logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छक्के के साथ खत्म हुआ फाइनल, अहवर शेख की टीम बनी विजेता आखिरी ओवर में पलटा मैच, मुकेश कुमार बने जीत के नायक।। मझौलिया प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आया। मोतिहारी और अहवर शेख की टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को यादगार बना दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोतिहारी की टीम शुरुआत में लय पकड़ती दिखी, लेकिन अहवर शेख की टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मोतिहारी की टीम दबाव में आ गई। अंततः पूरी टीम 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहवर शेख की टीम ने संतुलित शुरुआत की। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। मैच धीरे-धीरे आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां जीत के लिए अंतिम गेंद पर 6 रन की दरकार थी। तनाव से भरे उस क्षण में मुकेश कुमार ने बेहतरीन हिम्मत दिखाते हुए आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस निर्णायक पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे मैदान को उत्साह से भर दिया और दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया। इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मझौलिया के चिकित्सकों एवं समाज के सम्मानित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर मुखिया सत्य प्रकाश, जितेंद्र तिवारी, रंजन पटेल, रॉकी कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार, विजय कुमार, छोटू कुमार, हसमुल्लाह आलम, गुड्डू साह, विकी कुमार, राजन कुमार बैठा, शिव शंकर कुमार, प्रदीप सिंह सहित एफसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

2 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

छक्के के साथ खत्म हुआ फाइनल, अहवर शेख की टीम बनी विजेता आखिरी ओवर में पलटा मैच, मुकेश कुमार बने जीत के नायक।। मझौलिया प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आया। मोतिहारी और अहवर शेख की टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को यादगार बना दिया।टॉस जीतकर पहले

बल्लेबाजी करने उतरी मोतिहारी की टीम शुरुआत में लय पकड़ती दिखी, लेकिन अहवर शेख की टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मोतिहारी की टीम दबाव में आ गई। अंततः पूरी टीम 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहवर शेख की टीम ने संतुलित शुरुआत की। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से

मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। मैच धीरे-धीरे आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां जीत के लिए अंतिम गेंद पर 6 रन की दरकार थी। तनाव से भरे उस क्षण में मुकेश कुमार ने बेहतरीन हिम्मत दिखाते हुए आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस निर्णायक पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे मैदान को

