logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल बना तालाब! थोड़ी सी बारिश में ही स्कूल के सामने भराया पानी राजगढ़ जिले के मुंडला गांव में थोड़ी सी बारिश के बाद स्कूल के सामने पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूल परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल है कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी?

23 hrs ago
user_Banwari katariya
Banwari katariya
राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

स्कूल बना तालाब! थोड़ी सी बारिश में ही स्कूल के सामने भराया पानी राजगढ़ जिले के मुंडला गांव में थोड़ी सी बारिश के बाद स्कूल के सामने पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूल परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल है कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कालिया खेड़ी में बारिश हार गई आस्था जीत गई " श्याम रानोलिया " **बारिश बरसती रही… अखाड़ा गरजता रहा! कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के भंडारे पर दिखा ऐसा शौर्य कि देखने वालों की नजरें थम गईं!** {स्वतंत्र इंडिया राजगढ़} राजगढ़ के सारंगपुर से सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की नहीं हैं… **ये तस्वीरें हैं आस्था, जुनून और युवा शक्ति के उस संगम की, जिसने बारिश को भी मात दे दी!** मौका था ग्राम **कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के दसवें भंडारे** का… आसमान में बादल थे… बारिश लगातार बरस रही थी… लेकिन जमीन पर माहौल किसी जंग के मैदान से कम नहीं था! **महावीर अखाड़े के युवा मैदान में उतरे और शुरू हुआ शौर्य का जबरदस्त प्रदर्शन।** बारिश की बूंदें गिरती रहीं… अखाड़े के करतब चलते रहे… और हर शानदार प्रदर्शन के साथ गूंजते रहे जयकारे और तालियां! सबसे खास बात— इस आयोजन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि **महिला और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।** आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची युवा टीमों ने अपने हुनर और जोश से ऐसा समां बांधा कि हर कोई बस देखता ही रह गया। **बारिश कभी तेज हुई तो कभी धीमी… लेकिन कालियाखेड़ी के युवाओं का जोश एक पल के लिए भी कम नहीं हुआ।** ऐसा लगा जैसे आसमान से बारिश नहीं… **बाबा रामदेव के आशीर्वाद की बूंदें बरस रही हों, और नीचे धरती पर शौर्य की गाथा लिखी जा रही हो!** यह आयोजन सिर्फ भंडारा नहीं था… **यह गांव की एकता थी, युवाओं की ताकत थी और हमारी परंपरा की जीवंत तस्वीर थी।** और जब महिला, पुरुष और युवा एक साथ किसी आयोजन का हिस्सा बनें… तो समझिए आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं रहता— **वो पूरे समाज की पहचान बन जाता है!** कालियाखेड़ी में बारिश हार गई… आस्था जीत गई! बारिश थमती रही, लेकिन बाबा रामदेव की भक्ति और युवाओं का जोश नहीं थमा! :::
    4
    कालिया खेड़ी में बारिश हार गई आस्था जीत गई 
  " श्याम रानोलिया "
**बारिश बरसती रही… अखाड़ा गरजता रहा! कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के भंडारे पर दिखा ऐसा शौर्य कि देखने वालों की नजरें थम गईं!**
{स्वतंत्र इंडिया राजगढ़}
राजगढ़ के सारंगपुर से सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की नहीं हैं…  
**ये तस्वीरें हैं आस्था, जुनून और युवा शक्ति के उस संगम की, जिसने बारिश को भी मात दे दी!**
मौका था ग्राम **कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के दसवें भंडारे** का…
आसमान में बादल थे…  
बारिश लगातार बरस रही थी…  
लेकिन जमीन पर माहौल किसी जंग के मैदान से कम नहीं था!
**महावीर अखाड़े के युवा मैदान में उतरे और शुरू हुआ शौर्य का जबरदस्त प्रदर्शन।**
बारिश की बूंदें गिरती रहीं…  
अखाड़े के करतब चलते रहे…  
और हर शानदार प्रदर्शन के साथ गूंजते रहे जयकारे और तालियां!
सबसे खास बात—  
इस आयोजन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि **महिला और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।**
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची युवा टीमों ने अपने हुनर और जोश से ऐसा समां बांधा कि हर कोई बस देखता ही रह गया।
**बारिश कभी तेज हुई तो कभी धीमी… लेकिन कालियाखेड़ी के युवाओं का जोश एक पल के लिए भी कम नहीं हुआ।**
ऐसा लगा जैसे आसमान से बारिश नहीं…  
**बाबा रामदेव के आशीर्वाद की बूंदें बरस रही हों, और नीचे धरती पर शौर्य की गाथा लिखी जा रही हो!**
यह आयोजन सिर्फ भंडारा नहीं था…  
**यह गांव की एकता थी, युवाओं की ताकत थी और हमारी परंपरा की जीवंत तस्वीर थी।**
और जब महिला, पुरुष और युवा एक साथ किसी आयोजन का हिस्सा बनें…  
तो समझिए आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं रहता—  
**वो पूरे समाज की पहचान बन जाता है!**
कालियाखेड़ी में बारिश हार गई… आस्था जीत गई!  
