वीरगति दिवस पर पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में युवाओं ने किया नमन। अंचल के वीर सपूतों की वीरगति अंचल के युवाओं के लिए देशभक्ति व राष्ट्र प्रेमी की अमर गाथा है - धर्मेंद्र सिंह तोमर। अंबाह/पोरसा देशभक्ति से ओत-प्रोत और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत मां की सेवा में समर्पित होना हमारे अंचल के सपूतों के दिलों में हमेशा की शहादत जूनून और सपना रहता है,इस शहादत को संभाले रखना हम सभी युवाओं का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है यह बात तरमसा के लाल जगराम सिंह तोमर साहब की 9वें बलिदान दिवस पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष और सेवानिवृत हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में संबोधित करते हुए कही। आपको बता दें तरसमा निवासी जगराम सिंह तोमर 2017 में जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए व राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को समर्पित हुए थे शहीदों की भूमि कहे जाने वाले तरसमा में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आज तक 17 से अधिक सपूतों ने शहादत को गले लगाकर वीरता का अद्वितीय उदाहरण दिया है। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र प्रेमी और शहीदों के सेवक अंकित सिंह तोमर व उनकी क्रांतिकारी टीम ने ,समाजसेवी और युवाओं ने पुष्पांजलि व दीपांजलि कर शहादत को नमन किया, लेकिन निंदनीय विषय यह रहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अंचल के सपूत की शहादत दिवस पर पुष्पांजलि करने नहीं पहुंचा इसलिए युवाओं में आक्रोश भी दिखा।
वीरगति दिवस पर पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में युवाओं ने किया नमन। अंचल के वीर सपूतों की वीरगति अंचल के युवाओं के लिए देशभक्ति व राष्ट्र प्रेमी की अमर गाथा है - धर्मेंद्र सिंह तोमर। अंबाह/पोरसा देशभक्ति से ओत-प्रोत और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत मां की सेवा में समर्पित होना हमारे अंचल
के सपूतों के दिलों में हमेशा की शहादत जूनून और सपना रहता है,इस शहादत को संभाले रखना हम सभी युवाओं का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है यह बात तरमसा के लाल जगराम सिंह तोमर साहब की 9वें बलिदान दिवस पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष और सेवानिवृत हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को पुष्पांजलि व दीपांजलि
सभा में संबोधित करते हुए कही। आपको बता दें तरसमा निवासी जगराम सिंह तोमर 2017 में जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए व राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को समर्पित हुए थे शहीदों की भूमि कहे जाने वाले तरसमा में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आज तक 17 से अधिक सपूतों ने शहादत को गले लगाकर
वीरता का अद्वितीय उदाहरण दिया है। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र प्रेमी और शहीदों के सेवक अंकित सिंह तोमर व उनकी क्रांतिकारी टीम ने ,समाजसेवी और युवाओं ने पुष्पांजलि व दीपांजलि कर शहादत को नमन किया, लेकिन निंदनीय विषय यह रहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अंचल के सपूत की शहादत दिवस पर पुष्पांजलि करने नहीं पहुंचा इसलिए युवाओं में आक्रोश भी दिखा।
- दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अंबाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। दिल्लाधिपति अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय के जन्म जयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार ने निभाई सहभागिता अंबाह दिल्लाधिपति और तोमर वंश के कुल भूषण राजा अनंगपाल सिंह तोमर द्वितीय की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अंचल के संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में यात्रा डाक बंगला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पोरसा रोड पर जय देवी गार्डन पर समापन हुआ उसके उपरांत समाज प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया पोरसा चौराहे पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम के मनोज सिंह तोमर पूठा ने संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत दंडवत किया और महाराजा अनंगपाल सिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व समूची शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। , रोहित शर्मा, भीमसेन सिंह थरा, हरिमोहन शर्मा , आयोजक मंडल,सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय समाज बंधु, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सखबार व अन्य समाजसेवी व शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।2