उत्साह से भर दिया और दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया। इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मझौलिया के चिकित्सकों एवं समाज के सम्मानित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर मुखिया सत्य प्रकाश, जितेंद्र तिवारी, रंजन पटेल, रॉकी कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार, विजय कुमार, छोटू कुमार, हसमुल्लाह आलम, गुड्डू साह, विकी कुमार, राजन कुमार बैठा, शिव शंकर कुमार, प्रदीप सिंह सहित एफसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज में कोताही पर नपेंगे अफसर, डीजीपी विनय कुमार का सख्त अल्टीमेटम बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राज्य के सभी रेंज आईजी, डीआईजी और जिला कप्तानों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए एसिड अटैक के मामलों में संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी है। डीजीपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एसिड हमले का शिकार हुए किसी भी पीड़ित को तत्काल बिना किसी देरी के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़िता का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिए, चाहे अस्पताल सरकारी हो या निजी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी भी स्तर पर होने वाली देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई अस्पताल या संस्थान पीड़िता का इलाज करने से मना करता है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर उन्होंने अधिकारियों को खुद ग्राउंड पर उतरने और वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर एक्शन लेने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एसिड अटैक के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है ताकि न्याय में देरी न हो।
    1
    एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज में कोताही पर नपेंगे अफसर, डीजीपी विनय कुमार का सख्त अल्टीमेटम
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राज्य के सभी रेंज आईजी, डीआईजी और जिला कप्तानों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए एसिड अटैक के मामलों में संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी है। डीजीपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एसिड हमले का शिकार हुए किसी भी पीड़ित को तत्काल बिना किसी देरी के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़िता का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिए, चाहे अस्पताल सरकारी हो या निजी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी भी स्तर पर होने वाली देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई अस्पताल या संस्थान पीड़िता का इलाज करने से मना करता है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर उन्होंने अधिकारियों को खुद ग्राउंड पर उतरने और वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर एक्शन लेने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एसिड अटैक के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है ताकि न्याय में देरी न हो।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • गोपालगंज के मीरगंज में शुक्रवार को एक तरफ जहां पूरा शहर रामनवमी की भक्ति में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचो-बीच मरछिया चौक अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। करोड़ों की कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
    1
    गोपालगंज के मीरगंज में शुक्रवार को एक तरफ जहां पूरा शहर रामनवमी की भक्ति में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचो-बीच मरछिया चौक अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। करोड़ों की कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल बताये जा रहे है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    1 hr ago
  • आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 29मार्च  रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत में आज दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार नित्यानंद पांडे जी के पोते का उपनयन संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही। संस्कार के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत पूरे किए गए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बालक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम संस्कार और सफल जीवन की कामना की। वहीं नित्यानंद पांडे ने बताया कि उपनयन संस्कार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों की शुरुआत का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती हैं। समारोह सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां पूरे समय श्रद्धा, परंपरा और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।
    1
    पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत में आज दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार नित्यानंद पांडे जी के पोते का उपनयन संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही।
संस्कार के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत पूरे किए गए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बालक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम संस्कार और सफल जीवन की कामना की।
वहीं नित्यानंद पांडे ने बताया कि उपनयन संस्कार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों की शुरुआत का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती हैं।
समारोह सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां पूरे समय श्रद्धा, परंपरा और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।
    user_Chaman Kumar Tiwari
    Chaman Kumar Tiwari
    Photographer पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • Apne pati ka kadra kijiye
    1
    Apne pati ka kadra kijiye
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं
    1
    बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता और वेंडर के बीच जमकर हंगामा होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार, 29 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे का है। घटना बेतिया नगर के इमली चौक स्थित कम्युनिस्ट पार्टी चौक की है, जहां प्रज्ञा गैस एजेंसी की गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता वहां पहुंचा और वेंडर से गैस की मांग की। उपभोक्ता के पास एजेंसी द्वारा 19 मार्च की तारीख में जारी की गई पर्ची थी, लेकिन इसके बावजूद उसे गैस नहीं दिया गया। आरोप है कि वेंडर और गाड़ी चालक ने साफ तौर पर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर बहस बढ़ गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। उपभोक्ता का कहना था कि एजेंसी ने पर्ची जारी की है, लेकिन अब तक उसे गैस नहीं मिला है, इसलिए जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा, गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस दौरान कुछ समय तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और वेंडर ने संबंधित उपभोक्ता को गैस सिलेंडर दे दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
    1
    बेतिया में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता और वेंडर के बीच जमकर हंगामा होता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार, 29 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे का है। घटना बेतिया नगर के इमली चौक स्थित कम्युनिस्ट पार्टी चौक की है, जहां प्रज्ञा गैस एजेंसी की गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता वहां पहुंचा और वेंडर से गैस की मांग की।
उपभोक्ता के पास एजेंसी द्वारा 19 मार्च की तारीख में जारी की गई पर्ची थी, लेकिन इसके बावजूद उसे गैस नहीं दिया गया। आरोप है कि वेंडर और गाड़ी चालक ने साफ तौर पर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर बहस बढ़ गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
उपभोक्ता का कहना था कि एजेंसी ने पर्ची जारी की है, लेकिन अब तक उसे गैस नहीं मिला है, इसलिए जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा, गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस दौरान कुछ समय तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही।
बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और वेंडर ने संबंधित उपभोक्ता को गैस सिलेंडर दे दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज । गोपालगंज के बरौली थाने से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की बढ़ती लत ने एक किशोरी की जिंदगी छीन ली है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव की है, जहां 16 वर्षीय ज्योति कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि समाज के सामने भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी अपने मोबाइल फोन पर घंटों समय बिताती थी। वह गेम खेलने और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती थी, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान थे। शनिवार को इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई थी। मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के अनुसार, जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः मजबूर होकर दरवाजा तोड़ा गया, जहां का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता सुनील यादव बरौली के कहला अहिर टोली के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज । गोपालगंज के बरौली थाने से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की बढ़ती लत ने एक किशोरी की जिंदगी छीन ली है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव की है, जहां 16 वर्षीय ज्योति कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि समाज के सामने भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी अपने मोबाइल फोन पर घंटों समय बिताती थी। वह गेम खेलने और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती थी, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान थे। शनिवार को इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई थी। मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के अनुसार, जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः मजबूर होकर दरवाजा तोड़ा गया, जहां का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता सुनील यादव बरौली के कहला अहिर टोली के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.