10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई ने मारी बाजी आईसीएससी एवं आईएससी में चमकी जिले की मेधा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आईसीएससी एवं आईएससी द्वारा घोषित किए गए 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई के छात्र/छात्रा प्रतिमा वर्मा 98.75, आर्या जायसवाल 97.75 ने इंटरमीडिएट परीक्षा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। साथ ही हाईस्कूल में नवीन कुमार 92.6 संस्तुति 92 , निहाल 91.8 ने हासिल कर न केवल विद्यालय का, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया । अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिमा वर्मा, आर्या जायसवाल एवं संस्तुति ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। भविष्य में वे डॉक्टर/इंजीनियर कानूनवेत्ता बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के चेयरमैन डीके वर्मा ने विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, यह विद्यार्थीयों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय से ऐसे मेधावी छात्र निकल रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी के माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर की और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मेधावी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर राजीव कुमार, आर पी सिंह, आशुतोष दीक्षित, आयुषी शुक्ला, अंजली गुप्ता, नीरज वर्मा , राम चंद्र आदि उपस्थित थे।
10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई ने मारी बाजी आईसीएससी एवं आईएससी में चमकी जिले की मेधा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आईसीएससी एवं आईएससी द्वारा घोषित किए गए 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई के छात्र/छात्रा प्रतिमा वर्मा 98.75, आर्या जायसवाल 97.75 ने इंटरमीडिएट परीक्षा ऐतिहासिक
सफलता प्राप्त की है। साथ ही हाईस्कूल में नवीन कुमार 92.6 संस्तुति 92 , निहाल 91.8 ने हासिल कर न केवल विद्यालय का, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया । अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिमा वर्मा, आर्या जायसवाल एवं संस्तुति ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का
आधार बनाया। उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। भविष्य में वे डॉक्टर/इंजीनियर कानूनवेत्ता बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के चेयरमैन डीके वर्मा ने विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, यह विद्यार्थीयों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय
से ऐसे मेधावी छात्र निकल रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी के माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर की और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मेधावी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर राजीव कुमार, आर पी सिंह, आशुतोष दीक्षित, आयुषी शुक्ला, अंजली गुप्ता, नीरज वर्मा , राम चंद्र आदि उपस्थित थे।
- बाराबंकी। हाई-प्रोफाइल सोसाइटी शालीमार पैराडाइज में करोड़ों रुपये की चोरी रेलवे ठेकेदार के घर करोड़ों की चोरी, 3 करोड़ की ज्वेलरी, रिवॉल्वर और नकदी गायब1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- *श्रमिक दिवस पर ग्रेटर नोएडा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मजदूरों ने कराया उपचार* *बिसरख स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में यूपी सरकार की पहल, भारत न्यूज़ 24 ने जमीनी स्तर से दिखाई हकीकत* रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के बिसरख क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में श्रमिक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया। शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ मुफ्त प्रदान की गईं, जिससे मजदूर वर्ग को काफी राहत मिली। कई श्रमिकों ने पहली बार इस तरह की सुविधाओं का लाभ उठाया और सरकार की इस पहल की सराहना की। भारत न्यूज़ 24 की टीम ने मौके पर पहुँचकर इस अभियान को जमीनी स्तर से कवर किया और श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर न केवल जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।1
- लखनऊ, चिनहट प्रथम वार्ड के भाजपा पार्षद अरुण राय अपने क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों और जनसेवा को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान से लेकर जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्षद अरुण राय द्वारा चलाया जा रहा “मंदिर चलो अभियान” भी लोगों को जोड़ने और सामाजिक व धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग सह भागिता कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र की जनता का कहना है कि पार्षद हर समय लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सड़क, सफाई, जल निकासी और अन्य विकास कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता देखी जा रही है। पार्षद अरुण राय का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की सेवा है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।🖊️1
