बेतिया में गैस को लेकर बवाल: वेंडर ने किया इनकार, सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल। बेतिया में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता और वेंडर के बीच जमकर हंगामा होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार, 29 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे का है। घटना बेतिया नगर के इमली चौक स्थित कम्युनिस्ट पार्टी चौक की है, जहां प्रज्ञा गैस एजेंसी की गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता वहां पहुंचा और वेंडर से गैस की मांग की। उपभोक्ता के पास एजेंसी द्वारा 19 मार्च की तारीख में जारी की गई पर्ची थी, लेकिन इसके बावजूद उसे गैस नहीं दिया गया। आरोप है कि वेंडर और गाड़ी चालक ने साफ तौर पर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर बहस बढ़ गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। उपभोक्ता का कहना था कि एजेंसी ने पर्ची जारी की है, लेकिन अब तक उसे गैस नहीं मिला है, इसलिए जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा, गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस दौरान कुछ समय तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और वेंडर ने संबंधित उपभोक्ता को गैस सिलेंडर दे दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

- आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा स्थित पी एन नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पटहेरवा के एसओ धीरेन्द्र राय एवं विद्यालय के प्रबंधक ओ.पी. सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसओ धीरेन्द्र राय ने सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की ओर से शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदुस्तान ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सलोनी गुप्ता एवं छात्र गौरव राव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मेडल एवं ट्रॉफी पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रयास की, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके बौद्धिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, मानव धर्म मार्गदर्शक ट्रस्ट द्वारा एक विशेष पहल की गई है। इस ट्रस्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए MDT छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है—ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक सहायता करना। 📚 इस परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? पहला, बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को जागृत करना। दूसरा, छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करना। तीसरा, आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना। और चौथा, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना। 🎯 अब बात करते हैं पुरस्कारों की: इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे— 👉 प्रथम पुरस्कार में छात्रों को डिक्शनरी, बैग, पेन और ₹1200 की छात्रवृत्ति मिलेगी। 👉 द्वितीय पुरस्कार में डिक्शनरी, नोटबुक, पेन और ₹1000 की राशि दी जाएगी। 👉 तृतीय पुरस्कार में डिक्शनरी, पेन और ₹800 का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा— 👉 बैग, नोटबुक और पेन के साथ ₹600 तक की छात्रवृत्ति। 👉 बैग और पेन के साथ ₹400। 👉 नोटबुक और पेन के साथ ₹200 तक की सहायता।1
- Bihar board matric result 2026 By Rahul sir 100% students pass #result2026 #MatricResult #BSEBresult #viralpost #viralreels #reelsviral #lockdown #trendingshorts1
- Bihar board matric result 2026 By Rahul sir 100% students pass #result2026 #MatricResult #BSEBresult #viralpost #viralreels #reelsviral #lockdown #trendingshorts1
- पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने तस्करी कर बिहार लेजाए जा रहा डीजल और पेट्रोल को पकड़ा डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार लेजाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा था डीजल और पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - पकडा गया डीजल और पेट्रोल आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया का बताया जा रहा है - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया टेम्पू ।2
- ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।1
- बेतिया में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता और वेंडर के बीच जमकर हंगामा होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार, 29 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे का है। घटना बेतिया नगर के इमली चौक स्थित कम्युनिस्ट पार्टी चौक की है, जहां प्रज्ञा गैस एजेंसी की गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता वहां पहुंचा और वेंडर से गैस की मांग की। उपभोक्ता के पास एजेंसी द्वारा 19 मार्च की तारीख में जारी की गई पर्ची थी, लेकिन इसके बावजूद उसे गैस नहीं दिया गया। आरोप है कि वेंडर और गाड़ी चालक ने साफ तौर पर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर बहस बढ़ गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। उपभोक्ता का कहना था कि एजेंसी ने पर्ची जारी की है, लेकिन अब तक उसे गैस नहीं मिला है, इसलिए जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा, गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस दौरान कुछ समय तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और वेंडर ने संबंधित उपभोक्ता को गैस सिलेंडर दे दिया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1