logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारा काटने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राधा की मां शोभा देवी ने बताया कि दोनों बच्चियां बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं और अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि टीम समय पर पहुंच जाती तो दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने ही दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है।

4 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारा काटने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप

में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राधा की मां शोभा देवी ने बताया कि दोनों बच्चियां बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं और अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी

के किनारे पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि टीम समय पर पहुंच जाती तो दोनों

बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने ही दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • वैभव सूर्यवंशी आज टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे। आज खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    वैभव सूर्यवंशी आज टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे। आज खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सिकरहना (ढाका) में युवाओं ने जोरदार मार्च निकाला। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "अंधी बहरी सरकार होश में आओ" के नारे लगाए, जिससे पूरा ढाका गूंज उठा।
    1
    दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सिकरहना (ढाका) में युवाओं ने जोरदार मार्च निकाला। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "अंधी बहरी सरकार होश में आओ" के नारे लगाए, जिससे पूरा ढाका गूंज उठा।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार में बारिश के कारण धान की फसल पानी में डूब गई है। खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो जाने की वजह से किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
    1
    बिहार में बारिश के कारण धान की फसल पानी में डूब गई है। खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो जाने की वजह से किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
    user_KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • दिल्ली और पटना के बाद अब बिहार शरीफ में भी छात्रों को समर्थन मिल रहा है। दिल्ली और पटना के घटनाक्रम के बाद अब बिहार शरीफ से भी छात्रों के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं।
    1
    दिल्ली और पटना के बाद अब बिहार शरीफ में भी छात्रों को समर्थन मिल रहा है। दिल्ली और पटना के घटनाक्रम के बाद अब बिहार शरीफ से भी छात्रों के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं।
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • राजस्थान में आज बहुत तेज गति से बारिश हो रही है।
    1
    राजस्थान में आज बहुत तेज गति से बारिश हो रही है।
    user_Satendra sah
    Satendra sah
    Insurance Agent गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन स्थित प्रखंड कृषि सभागार में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूरिया खाद की किल्लत और थोक खाद विक्रेताओं द्वारा छोटे दुकानदारों के कथित शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेता छोटे दुकानदारों को यूरिया देने के बजाय जबरन जिंक और जाइम खाद लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे किसानों के बीच यूरिया की कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है। उन्होंने दुकानदारों से लिखित शिकायत देने की अपील करते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने धान की खेती के लिए समय पर यूरिया उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मामले पर प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने सभी विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खाद विक्रेता मौजूद रहे।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन स्थित प्रखंड कृषि सभागार में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूरिया खाद की किल्लत और थोक खाद विक्रेताओं द्वारा छोटे दुकानदारों के कथित शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेता छोटे दुकानदारों को यूरिया देने के बजाय जबरन जिंक और जाइम खाद लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे किसानों के बीच यूरिया की कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है। उन्होंने दुकानदारों से लिखित शिकायत देने की अपील करते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने धान की खेती के लिए समय पर यूरिया उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

मामले पर प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने सभी विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खाद विक्रेता मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड स्थित धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 पुरैना सरेह में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम सहेलियों की मौत हो गई। मृत छात्राओं की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गाँव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं और आपस में घनिष्ठ सहेलियां थीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियाँ अन्य साथियों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी। परिजनों का गंभीर आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाता, तो संभवतः दोनों मासूमों की जान बचाई जा सकती थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मामले में मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर है और दो मासूम सहेलियों की एक साथ हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं एसडीआरएफ की कथित देरी को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
    1
    पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड स्थित धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 पुरैना सरेह में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम सहेलियों की मौत हो गई। मृत छात्राओं की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गाँव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं और आपस में घनिष्ठ सहेलियां थीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियाँ अन्य साथियों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी। परिजनों का गंभीर आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाता, तो संभवतः दोनों मासूमों की जान बचाई जा सकती थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

मामले में मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर है और दो मासूम सहेलियों की एक साथ हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं एसडीआरएफ की कथित देरी को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
    1
    इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड-05 में शादी के महज तीन माह बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी तीन महीने पहले भोला चौधरी के साथ हुई थी, जिसके बाद से ही घर में तनाव चल रहा था। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति भोला चौधरी समेत छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। उसे गंभीर हालत में पहले एक निजी क्लीनिक और फिर बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी नामजद छह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना आत्महत्या के प्रयास की मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड-05 में शादी के महज तीन माह बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी तीन महीने पहले भोला चौधरी के साथ हुई थी, जिसके बाद से ही घर में तनाव चल रहा था।

घटना के बाद मायके पक्ष ने पति भोला चौधरी समेत छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। उसे गंभीर हालत में पहले एक निजी क्लीनिक और फिर बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी नामजद छह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना आत्महत्या के प्रयास की मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.