- पोरसा में अस्पताल शुरू कराने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पोरसा। नगर में अस्पताल की सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को पोरसा शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय परिसर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद हिंडोलिया एवं अंबाह विधायक देवेंद्र सकवार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा शहर में समुचित अस्पताल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से पोरसा में अस्पताल का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर करीब साढ़े तीन बजे तक चला। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रदर्शन में करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पोरसा क्षेत्र की आबादी को देखते हुए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। अस्पताल के अभाव में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाना पड़ता है। ऐसे में पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाना क्षेत्रवासियों के हित में आवश्यक है। धरना-प्रदर्शन में मोहन सिंह तोमर, दीवान सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर, हरीश हिंडोलिया, विष्णु सिंह तोमर, मोनू सिंह तोमर, संजीव जैन, महावीर जैन, महेश शिवहरे, सियाराम वर्मा, अनिल शर्मा, यूनिस खां पठान, मदन मोहन कटारे, सुनील पुजारी, भंवर सिंह नरवरिया, हीरा सिंह तोमर, रामकिशोर तिवारी, राकेश ओझा, लक्षण माहौर, मुन्नालाल हिंडोलिया, रमन तोमर और दयाराम जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए पोरसा में अस्पताल का संचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।4
- अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक बीहड़ों के रास्ते वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के बाद पुलिस ने सरायछौला क्षेत्र में अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गड़ौरा घाट की ओर आने वाले रास्ते पर चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन को गड़ौरा के बीहड़ों की ओर जाने वाले रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें अवैध रेत भरी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही जब्त वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस अब फरार चालक की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। कार्रवाई के दौरान सरायछौला थाना पुलिस, सिविल लाइन थाना पुलिस और पुलिस लाइन के बल की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।2
- राजाखेड़ा नगर पालिका की लापरवाही, आम रास्तों पर कब्जा कर रखा निर्माण सामग्री, राहगीर परेशान, कोई कार्रवाई नहीं राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आम रास्तों पर कब्जे का मामला बढ़ता जा रहा है। लोग मकान निर्माण के नाम पर सड़क और गली पर ईंट, बजरी, सरिया और गिट्टी का ढेर लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका आंख मूंदे बैठी है।,15 दिन से गली के बीच में 10 फीट तक बजरी और ईंट रखी है। बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य रास्ते पर सरिया और शटरिंग का सामान पड़ा है। दो बाइक आपस में टकरा चुकी हैं। घर के आगे निर्माण सामग्री रखकर आधा रास्ता बंद कर दिया। रहवासियों की परेशानी वार्ड 24 निवासी विष्णु "शिकायत करने गए तो कहा 'समझौता कर लो'। रात को अंधेरे में 2 बार बाइक फिसली। कोई सुनने वाला नहीं।" एम्बुलेंस तक नहीं निकल पाती। मरीज को कंधे पर ले जाना पड़ता है। नपा वाले सिर्फ फोटो खींचकर चले जाते हैं।,नगर पालिका अधिनियम के अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। EO दीप्ति देव,से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।,लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि नोटिस के बाद भी सामान महीनों तक पड़ा रहता है। लोगों ने कहा ये लोक मार्ग में बाधा डालने का मामला है। IPC की धारा 283 के तहत FIR भी हो सकती है। नपा की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राजाखेड़ा नगर पालिका की लापरवाही, आम रास्तों पर कब्जा कर रखा निर्माण सामग्री, राहगीर परेशान, कोई कार्रवाई नहीं राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आम रास्तों पर कब्जे का मामला बढ़ता जा रहा है। लोग मकान निर्माण के नाम पर सड़क और गली पर ईंट, बजरी, सरिया और गिट्टी का ढेर लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका आंख मूंदे बैठी है।,15 दिन से गली के बीच में 10 फीट तक बजरी और ईंट रखी है। बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य रास्ते पर सरिया और शटरिंग का सामान पड़ा है। दो बाइक आपस में टकरा चुकी हैं। घर के आगे निर्माण सामग्री रखकर आधा रास्ता बंद कर दिया। रहवासियों की परेशानी वार्ड 24 निवासी विष्णु "शिकायत करने गए तो कहा 'समझौता कर लो'। रात को अंधेरे में 2 बार बाइक फिसली। कोई सुनने वाला नहीं।" एम्बुलेंस तक नहीं निकल पाती। मरीज को कंधे पर ले जाना पड़ता है। नपा वाले सिर्फ फोटो खींचकर चले जाते हैं।,नगर पालिका अधिनियम के अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। EO दीप्ति देव,से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।,लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि नोटिस के बाद भी सामान महीनों तक पड़ा रहता है। लोगों ने कहा ये लोक मार्ग में बाधा डालने का मामला है। IPC की धारा 283 के तहत FIR भी हो सकती है। नपा की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।1
