Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दीक्षा शर्मा का हुआ स्थानांतरण हमीरपुर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है उन्हें पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है वहीं, मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है
ISLAM
ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दीक्षा शर्मा का हुआ स्थानांतरण हमीरपुर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है उन्हें पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है वहीं, मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग: नाले की तत्काल सफाई कराई जाए नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे2
- खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, ग्रामीण का आरोप है कि गुरगवां खदान में बिना ओटीपी और बिना अनुमति के धड़ल्ले से किया जा रहा बालू खनन ।1
- पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- बांदा: कानपुर देहात की रहने वाली स्नेहा देवी ने पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च 2026 की रात उसके पति पंकज विश्वकर्मा और बहनोई कैशल किशोर ने उसके पिता के घर में आग लगा दी, जिससे करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। स्नेहा का यह भी आरोप है कि जसपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #BandaNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #JusticeForVictim #UPNews #FireIncident1
- आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है— बिना किसी सूचना के बिजली कटौती उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक ⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है। 📢 कांग्रेस ने मांग की है कि 👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए 👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो 🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…1
- तहसील मौदहा में एसडीएम व पेशकार के कथित अभद्र व्यवहार से नाराज़ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। सीनियर अधिवक्ता बरदानी प्रसाद के साथ पेशकार द्वारा अभद्रता और शिकायत पर एसडीएम करणवीर सिंह के भी अमर्यादित व्यवहार के आरोप के बाद मामला गरमा गया। घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन मौदहा ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि एसडीएम और पेशकार के स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अध्यक्ष शिवलाल पाल ने बताया कि दो दिन बाद फिर बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।1