रामलीला देखने निकले युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिली लाश, गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय विवेक यादव की हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी। कुशीनगर: जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना संखापार गांव के पास सरेह इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखकर बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव, निवासी केवला चक, थाना चौरी-चौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। विवेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक वह वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
रामलीला देखने निकले युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिली लाश, गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय विवेक यादव की हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी। कुशीनगर: जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना संखापार गांव के पास सरेह इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे और जांच
शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखकर बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव, निवासी केवला चक, थाना चौरी-चौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। विवेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक वह वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
- हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- Post by Umesh Prajapati1
- सीएम योगी व उनकी माता पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई, दुदही में मौलाना सलीम का पुतला दहन,रासुका व फांसी की मांग। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में निकला जुलूस, कहा— हिंदू समाज की भावनाओं को पहुंची ठेस। दुदही (कुशीनगर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनकी माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दुदही नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौलाना सलीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुदही नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से जुलूस निकाला। जुलूस टैक्सी स्टैंड चौराहा होते हुए गांधी चौराहा तक पहुंचा, जहां मौलाना सलीम का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बिहार निवासी मौलाना सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल प्रदेश के मुखिया ही नहीं बल्कि गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर संत भी हैं और करोड़ों हिंदुओं की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। ऐसे में उनके और उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौलाना सलीम द्वारा गौमांस को लेकर दिया गया भड़काऊ बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। बिट्टू ने कहा कि इस प्रकार के बयान से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और कभी भी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ देशद्रोह सहित कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की भी मांग उठाई। इस मौके पर डॉ. गणेश पांडेय (जिला पंचायत सदस्य), राजन ब्याहुत, परशुराम कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र रौनियार, अमरीश पांडेय, राजा आर्य, गोपाल जी रौनियार, अरुण भारती, दीपक मद्धेशिया, विश्वजीत मद्धेशिया, सुजान सरकार, मुन्ना रौनियार, दीनानाथ कुशवाहा, शंकर वर्मा, डॉ. विनोद गुप्ता, शाहिद साइक्लो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। #Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews1
- अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी की सामान के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कसया व थाना तुर्कपट्टी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 3 शातिर वाहन चोरों 1-सुलेमान राईनी पुत्र वकील राईनी साकिन रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पड़ौना जनपद कुशीनगर, 2-शशिरंजन तिवारी पुत्र परमहंस तिवारी साकिन बेलाव थाना दरौली जिला सिवान बिहार, 3-शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार पुत्र राजकुमार साकिन राम गुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया हाल मुकाम बाबू बाजार फाजिल नगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 अदद पिकप, 1 अदद जनरेटर 1 अदद बुलेट मो0सा0 1अपाची मो0सा0 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Breaking updet - कुशीनगर - ईलाज के दौरान हुवे जच्चा बच्चा मौत मामले में हुई कार्यवाही - मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी आर के गुप्ता - एसडीएम खड्डा रामबीर सिंह पहुंचे मौके पर - एसडीएम के देख रेख में हॉस्पिटल का तोड़ा गया ताला - डीवीआर मशीन को स्वास्थ विभाग के लोग ले गए साथ - अन्दर जांचोपरांत हॉस्पिटल शील कार्यवाही प्रक्रिया को कि गई शुरू - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला ।1
- देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नूरी गंज में देशी की दुकान सुबह ही खुल जाती है नियमों का हो रहा है उलंघन आबकारी विभाग मौन लोगों ने लगाया आरोप1
- कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर गणेशपुर में सोमवार को नौ दिवसीय श्री-श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गणेशपुर स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा सुकरौली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए धोबहा बाबा स्थान पहुंची। वहां विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन और गंगा पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा खेखड़ा रोड होते हुए छोटा गणेशपुर स्थित यज्ञ मंडप तक पहुंची। इस दौरान लगभग 1100 बालिकाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यज्ञ मंडप में पहुंचने के बाद बालिकाओं ने विधि-विधान से कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक वकील सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महायज्ञ के दौरान जनकपुर से आई लीला मंडली द्वारा रामचरितमानस के प्रसंगों का सजीव मंचन भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस अवसर पर वकील सिंह, चंदन गोंड, दीनानाथ पासवान, रमेश प्रजापति, प्रमोद पासवान, चंदन पासवान, दारा सिंह, सभासद शशि चौधरी, सभासद प्रतिनिधि सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1