपाल (56), पुत्र श्याम सुंदर पाल, सुबह अपने गांव से बाइक पर दूध लेकर औरैया शहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एंगल उनकी जांघ में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचोली रेफर कर दिया।1
- औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बागपत - सेना के जवानों ने पेश की अनूठी मिसाल, दिवंगत फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में निभाई पिता की भूमिका, वर्दी में पहुंचे जवानों ने कन्यादान और विदाई की रस्म निभाई, कन्यादान में छह लाख दस हजार रुपये की राशि भी भेंट की, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जवानों की इस पहल से परिवार को सहारा मिला1
- संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1