logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड-05 में शादी के महज तीन माह बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी तीन महीने पहले भोला चौधरी के साथ हुई थी, जिसके बाद से ही घर में तनाव चल रहा था। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति भोला चौधरी समेत छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। उसे गंभीर हालत में पहले एक निजी क्लीनिक और फिर बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी नामजद छह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना आत्महत्या के प्रयास की मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

11 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
Bettiah, Pashchim Champaran•
11 hrs ago

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड-05 में शादी के महज तीन माह बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी तीन महीने पहले भोला चौधरी के साथ हुई थी, जिसके बाद से ही घर में तनाव चल रहा था। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति भोला चौधरी समेत छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। उसे गंभीर हालत में पहले एक निजी क्लीनिक और फिर बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी नामजद छह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना आत्महत्या के प्रयास की मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित जोकटिया कछहरी टोला में किसान की फसल डूब गई है। फसल तबाह होने के बाद प्रभावित किसानों के लिए बिहार सरकार से तुरंत सरकारी कदम उठाने और फैसला करने की माँग की गई है।
    1
    बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित जोकटिया कछहरी टोला में किसान की फसल डूब गई है। फसल तबाह होने के बाद प्रभावित किसानों के लिए बिहार सरकार से तुरंत सरकारी कदम उठाने और फैसला करने की माँग की गई है।
    user_Alok iti
    Alok iti
    Farmer बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारा काटने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राधा की मां शोभा देवी ने बताया कि दोनों बच्चियां बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं और अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि टीम समय पर पहुंच जाती तो दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने ही दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है।
    4
    पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारा काटने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राधा की मां शोभा देवी ने बताया कि दोनों बच्चियां बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं और अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि टीम समय पर पहुंच जाती तो दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने ही दोनों के शव नदी से बाहर निकाले।

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का टेन्योर समाप्त हो चुका है।
    1
    भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का टेन्योर समाप्त हो चुका है।
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    Cricket club बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • वैभव सूर्यवंशी आज टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे। आज खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    वैभव सूर्यवंशी आज टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे। आज खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • 'हम दो हमारे दो' विषय पर आधारित पेंटिंग।
    3
    'हम दो हमारे दो' विषय पर आधारित पेंटिंग।
    user_Rani khatron Bsb
    Rani khatron Bsb
    Carpenter लौरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना में बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प और जमकर पथराव हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्जी रोड स्थित सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां तीखी नारेबाजी और बहस के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जबकि कई वाहनों और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने उनके प्रदेश कार्यालय पर भी हमला कर तोड़फोड़ की कोशिश की, जबकि कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उकसावे और हिंसा फैलाने का आरोप जड़ा है। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं सिटी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। फिलहाल सदाकत आश्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। इस घटना ने राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    पटना में बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प और जमकर पथराव हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्जी रोड स्थित सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां तीखी नारेबाजी और बहस के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जबकि कई वाहनों और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने उनके प्रदेश कार्यालय पर भी हमला कर तोड़फोड़ की कोशिश की, जबकि कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उकसावे और हिंसा फैलाने का आरोप जड़ा है। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं सिटी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। फिलहाल सदाकत आश्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। इस घटना ने राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.