पश्चिम चंपारण के नौतन स्थित प्रखंड कृषि सभागार में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूरिया खाद की किल्लत और थोक खाद विक्रेताओं द्वारा छोटे दुकानदारों के कथित शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेता छोटे दुकानदारों को यूरिया देने के बजाय जबरन जिंक और जाइम खाद लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे किसानों के बीच यूरिया की कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है। उन्होंने दुकानदारों से लिखित शिकायत देने की अपील करते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने धान की खेती के लिए समय पर यूरिया उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मामले पर प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने सभी विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खाद विक्रेता मौजूद रहे।

- बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित जोकटिया कछहरी टोला में किसान की फसल डूब गई है। फसल तबाह होने के बाद प्रभावित किसानों के लिए बिहार सरकार से तुरंत सरकारी कदम उठाने और फैसला करने की माँग की गई है।1
- पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारा काटने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राधा की मां शोभा देवी ने बताया कि दोनों बच्चियां बुधवार को स्कूल नहीं गई थीं और अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि यदि टीम समय पर पहुंच जाती तो दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने ही दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है।4
- भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का टेन्योर समाप्त हो चुका है।1
- वैभव सूर्यवंशी आज टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे। आज खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- 'हम दो हमारे दो' विषय पर आधारित पेंटिंग।3
- पटना में बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प और जमकर पथराव हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्जी रोड स्थित सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां तीखी नारेबाजी और बहस के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जबकि कई वाहनों और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने उनके प्रदेश कार्यालय पर भी हमला कर तोड़फोड़ की कोशिश की, जबकि कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उकसावे और हिंसा फैलाने का आरोप जड़ा है। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं सिटी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। फिलहाल सदाकत आश्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। इस घटना ने राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।1