बारिश थमती रही, लेकिन बाबा रामदेव की भक्ति और युवाओं का जोश नहीं थमा!
:::
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • स्कूल बना तालाब! थोड़ी सी बारिश में ही स्कूल के सामने भराया पानी राजगढ़ जिले के मुंडला गांव में थोड़ी सी बारिश के बाद स्कूल के सामने पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूल परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल है कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी?
    1
    स्कूल बना तालाब! थोड़ी सी बारिश में ही स्कूल के सामने भराया पानी

राजगढ़ जिले के मुंडला गांव में थोड़ी सी बारिश के बाद स्कूल के सामने पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूल परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है।
स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल है कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी?
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • road na banne ke karan jepli कॉलोनी से niwaniya रोड तक
    1
    road na banne ke karan
jepli कॉलोनी से niwaniya रोड तक
    user_Rakesh Verma
    Rakesh Verma
    Plumber ब्यावरा, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    4
    ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक।
कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_Sunil mewada
    Sunil mewada
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • बप्पा के स्वागत में सजा मधुसूदनगढ़, गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक गूंजे जयकारे गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना, आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति; बाजार में दिनभर रही चहल-पहल मधुसूदनगढ़। गणेश चतुर्थी के साथ ही मधुसूदनगढ़ में सोमवार को आस्था और उत्साह का रंग देखने को मिला। सुबह से ही कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को अपने घरों में विराजमान किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं और बच्चों ने आकर्षक पंडाल तैयार कर गणेशोत्सव की शुरुआत की। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के दौरान कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। गांवों में भी सार्वजनिक समितियों द्वारा पंडाल तैयार कर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमा लेने बाजार पहुंचे श्रद्धालु गणेश चतुर्थी को लेकर मधुसूदनगढ़ का बाजार भी सुबह से ही गुलजार रहा। गणेश प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री, फूल-माला और सजावट का सामान खरीदने के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। बच्चों में गणपति की प्रतिमा घर ले जाने को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। कई परिवार शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रतिमा लेकर घर पहुंचे और विधि-विधान से स्थापना की। पंडालों में होगी विशेष आरती कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में बनाए गए पंडालों में आगामी दिनों में नियमित आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। गणेशोत्सव को लेकर समितियों ने पंडालों की आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की भी व्यवस्था की है। दस दिवसीय उत्सव के दौरान शाम के समय पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। मोदक और मिठाइयों की बढ़ी बिक्री गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रिय मोदक का विशेष महत्व होने के कारण मिठाई दुकानों पर भी इसकी मांग बढ़ी रही। दुकानदारों ने अलग-अलग स्वाद और आकार के मोदक तैयार किए हैं। श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ मोदक और अन्य मिठाइयां खरीदते नजर आए। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजने लगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
    1
    बप्पा के स्वागत में सजा मधुसूदनगढ़, गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक गूंजे जयकारे
गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना, आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति; बाजार में दिनभर रही चहल-पहल
मधुसूदनगढ़। गणेश चतुर्थी के साथ ही मधुसूदनगढ़ में सोमवार को आस्था और उत्साह का रंग देखने को मिला। सुबह से ही कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को अपने घरों में विराजमान किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं और बच्चों ने आकर्षक पंडाल तैयार कर गणेशोत्सव की शुरुआत की।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के दौरान कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। गांवों में भी सार्वजनिक समितियों द्वारा पंडाल तैयार कर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
प्रतिमा लेने बाजार पहुंचे श्रद्धालु
गणेश चतुर्थी को लेकर मधुसूदनगढ़ का बाजार भी सुबह से ही गुलजार रहा। गणेश प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री, फूल-माला और सजावट का सामान खरीदने के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। बच्चों में गणपति की प्रतिमा घर ले जाने को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। कई परिवार शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रतिमा लेकर घर पहुंचे और विधि-विधान से स्थापना की।
पंडालों में होगी विशेष आरती
कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में बनाए गए पंडालों में आगामी दिनों में नियमित आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। गणेशोत्सव को लेकर समितियों ने पंडालों की आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की भी व्यवस्था की है। दस दिवसीय उत्सव के दौरान शाम के समय पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
मोदक और मिठाइयों की बढ़ी बिक्री
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रिय मोदक का विशेष महत्व होने के कारण मिठाई दुकानों पर भी इसकी मांग बढ़ी रही। दुकानदारों ने अलग-अलग स्वाद और आकार के मोदक तैयार किए हैं। श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ मोदक और अन्य मिठाइयां खरीदते नजर आए।
गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजने लगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🙏 25 सितंबर को आप सादर आमंत्रित हैं। 🇮🇳 नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 एक समय… एक सुर… एक लय… जब पूरा भारत एक साथ गूंजेगा— वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳 राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🎶 *सामूहिक वंदे मातरम् गायन* 🎶 📅 25 सितंबर ⏰ एकत्रीकरण — प्रातः 10:00 बजे 🎤 सामूहिक गायन — प्रातः 11:00 बजे 📍 सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी, कालापीपल आइए… 🇮🇳 राष्ट्रप्रेम को स्वर दें, 🇮🇳 मां भारती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करें, 🇮🇳 और हजारों स्वरों के साथ एक सुर में गूंजाएं— वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳 आपकी सहभागिता ही इस राष्ट्रभक्ति के महाआयोजन की शक्ति है। अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अवश्य पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। आयोजक: सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापीपल #वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #नमामिभारतम् #राष्ट्रभक्ति #सामूहिकवंदेमातरम् #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #मांभारती #एकसमयएकसुरएकलय 🇮🇳
    1
    नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष  🙏 25 सितंबर को आप सादर आमंत्रित हैं।
🇮🇳 नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳
एक समय… एक सुर… एक लय…
जब पूरा भारत एक साथ गूंजेगा— वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳
राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
🎶 *सामूहिक वंदे मातरम् गायन* 🎶
📅 25 सितंबर
⏰ एकत्रीकरण — प्रातः 10:00 बजे
🎤 सामूहिक गायन — प्रातः 11:00 बजे
📍 सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी, कालापीपल
आइए…
🇮🇳 राष्ट्रप्रेम को स्वर दें,
🇮🇳 मां भारती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करें,
🇮🇳 और हजारों स्वरों के साथ एक सुर में गूंजाएं—
वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳
आपकी सहभागिता ही इस राष्ट्रभक्ति के महाआयोजन की शक्ति है।
अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अवश्य पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
आयोजक:
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापीपल
#वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #नमामिभारतम् #राष्ट्रभक्ति #सामूहिकवंदेमातरम् #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #मांभारती #एकसमयएकसुरएकलय 🇮🇳
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दिल्ली में कालापीपल की बेटी का कमाल, मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*
    1
    *दिल्ली में कालापीपल की बेटी का कमाल, मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान।*

*संदीप गेहलोत*
*IND24 TV*
*संवाददाता कालापीपल*
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कलयुगी बेटे ने भैंस चोरी की झूठी कहानी रची पिता को किया घायल, राजगढ़ में भैंस चोरी की झूठी कहानी बनाकर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र को मलावर पुलिस ने किया गिरफ्तार इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे के निर्देश पर थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम पाडली गुसाई निवासी दीपक पुरी द्वारा थाना मलावर पर सूचना दी गई कि उसके घर में अज्ञात भैंस चोर भैंस चोरी करने के लिए आए थे। उसके पिता कमल पुरी द्वारा भैंस चोरी का विरोध करने पर अज्ञात चोरों ने उनके गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया है। *पुलिस जांच में झूठी निकली भैंस चोरी की कहानी* घटनास्थल के निरीक्षण, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं तकनीकी डाटा के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस द्वारा घायल कमल पुरी के बड़े पुत्र दीपक पुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी दीपक पुरी द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करना तथा घटना को भैंस चोरों द्वारा किए गए हमले का रूप देने के लिए झूठी कहानी बनाना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद एवं पैसों की मांग को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने घर में सो रहे अपने पिता कमल पुरी पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए भैंस चोरों द्वारा हमला किए जाने की झूठी सूचना डायल-112 पर दी गई। फरियादी रोहित पुरी की रिपोर्ट पर थाना मलावर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दीपक पुरी, निवासी ग्राम पाडली गुसाई, थाना मलावर, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी हेतु आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कलयुगी बेटे ने भैंस चोरी की झूठी कहानी रची पिता को किया घायल, 
राजगढ़ में भैंस चोरी की झूठी कहानी बनाकर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र  को मलावर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे के निर्देश पर  थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम पाडली गुसाई निवासी दीपक पुरी द्वारा थाना मलावर पर सूचना दी गई कि उसके घर में अज्ञात भैंस चोर भैंस चोरी करने के लिए आए थे। उसके पिता कमल पुरी द्वारा भैंस चोरी का विरोध करने पर अज्ञात चोरों ने उनके गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया है।
*पुलिस जांच में झूठी निकली भैंस चोरी की कहानी*
घटनास्थल के निरीक्षण, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं तकनीकी डाटा के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस द्वारा घायल कमल पुरी के बड़े पुत्र दीपक पुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी दीपक पुरी द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करना तथा घटना को भैंस चोरों द्वारा किए गए हमले का रूप देने के लिए झूठी कहानी बनाना स्वीकार किया गया।
आरोपी द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद एवं पैसों की मांग को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने घर में सो रहे अपने पिता कमल पुरी पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए भैंस चोरों द्वारा हमला किए जाने की झूठी सूचना डायल-112 पर दी गई।
फरियादी रोहित पुरी की रिपोर्ट पर थाना मलावर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दीपक पुरी, निवासी ग्राम पाडली गुसाई, थाना मलावर, जिला राजगढ़
को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी हेतु आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.