- रायबरेली: प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन रायबरेली के मधुबन क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच एक गाय बैठी हुई दिखाई दी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के बावजूद, लोको पायलट (ड्राइवर) ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन गाय से टकराने से बच गई। ब्रेक लगने के बाद ड्राइवर ने खुद नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक साफ किया। इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक मौके पर रुकी रही। ट्रैक सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य लखनऊ की ओर रवाना हुई। ड्राइवर की इस सूझबूझ की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय पर ब्रेक न लगने से एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।2
- लखनऊ धू धू कर जली कार,कार में बैठे सभी लोग बाल बाल बचे सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर ने आग पर पाया काबू...। मामला लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।1
- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। क्या बंपर मतदान सत्ता विरोधी लहर है या फिर Mamata Banerjee के पक्ष में मजबूत समर्थन? महिला वोटर, SIR और मुस्लिम फैक्टर—इन सबके बीच चुनाव का असली संदेश क्या है, जानिए इस खास रिपोर्ट में। Record-breaking voter turnout in West Bengal has reshaped political equations. Is it anti-incumbency or strong support for Mamata Banerjee? With factors like women voters, SIR, and community voting, what does this high turnout really indicate? Watch the full analysis. #WestBengal #Voting #MamataBanerjee #TMC #BJP #Election #Trending #IndiaNews #Politics #Bengal1
- डीएम ने दिया था चार दिन में बैकलाग खत्म करने का आदेश अब डण्ठे बस्ते में, बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी आम जनता तरस रही गैस के लिए धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। जिले का ग्रामीण इलाक तो छोड़ दीजिए सबसे ज्यादा गैस की दिक्कत शहरवासियों को हो रही है, वहीं ब्लैक मार्केटिंग जमकर हो रही, घरेलू गैस सिलेण्डर दो हजार रूपये में बिक रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को गैस आसानी से नहीं मिल पा रही है, लोगों पहले काफी मशक्कत के बाद बुकिंग होती है, उसके बाद कई चक्कर एजेंसी के लगाने के बाद पर्ची काटी जाती है, होम डिलेवरी सिस्टम अब तो बिल्कुल खत्म ही नजर आ रहा है। उपभोक्ताओं की दिक्कत पर पूर्ति विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, कई बार फोन मिलाने पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। शहर की ज्यादातर एजेंसियों पर दलालों का जमवाड़ा लगा रहता है, उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहकर अपने नम्बर का इंतिजार किया करते हैं शाम को बताया जाता है कि आज लोड कम आया था, इसलिए अब कल आओ, इसी तरह करके हफ्तों दौड़ाया जाता है वहीं अगर कोई रसूखदार व्यक्ति आ जाता है तो यही एजेंसी संचालक उसको हाथों हाथ सिलेण्डर उपलब्ध करवा देते हैं। बड़े-बड़े होटल के कारखानों में घरेलू गैस जमकर प्रयोग हो रही है, वहां पर दर्जनों सिलेण्डर रात के अंधेरे में पहुंचाये जाते हैं औन मनमर्जी के दाम वसूले जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि जो सिलेण्डर एक हजार का मिलता था अब हमें अठ्ठारह सौ रूपये चुकाने पड़ते हैं, इसलिए दस रूपये वाला समोसा अब 12 रूपये में बेचना पड़ता है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास बिकने वाली दस रूपये की चाय अब 12 रूपये में खुलेआम बिक रही है। सूत्रों से पता चला है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं और डिलेवरी के नाम पर सिलेण्डर महंगे दामों पर बेचकर जेबें भर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मेरे नम्बर पर ओटीपी नहीं आई लेकिन गैस डिलेवरी दिखा रहा है, केवाईसी के नाम पर जमकर वसूली 100-150 रूपये कई एजेंसियों पर हो रही है, तो कहीं अनपढ़ व्यक्ति जो करीब एक वर्ष से गैस सिलेण्डर बुक नहीं कराये थे जब वह एजेंसी लेने जाते हैं तो पहले कहा जाता है कि केवाईसी कराओ उसके बाद जब बुकिंग के लिए कहा जाता है तो मालूम चलता है कि इनके नाम की गैस करीब दस दिन पहले ही डिलेवरी हो चुकी है। चिलचिलाती धूप में लगी कतारे, जिला प्रशासन मौन घरेलू गैस की भारी किल्लत के चलते आम उपभोक्ताओं के साथ साथ वैवाहिक आयोजनों की मुश्किले बढ़ गई है, आपूर्ति कम होने के कारण गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइने दिख रही है, पिछले दो महीनों से सिलेण्डर के लिए मची अफरा तफरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में 63 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 6.75 लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है, वर्तमान में स्थिति यह है कि सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जाती है लेकिन घण्टों इंतिजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है, स्थानीय निवासियों के अनुसार बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेण्डर नहीं मिल रहे हैं। क्या बोले पूर्ति अधिकारी? जिला पूर्ति अधिकारी डा० राकेश तिवारी ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन लगभग 14,000 सिलेण्डरों की बुकिंग हो रही है, जबकि कम्पनियों से केवल 11 से 12 हजार सिलेंण्डर ही प्राप्त हो पा रहे इस 2-3 हजार की कमी के कारण बैकलाग बढ़ता जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित कर जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर ली जायेगी। अब देखना है कि पूर्ति अधिकारी का दावा सही होगा या हवा हवाई साबित होगा।2