- विजय कुमार वर्मा बने स्वर्णकार समाज धौलपुर के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा बने स्वर्णकार समाज धौलपुर के अध्यक्ष समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ धौलपुर। अग्रवाल धर्मशाला में धौलपुर ब्लॉक के स्वर्णकार समाज की एक आम सभा आयोजित की गई। जिसमें स्वर्णकार समाज की सहमति से विजय कुमार वर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। स्वर्णकार समाज की यह आमधारणा थी कि आपसी वैचारिक मतभेद के कारण पूर्व में कृष्ण सोनी और मोहन सोनी को अध्यक्ष चुना गया था। लेकिन समाज के संगठन की दृष्टि से बैठक में निर्णय लिया कि दो अध्यक्ष के स्थान पर एक अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया। इसी के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने स्थानीय होटल चंदन विला में अपनी कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में दीनदयाल सोनी को सचिव, अंकुर सोनी को सह सचिव और राजकुमार सोनी, पवन सोनी, ब्रजमोहन सोनी, बनवारी सोनी को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश सोनी को कोषाध्यक्ष तथा संरक्षक पद पर बंगाली बाबू, कृष्ण सोनी, बलबीर सिंह, कैलाश सोनी को मनोनीत किया गया। जबकि सलाहकार के तौर पर अशोक वर्मा, रमेश चंद सोनी, राधावल्लभ, संगठन मंत्री मोहन सोनी, मीडिया प्रभारी श्याम लाल सोनी, मंच प्रभारी प्रशांत सोनी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सदस्य व पदाधिकारी मनोनीत किए गए। नए अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा और समाज उत्थान के लिए काम करता रहूंगा।4
- देश में हरियाली लाने के लिए हरियाली अमावस्या त्यौहार मनाया जाता है बी के बहन,,,,,,, हरियाली अमावस्या पर प्रकृति और आध्यात्मिकता का संगम, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाया पर्व पोरसा/जोटई। हरियाली अमावस्या के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा जोटई में प्रकृति की गोद के बीच पर्व को बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और ईश्वर चिंतन के माध्यम से पर्व की आध्यात्मिक महत्ता को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान ऐसा मनोहारी वातावरण बना हुआ था कि चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी। उपस्थित माताओं-बहनों ने भक्ति गीतों और भजनों पर आनंदपूर्वक नृत्य किया तथा ईश्वर का स्मरण करते हुए सुख-शांति और प्रकृति संरक्षण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पोरसा के गांधी नगर स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर भी हरियाली अमावस्या का पर्व बड़े ही धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। यहां माताओं-बहनों ने गीत, भजन और नृत्य के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। धार्मिक वातावरण के बीच प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। हरियाली अमावस्या केवल पर्व नहीं, प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश कार्यक्रम में बीके रेखा बहन ने हरियाली अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली अमावस्या भारतवर्ष का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे नारी शक्ति बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती है। यह पर्व प्रकृति की सुंदरता, हरियाली, प्रेम, सौभाग्य और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज के अवसर पर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं, भजन गाती हैं और मंदिरों में जाकर भगवान का स्मरण करती हैं। कई स्थानों पर कन्याओं को भोजन कराने तथा धार्मिक अनुष्ठानों की भी परंपरा है। हरियाली से घिरे प्राकृतिक वातावरण में इस पर्व को मनाने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि आज आवश्यकता केवल पर्व मनाने की नहीं, बल्कि हरियाली के संरक्षण और विस्तार का संकल्प लेने की भी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति के पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—का संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। प्रकृति के पांच तत्वों के संरक्षण का लिया संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि हरियाली अमावस्या के इस पावन अवसर पर वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगी और उनकी देखभाल करेंगी। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल हमें छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि वातावरण को शुद्ध रखने, वर्षा चक्र को संतुलित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक धार्मिक पर्व को प्रकृति संरक्षण के संदेश से जोड़ना समय की आवश्यकता है। भक्ति में झूमीं मातृशक्ति जोटई में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर ईश्वर का चिंतन किया और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए पर्व की खुशियां मनाईं। वहीं पोरसा के गांधी नगर स्थित सेवा केंद्र पर भी महिलाओं ने गीत-संगीत और भजनों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में बीके रेखा बहन, बीना तोमर, गीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, रानी तोमर सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। हरियाली बचाना ही आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। हरियाली तीज के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। भक्ति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर संगम के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- राजाखेड़ा में जुआ-शराब-सट्टा से गरीब की जिंदगी मुश्किल, हर वार्ड-गांव में सट्टा; पुलिस बनी बेखबर राजाखेड़ा धौलपुर, राजाखेड़ा में दिनभर मजदूरी, रातभर सट्टा; घरों में कलह, कर्ज बढ़ा; गली-मोहल्लों में खुलेआम दांव; पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का आरोप राजाखेड़ा कस्बे और आसपास के गांवों में जुआ, अवैध शराब और सट्टे का जाल तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ा है। हर वार्ड और हर गांव में सट्टे के अड्डे चलने के आरोप हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर मौन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही गली-मोहल्लों में सट्टे के खाईवाल सक्रिय हो जाते हैं। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के दांव लग रहे हैं। मोबाइल फोन और पर्ची के जरिए नंबर भेजे जा रहे हैं। इसी तरह अवैध शराब और जुए के अड्डे भी बेखौफ चल रहे हैं। मजदूरी करने वाला वर्ग दिनभर की कमाई रात में सट्टे में हार रहा है। इससे घरों में कलह, कर्ज और अपराध बढ़ रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है राजाखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा, "पहले महीने में 500-1000 हारते थे, अब 5-10 हजार का कर्ज हो गया। बच्चे भूखे सोते हैं। पुलिस को सब पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों का आरोप है कि सट्टा और शराब माफिया को स्थानीय स्तर पर संरक्षण मिल रहा है। पुलिस कभी-कभार छोटी कार्रवाई कर खानापूर्ति करती है, लेकिन बड़े खाईवालों पर हाथ नहीं डालती सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल सिंह और पप्पू सिंह का कहना है, "सट्टा और शराब गरीब परिवारों को बर्बाद कर रही है। जब तक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई नहीं होगी और जागरूकता नहीं फैलेगी, तब तक ये बंद नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि प्रत्येक वार्ड और गांव में सघन अभियान चलाया जाए, खाईवालों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई हो और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। नगर वासियों का आरोप है सट्टा और शराब की आड़ में अवैध धंधे भी चलाये जा रहे हैं जिनसे युवा वर्ग भी प्रभावित हो रहा है सट्टा और शराब का व्यापार करने वाले राजनीतिक सहयोग से हावी हो चुके हैं जिन पर जिला स्तर से डीएसटी द्वारा कार्रवाई भी कराई जाए राजाखेड़ा में जुआ-शराब-सट्टा से गरीब की जिंदगी मुश्किल, हर वार्ड-गांव में सट्टा; पुलिस बनी बेखबर राजाखेड़ा धौलपुर, राजाखेड़ा में दिनभर मजदूरी, रातभर सट्टा; घरों में कलह, कर्ज बढ़ा; गली-मोहल्लों में खुलेआम दांव; पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का आरोप राजाखेड़ा कस्बे और आसपास के गांवों में जुआ, अवैध शराब और सट्टे का जाल तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ा है। हर वार्ड और हर गांव में सट्टे के अड्डे चलने के आरोप हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर मौन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही गली-मोहल्लों में सट्टे के खाईवाल सक्रिय हो जाते हैं। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के दांव लग रहे हैं। मोबाइल फोन और पर्ची के जरिए नंबर भेजे जा रहे हैं। इसी तरह अवैध शराब और जुए के अड्डे भी बेखौफ चल रहे हैं। मजदूरी करने वाला वर्ग दिनभर की कमाई रात में सट्टे में हार रहा है। इससे घरों में कलह, कर्ज और अपराध बढ़ रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है राजाखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा, "पहले महीने में 500-1000 हारते थे, अब 5-10 हजार का कर्ज हो गया। बच्चे भूखे सोते हैं। पुलिस को सब पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों का आरोप है कि सट्टा और शराब माफिया को स्थानीय स्तर पर संरक्षण मिल रहा है। पुलिस कभी-कभार छोटी कार्रवाई कर खानापूर्ति करती है, लेकिन बड़े खाईवालों पर हाथ नहीं डालती सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल सिंह और पप्पू सिंह का कहना है, "सट्टा और शराब गरीब परिवारों को बर्बाद कर रही है। जब तक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई नहीं होगी और जागरूकता नहीं फैलेगी, तब तक ये बंद नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि प्रत्येक वार्ड और गांव में सघन अभियान चलाया जाए, खाईवालों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई हो और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। नगर वासियों का आरोप है सट्टा और शराब की आड़ में अवैध धंधे भी चलाये जा रहे हैं जिनसे युवा वर्ग भी प्रभावित हो रहा है सट्टा और शराब का व्यापार करने वाले राजनीतिक सहयोग से हावी हो चुके हैं जिन पर जिला स्तर से डीएसटी द्वारा कार्रवाई भी कराई जाए1
- महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भिंड द्वारा कन्या विधालय गोहद में कराई गई पतंग निर्माण प्रतियोगिता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह द्वारा शासकीय कन्या विधालय गोहद में बुधवार को लगभग 3 बजे पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान विधालय की छात्राओं ने पतंग निर्माण कर प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसके लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया।1