चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय में बन रहे शौचालय निर्माण में देरी से लोगों में आक्रोश *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय परिसर में खाद्य आपूर्ति कार्यालय के समीप लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रखंड परिसर में पहले से ही सीमित स्थान होने के बावजूद शौचालय निर्माण कार्य से आवागमन बाधित हो रहा है कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दूर-दराज पंचायतों से प्रखंड स्तरीय कार्यों के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें स्वच्छता और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयंत सहनी, पूर्व मुखिया अशोक कुमार राय, बिशुनपुर अड़रा मुखिया पम्पी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आरोप लगाया निर्माण कार्य की वजह से प्रखंड परिसर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो गया है और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए या फिर वैकल्पिक स्थान पर शौचालय का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में पुछे जाने पर चेहराकलां प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल ने बताया कि तकनीकी कारणों से सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में बिलंब हो रही है। तत्काल शौचालय निर्माण कार्य पुरा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

- चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय में बन रहे शौचालय निर्माण में देरी से लोगों में आक्रोश *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय परिसर में खाद्य आपूर्ति कार्यालय के समीप लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रखंड परिसर में पहले से ही सीमित स्थान होने के बावजूद शौचालय निर्माण कार्य से आवागमन बाधित हो रहा है कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दूर-दराज पंचायतों से प्रखंड स्तरीय कार्यों के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें स्वच्छता और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयंत सहनी, पूर्व मुखिया अशोक कुमार राय, बिशुनपुर अड़रा मुखिया पम्पी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आरोप लगाया निर्माण कार्य की वजह से प्रखंड परिसर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो गया है और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए या फिर वैकल्पिक स्थान पर शौचालय का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में पुछे जाने पर चेहराकलां प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल ने बताया कि तकनीकी कारणों से सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में बिलंब हो रही है। तत्काल शौचालय निर्माण कार्य पुरा कराने की प्रक्रिया चल रही है।1
- औराई स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन और टेक्नीशियन होने के बावजूद सेवा अब तक शुरू नहीं, मरीजों को इंतजार। #औराई #Muzaffarpur #Bihar #Health #AuraiHospital #Ultrasound #GroundReport #जनता_की_आवाज #WorldBiharNews #BiharNews औराई स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन और टेक्नीशियन होने के बावजूद सेवा अब तक शुरू नहीं, मरीजों को इंतजार।1
- विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस1
- सेल्फी लेने में प्रिंस कुमार की हुई मौत मामले में FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य । पिता ने आरोपितों पर कार्रवाई करने की पुलिस से लगाई गुहार , पुलिस ने कही साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई । जी हां यह घटना बीते दिनों समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत अंदौर गांव के समीप गोपालिया घाट की है, जहां 31 जुलाई को बाया नदी के किनारे कुछ इंजीनियरिंग छात्रों के द्वारा सेल्फी लिया जा रहा था, उसी सेल्फी लेने के क्रम में एक इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव को नदी में डूबने से मौत हो गई थी, आज उसी मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए एसआई राम कुमार की मौजूदगी में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करते हुए दिखे गए । इस दौरान मृतक के पिता विपिन राय समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इधर, मृतक के पिता विपिन राय ने जनप्रतिनिधियों के साथ मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार से मुलाकात कर दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की की मांग की है। मृतक के पिता का यह आरोप है कि इस मामले में अपेक्षित पुलिस सहयोग उन्हें नहीं मिल रहा है । और कार्रवाई में देरी की जा रही है। उन्होंने पुलिस से घटना की गहराई से जांच कर अपने पुत्र की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने की मांग की है। इस मामले में थाना कांड संख्या 214/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छह छात्रों के ऊपर नामजद किया जा चुका है, जबकि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद छह छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान उनके चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन से तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। साथ ही घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस विधि-सम्मत तरीके से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस कुमार की मौत से जुड़े सभी पहलु बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अनुसंधान के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर मौजूद मृतक के पिता ने कानूनी कार्रवाई को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Date= 17_05_2026. Time=10:00 A:M To 01:00 P:M. Venue= JANTER MANTER PROTEST SITE(DELHI) #EVM BLACK GLASS #EVM LIGHT SENSOR [LIVE DEMO]1
- हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी, जिला प्रशासन को सौंपा तीन सूत्री मांगपत्र समस्तीपुर,। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। जुलूस नगर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू नेता जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अशोक राय, प्रभात रंजन गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार और राजकुमार राम सहित अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के बाद सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा और मांगों पर अविलंब वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताली सफाईकर्मियों से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य सह नगर निगम कर्मचारी महासंघ के जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री अजय कुमार, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम, अनुरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, पवन राऊत, सूरज कुमार, अनील कुमार, दिनेश दास, पंकज राम, बिरजू राम, रॉबिन कुमार, मीरा देवी, संगीता देवी, कामिनी देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, किरण देवी और गीता देवी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी व समर्थक मौजूद रहे। वहीं, ताजपुर नगर परिषद के करीब 50 सफाईकर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। लखींद्र राम, अशोक राम, ओमप्रकाश मल्लिक, सुनील मल्लिक, मुकेश राम और रामनरेश राम आदि के नेतृत्व में पहुंचे सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगें रखीं और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।1
- 😭😭😭🙏 नहीं रहे प्रदीपरावत यानी महाभारत के आस्थमा ,लंबे समय से बीमार के कारण निधन हो गया 👍😭😭😭1