Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकानेर के रामदेवरा में पीने के लिए पानी का एक बूंद भी नहीं है #बीकानेर #Ramdevra
Bikaner local news
बीकानेर के रामदेवरा में पीने के लिए पानी का एक बूंद भी नहीं है #बीकानेर #Ramdevra
More news from Rajasthan and nearby areas
- भर दो मेरा सिलेंडर नरेंद्र गाना वायरल, गैस संकट के बीच लोगों की आवाज बना गीत पत्रकार इकबाल खान बीकानेर देश में चल रहे गैस संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा गीत तेजी से वायरल हो रहा है। “भर दो मेरा सिलेंडर नरेंद्र, लौट कर मैं न जाऊंगा खाली” बोल वाला यह गाना आम लोगों की परेशानी और नाराजगी को बयां करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस गीत को कोलकाता के “ज़िंदगी मुबारक म्यूजिक बैंड” द्वारा गाया गया है। वीडियो में बैंड के कलाकार सड़क पर या मंच पर यह गीत गाते दिख रहे हैं, जिसे सुनकर लोग भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल सीधे तौर पर गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती परेशानियों पर तंज कसते हैं। खासकर गरीब और दिहाड़ी मजदूर वर्ग की मुश्किलों को इस गीत में प्रमुखता से उठाया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अपनी अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ शेयर कर रहे हैं।1
- वीडियो के बारे में: नमस्कार दोस्तों! आज हम पहुंचे हैं ग्राम पंचायत गंगाजली में, जहां हमने पंचायत के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए गंगाजली गांव का असली हाल। हमने सीधे सरपंच जी से उनके 5 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा। साथ ही, हमने गांव के सरकारी स्कूल का भी मुआयना किया। सरपंच ने दावा किया है कि अगर उन्हें अगला मौका मिलता है, तो वे गंगाजली गांव को पूरी तरह से 'शहर' (Modern City) का रूप दे देंगे! क्या हैं उनके प्लान? और क्या है गांव की मौजूदा स्थिति? जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। आपकी राय: क्या आपको लगता है कि एक गांव को शहर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं! अगर आपको हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट पसंद आई हो, तो वीडियो को Like करें, Share करें और ऐसी ही सच्ची खबरों के लिए चैनल को Subscribe करना न भूलें। धन्यवाद!1
- नागौर/खींवसर,, थाना खींवसर शरोशन मीना एसपी नागौर के निर्देशन में जुआ-सट्टे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एनएच-62 पर होटल शिवम पैलेस खींवसर में जुआ रहे होटल संचलाक सहित 14 व्यक्ति गिरफ्तार किये एवं 6,25,000/- रूपये जुआ राशि तथा जुआ सामग्री बरामद की गई। साथ ही मौके से एक बोलेरो गाड़ी, एक कार, एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी जब्त की।1
- Post by User23071
- फलोदी जिले में पिछले दिनों जहां एक ओर बेमौसम बारिश ने पहले ही किसानों के खेतों में फसल खराबा कर एक बड़े नुकसान की ओर धकेल दिया और अब तीन दिनों से बिजली सप्लाई नहीं आने से किसानों की चिंता और बढ़ने लगी है। स्थानीय किसानों ने बताया की थ्री फेस लाइन का तार टुटने के कारण तीन दिनों से विधुत सप्लाई नहीं हो रही जिससे पर्याप्त सिंचाई के अभाव में प्याज और लहसुन की फसलें सुखने लगी है। जो कहीं न कहीं किसानों को दोहरी मार झेलने को मजबूर कर कमर तोड़ने का काम कर रहा है। किसान बताते है कि उनके द्वारा विद्युत विभाग को कई बार फोन करके बताया लेकिन अभी तक विद्युत सप्लाई को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही साथ ही साथ संबंधित जीएसएस से कोई लाइन मेन टूटे विद्युत लाइन ठीक करने मौके पर पहुंचा है जबकि तार टुट कर खुलें में जमीन पर ही पड़े है, जहां से हमारे छोटे-छोटे बच्चे इन टूटे तारों के ऊपर से जैसे तैसे गुजरते हैं। किसान बताते है कि खेत खलिहानों में जानवर भी घुमते रहते है। बापिणी ढाणियों के किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित लहजे में एकजुट होकर बताया कि हमारे खेतों में सिंचाई नहीं हो रही साथ ही पीने के पानी की दिक्कत होने से पशु धन भी प्यासें है। किसानों ने चेतावनी देते हुए बताया कि जल्द से जल्द विद्युत लाइन के टूटे तार जोड़ दिए जाएं नहीं गये तो मजबूरन जीएसएस पर ताला लगाया जायेगा।1
- sharan tent house and light decoration dholiya didwana kuchaman3
- पत्रकार इकबाल खान बीकानेर: ईरान के सर्वोच्च नेता का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अत्याचारों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खामेनेई कथित तौर पर कहते हैं कि अंग्रेजों ने भारत में लंबे समय तक शासन करते हुए जनता का शोषण किया और संसाधनों का दोहन किया। उन्होंने उपनिवेशवाद (Colonialism) को अन्यायपूर्ण बताते हुए ऐसे ऐतिहासिक उदाहरणों के जरिए अपने विचार रखे।1
- पादूकलां (नागौर)पादूकलां पुलिस थाने में CLG बैठक के बाद एसपी मीणा मीडिया से हुए रूबरू बैठक में ग्रामीणों ने अवैध बजरी खनन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को भी उठाया, एसपी मीणा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया,मीडिया से बातचीत में एसपी मीणा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थानाधिकारी उमाशंकर,SI श्रवणराम,ASI जुगल विश्नोई, ASI सीताराम, ASI ताराचंद, ASI चरण सिंह व स्टॉफ रहा मौजूद2
- शाहपुरा चिमनपुरा काँलेज गेट पर छात्र छात्राओं का धरना 36वे दिन भी लगातार जारी,छात्र छात्राओं की मांग सुनने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही पहुचे 36वे दिन तक धरना स्थल पर युवा नेता धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जारी रहा अनसन अनूप गुर्जर, अंकित भास्कर और नंदू भाटी रहे अनसन पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिसोटिया और बनवारी घोघड़ ने बताया कि दो मांगे प्रमुख मांगों को लेकर लगातार धरना जारी है,कृषि संकाय को राजसैस से हटा कर पूर्णतः स्वतंत्र राजकीय कृषि महाविद्यालय के रूप संचालित किया जायें,चिमनपुरा काँलेज को 49 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन पद्मश्री श्री नारायण दास जी महाराज द्वारा जन्मस्थली पर काँलेज का निर्माण कराया गया था लेकिन अब कला संकाय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है जो न्यायसंगत नही है और कोई भी जिम्मेदार नेता और प्रशासनिक अधिकारी हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं यह सीधा-सीधा कॉलेज के छात्र-छात्राओं का अहित हो रहा है और महाराज श्री का अपमान हो रहा है। जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे इसके लिए कितनी ही लंबी लड़ाई लड़नी पड़े। धरने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, शंकर यादव, जय राम वर्मा, राहुल सैनी, विक्रम मीणा, सचिन सैनी, सुभाष बुनकर , सचिन टाटला और ताराचंद सतरावला समेत छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।1