खीरों पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जेवरात और नकदी बरामद रायबरेली। खीरों थाना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी और पीली धातु के भारी मात्रा में जेवरात के साथ 23 हजार 280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी की। यहां चोरी का सामान बेचने की फिराक में मौजूद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चांदी और पीली धातु के जेवरात तथा 23 हजार 280 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खीरों थाना क्षेत्र में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली है।
खीरों पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जेवरात और नकदी बरामद रायबरेली। खीरों थाना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी और पीली धातु के भारी मात्रा में जेवरात के साथ 23 हजार 280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी की। यहां चोरी का सामान बेचने की फिराक में मौजूद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चांदी और पीली धातु के जेवरात तथा 23 हजार 280 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खीरों थाना क्षेत्र में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली है।
- खीरों पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जेवरात और नकदी बरामद रायबरेली। खीरों थाना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी और पीली धातु के भारी मात्रा में जेवरात के साथ 23 हजार 280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी की। यहां चोरी का सामान बेचने की फिराक में मौजूद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चांदी और पीली धातु के जेवरात तथा 23 हजार 280 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खीरों थाना क्षेत्र में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली है।1
- तोले चौरसिया का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में इलाज हुआ शुरू1
- रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक के बीजेमऊ खपुरा में राकेश सिंह का एक्शन, 15 घंटे में शुरू हुआ सड़क निर्माण! पूर्व विधायक राकेश सिंह ने ग्रामीणों से सीधे सुनीं समस्याएं, शुरू हुआ रास्ते का निर्माण कार्य। #voicebharat24 #रायबरेली #viralreelsシ #raebarelinews #reelsvideoシ रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक के बीजेमऊ खपुरा में राकेश सिंह का एक्शन, 15 घंटे में शुरू हुआ सड़क निर्माण! पूर्व विधायक राकेश सिंह ने ग्रामीणों से सीधे सुनीं समस्याएं, शुरू हुआ रास्ते का निर्माण कार्य। #voicebharat24 #रायबरेली #viralreelsシ #raebarelinews #reelsvideoシ1
- लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश सलोन से शिवकुमारी की रिपोर्ट एम्स रायबरेली में 'रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवे रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में मंगलवार शाम सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। संस्थान परिसर में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एम्स स्टूडेंट यूनियन द्वारा भव्य 'रास ए गरबा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक जश्न का आनंद उठाया।मंगलवार रात 8:30 बजे पारंपरिक आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा की थाप पर जमकर थिरकते नजर आये। वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी समारोह में एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव, पीडिया सर्जरी विभाग से डॉ. उमेश गुप्ता, कल्चर कमेटी की हेड व पीडिया सर्जरी की हेड डॉ. सुनीता सिंह, अपर निदेशक कर्नल अखिलेश सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अभय सिंह सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशक सहित उच्च अधिकारियो और संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ सामूहिक नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने एम्स छात्र संघ द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की। देर रात तक गूंजी गरबा की धुनें कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच छात्र-छात्राएं देर रात तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते रहे। आयोजन के अंत में एम्स स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। एम्स रायबरेली में रास ए गरबा की धूम1
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल:,एसएचजी महिलाओं को दिया गया दीपक बनाने का प्रशिक्षण, रायबरेली।* जिले के सतांव ब्लॉक सभागार में बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। दीपावली पर्व को देखते हुए यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर निमित सिंह द्वारा 6 स्वयं सहायता समूहों की कुल 80 महिलाओं को दीपक बनाने की कला में निपुण किया गया। ट्रेनर ने महिलाओं को मिट्टी के दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक डिजाइन तैयार करने और बाजार में उसकी मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर्व पर बाजार में दीपकों की भारी मांग रहती है। ऐसे में यदि महिलाएं समूह के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दीपकों का उत्पादन करती हैं तो उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपक बनाने की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकेंगी। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक शैलेश तिवारी (DMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा (BMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक दिव्या सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सुदेवी कोरिहर, नीलम मनेहरू, सोनी हाजीपुर, ज्योति प्रजापति कोरिहर, भोलेश्वरी कोरिहर, गीता कोरिहर, डोमापुर आरती, मलिकमऊ चौबारा से.प्रेमादेवी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके।3
- जय जगजीवन जय सत्यनाम, साहेब बंदगी । जय माता दी ।। आप समस्त देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। मां कुष्मांडा देवी सभी के जीवन में अमन् चैन उन्नति धन धान्य से परिपूर्ण करें। पराग प्रसाद रावत महासचिव/ प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल महराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल होकर बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक राम भजन निवासी सोथी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बाइक सवार सिराज निवासी मऊ बाजार का भी उपचार कराया गया। हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। समय पर मदद पहुंचाकर चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा और उनकी टीम ने अपनी तत्परता का परिचय दिया।4
- सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मतदान जारी, 12 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के लिए आज उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। कई बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के इस उपचुनाव में कुल 23,844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 29 पोलिंग पार्टियां तैनात होकर मतदान प्रक्रिया संपन्न करा रही हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जिलों की पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाताओं के वोट से होगा।1